तुलसी का महत्व पर निबंध | Tulsi ka Mahatva Par Nibandh


तुलसी का महत्व पर निबंध | Tulsi ka Mahatva Par Nibandh

तुलसी का महत्व पर निबंध - Tulsi ka Mahatva Par Nibandh

तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है, जिसका वैज्ञानिक नाम Ocimum tenuiflorum है। इसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। लोग इसे अपने आंगन में तुलसी चौरा में लगाते हैं और प्रतिदिन उसमें जल अर्पित करके उसकी पूजा करते हैं, यह धार्मिक महत्व भी रखता है क्योंकि तुलसी को माता माना जाता है। 

तुलसी का पौधा आसानी से देखा जा सकता है, लोग इसे आपने आंगन में जगह देते हैं और पूजा करते हैं। मान्यता है की इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बनी रहती है। हम घरों में और मंदिरों में भी तुलसी के पौधे की पूजा करते हुए श्रद्धालुओं को देख सकते हैं। भक्तगण इस पौधे पर आस्था रखते हैं। 

इसमें औषधीय गुण भी है इसलिए सर्दी, जुकाम, खांसी होने पर इसका सेवन किया जाता है। इसके लाभकारी गुणों से सभी परिचित हैं तभी तो भारतीय घरों में यह आसानी पाया जाता है। आयुर्वेद में तुलसी का बहुत महत्व है, क्योंकि इसमें एंटी-फंगल, एंटीवायरल, और एंटीबैक्टीरियल होते हैं जो स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम व् गले में खराश जैसी समस्याओं के इलाज के लिए यह रामबाण साबित होता है।

तुलसी के पत्तियों के फायदे की वजह से ही लोग चाय में तुलसी के पत्ते मिलाकर पीना पसंद करते हैं इससे गले में खराश और मामूली सर्दी जुकाम में आराम मिलता है। तुलसी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे होने वाली कई छोटी बीमारियों से बचा जा सकता है। यह सिर दर्द, तनाव, घावों और किसी तरह का इन्फेक्शन में  लाभ पहुंचा सकता है।

लोग अपने घरों में डेकोरेशन के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधों को लगाना पसंद करते हैं। लोग गमले में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल और शो पीस के लिए आर्टिफिशियल पौधे को भी लगते हैं। लेकिन हमें औषधीय पौधों को भी अपने घरों में जगह देनी चाहिए। तुलसी का पौधा भी उनमें से एक है जिसमें कई औषधि गुण है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। गमलों में और तुलसी चौरे पर इस गुणकारी पौधे को जरूर लगाना चाहिए और इसके विशेष गुणों से लाभान्वित होना चाहिए।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.