कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्द - Essay On Computer 300 Words In Hindi

कंप्यूटर की उपयोगिता के कारण ही आज बच्चे बड़े सब कंप्यूटर सीख रहे हैं इससे तकनिकी ज्ञान तो बढ़ी ही साथ में ऑनलाइन काम - आज से जुड़े काम का अनुभव भी प्राप्त हुआ। यह लेख कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्दों में आपके लिए लेकर आया हूँ इसमें Essay On Computer 300 Words In Hindi अलग - अलग सेट के अनुसार दिया गया है। 

कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्द - सेट 1

कंप्यूटर पर निबंध 300 शब्द - Essay On Computer 300 Words In Hindi

कंप्यूटर विज्ञान द्वारा खोजे गए महान अविष्कारों में से एक है। बैंक, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, होटल, दुकान, उद्योग, ऑफिस और घर में इसका इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता है। वर्तमान में कंप्यूटर बिना अनेकों कार्य ठप हैं। यह कम वक्त लेकर अधिक परिणाम देने में समर्थ है। इसका इस्तेमाल करना सरल है बच्चे बड़े सभी इसे सरलता से सीख सकते हैं। इसके माध्यम से कम श्रम शक्ति से अधिक कार्य किए जाते हैं। यह इनपुट और आउटपुट डिवाइस द्वारा कार्य संपन्न करता हैं।

कंप्यूटर से होने वाले फायदे

प्रत्येक क्षण इंसान कंप्यूटर (लैपटॉप) का इस्तेमाल करता है यह संभालने में आसान होने की वजह से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह अधिक क्षमतावान है इसलिए मुश्किल कार्य तुरंत पूरा करता है। इसमें डाटा को सुरक्षित रखा या मिटाया या संपादित किया जा सकता है। अनेकों क्षेत्र में इसके सैंकड़ों उपयोग हैं। छवि, वीडियो, ऑडियो फ़ाइल और आवश्यक दस्तावेजों को इसमें सहेजा जाता है।

इंटरनेट से देश-विदेश की घटना से परिचित होकर अपडेटेड रह सकते हैं इसमें टीवी प्रोग्राम का लाइव प्रसारण देखा सुना जाता है। वीडियो गेम खेलना, मूवी देखना और सामान्य ज्ञान पढ़ना सब आसान हो गया है हर विषय की जानकारी विस्तृत रूप से कंप्यूटर पर पढ़ा जाता है। खरीदारी करना आसान हो गया है घर बैठे सामान मंगवा कर डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। सुखद यात्रा का अनुभव के लिए कंप्यूटर से टिकट बुक हो जाता है। ये बच्चों को डिजिटल गेम खेलने की सुविधा देता है और वीडियो गेम कंसोल सपोर्ट करता है।

कंप्यूटर के कार्य

नया डाटा बनाने तथा उसको संभालने में इसका इस्तेमाल होता है। यह जटिल सवालों का सटीक जवाब देने में सक्षम है। कंप्यूटर उसमें इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर अनुसार कार्य संपन्न करता है। विभिन्न कार्यों हेतु अलग-अलग सॉफ्टवेयर यूज किया जाता है।

निष्कर्ष

अब कंप्यूटर ज्ञान होना अनिवार्य हो गया है स्कूलों में भी कंप्यूटर सिखाया जाता है जॉब लगने बाद ऑफिस का काम काज इसी में किया जाता है कंप्यूटर ने जीवन आसान बना दिया है।

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग (300 शब्द) - सेट 2

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में कंप्यूटर का उचित विभिन्न उद्देश्यों से किया जाता है बच्चे इससे अपने प्रोजेक्ट पूरा करते हैं। सामान्य ज्ञान अर्जित करके बुद्धि तेज़ कर रहे हैं। इसकी मदद से कॉम्पिटिशन परीक्षा की तैयारी की जाती है। कंप्यूटर द्वारा इंटरनेट से सभी सब्जेक्ट का सम्पूर्ण ज्ञान क्षण भर में मिलता है। स्कूलों, कॉलजों तथा शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग हैं। प्रोजेक्टर से प्रेजेंटेशन दिखने में कंप्यूटर सहायक है। 

एजुकेशन में कंप्यूटर के उपयोग 

ऑनलाइन एजुकेशन को कंप्यूटर आसान बनाता है इसके जरिये शिक्षक और विद्यार्थी कहीं से भी कभी भी ऑनलाइन पढ़ाई कर पाते हैं। सभी विषयों का विस्तृत विवरण वीडियो और टेक्स्ट माध्यम से जान सकते हैं। स्कूलों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र कंप्यूटर पर लिखे जाते हैं तथा आउटपुट डिवाइस जैसे प्रिंटर से प्रिंट करते हैं। पुस्तकों की छपाई, कॉपी का डिज़ाइन, इसी से बनते हैं। शिक्षा में अब कंप्यूटर ने अपना स्थान प्राप्त किया है बच्चे कंप्यूटर सीख रहे हैं। इसे सीखने में कम समय लगता है बच्चों में तकनिकी ज्ञान विकसित करने में कंप्यूटर सहायक है। अब बच्चों के लिए अभिभावक कंप्यूटर या लैपटॉप दिला रहे हैं। कंप्यूटर से कोडिंग, प्रोग्रामिंग द्वारा एप्लीकेशन डेवलप किये जा रहे हैं। कॉलेज के छात्र कंप्यूटर पर काम करके नई चीजों का अविष्कार कर रहे हैं। छात्र अपने विचार को डिजिटल डायरी के रूप में कंप्यूटर पर लिखकर फोल्डर में व्यवस्थित रख सकते हैं। कम्प्यूटर पर इंटरनेट की मदद से वॉइस टाइपिंग से कम समय में कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। 

निष्कर्ष 

कंप्यूटर का इस्तेमाल आज युवा वर्ग और बच्चे करने लगे हैं, कंप्यूटर से दुनियाभर का ज्ञान जान सकते हैं लेकिन इसके नकारात्मक पहलु भी हैं। इसके जरिये साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के झांसे में फंसकर लोग अपनी पूँजी गँवा देते हैं इसलिए कंप्यूटर पर प्राप्त होने वाले ईमेल पर किस अज्ञात लिंक पर नहीं जाना चाहिए हमेशा भरोसेमंद वेबसाइट पर उपयोगी चीजें पढ़नी चाहिए। 

बैंक के कार्यों में कंप्यूटर (300 शब्द) - सेट 3 

बैंक ग्राहकों के जमा पूँजी को रखने का सुरक्षित स्थान है। बैंकिंग में सभी कार्यों के नियंत्रण में कंप्यूटर उपयोग किये जाते हैं। आज अनेकों महत्वपूर्ण काम कंप्यूटर से संपन्न होते हैं बैंकिंग से जुड़े ऐसे जरूरी काम जो कंप्यूटर द्वारा ही संपन्न हो सकते उसके बारे में नीचे बताया गया है -

अकाउंट मैनेजमेंट -

खाताधारक के पर्सनल डाटा को मैनेज करने का काम कंप्यूटर से होता है। रोज कई ग्राहक अपने विभिन्न काम से बैंक जाते हैं कोई KYC करवाने, अकाउंट से फ़ोन नंबर रजिस्टर कराने तो कोई कैश निकालने जाता है, इन कार्यों को संपन्न करने में कस्टमर के अकाउंट को मैनेज करना पड़ता है उसके लिए कंप्यूटर का उपयोग अनिवार्य हो जाता है। 

बैंक अकाउंट खोलने में -

किसी ग्राहक का खाता खोलने के लिए ग्राहक की पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड डिटेल इत्यादि की जरूरत पड़ती है इन सबको फॉर्म में भरकर जमा किया जाता है बाद में उन सभी डिटेल्स को कंप्यूटर द्वारा अकाउंट ओपनिंग प्रक्रिया के अंतर्गत बैंक की वेबसाइट में सबमिट कर दिया जाता है उसके बाद बैंक में नया खाता खुल जाता है। 

कैश जमा करने में -

जब हम अपने अकाउंट में पैसे जमा करने जाते हैं तो उसके लिए बैंक वाले को पैसे देते हैं और वह उसे गिनने के बाद कंप्यूटर के माध्यम से आपके अकाउंट में उतने ही रूपये जमा कर देता है तथा उसकी जानकारी फ़ोन में SMS से प्राप्त हो जाता है। 

अकाउंट की लेन - देन का रिपोर्ट -

अगर खाते में कब कितने रूपये का लेनदेन हुआ है इसका हिसाब चाहिए तो बैंक जाकर account transaction निकाल सकते हैं इसके लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। 

निष्कर्ष -

देखा आपने बैंक में अनेकों कार्य हैं जिन्हें करने में कंप्यूटर यूज़ किया जाता है। अकाउंट से लिंक्ड नंबर को बदलना हो तो उसके लिए भी बैंक में कंप्यूटर का उपयोग होता है। लगभग हर काम इसी से होता है। कंप्यूटर की ये विशेषता है की वह तेज़ी से कार्यों को संपन्न करता है। 

कंप्यूटर निबंध: अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग (300 शब्द) - सेट 4

हॉस्पिटल के ज्यादातर कार्यों को करने आज कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। प्राचीन काल में वैद्य जड़ी बूटियों से मरीज को रोगमुक्त करते थे अब तबियत बिगड़ी तो डॉक्टर के पास इलाज कराने जाते हैं। मामूली सर्दी जुखाम में डॉक्टर इंजेक्शन और दवाई देता है जिससे पेशेंट ठीक हो जाता है लेकिन बड़ी बीमारी का इलाज के समय कंप्यूटर का उपयोग भी किया जाता है। 

मरीज की इलाज के वक्त कंप्यूटर स्वयं कार्य नहीं करते इसे डॉक्टरों द्वारा मरीज की शारीरिक गतिविधियों की जांच के लिए उपयोग किया जाता है। जब मस्तिस्क का इलाज चलता है तो उसके अंदर के मांसपेशियों की हलचल कंप्यूटर डिस्प्ले में देखा जा सकता है। जब दुर्घटना के कारण व्यक्ति के पैर में फ्रेक्चर आ जाता है या हड्डी टूट जाती है तो उसे उसी स्थिति में कंप्यूटर डिस्प्ले में देखकर उसका एक्सरे निकाला जाता है बाद में उसका उपचार शुरू किया जाता है।

कंप्यूटर पर दिल की धड़कनों को मांपना संभव है शरीर के अंदर हड्डियों का एक्स-रे निकालने के लिए X-ray machine की मदद ली जाती है जो कंप्यूटर से जुड़ा होता है machine जब स्कैन करता है तो उसका चित्र display में प्रदर्शित होता है। विभिन्न प्रकार की जांच के लिए अलग - अलग उपकरणों का इस्तेमाल होता है जैसे blood pressure check करने में ब्लड प्रेशर मशीन का। अल्ट्रासाउंड स्कैन के माध्यम से गर्भ में शिशु की स्थिति तथा हलचल का पता लगाया जा सकता है उनकी स्थिति को तस्वीर के रूप में कंप्यूटर स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में आज कई युवक तथा युवती अपना योगदान देकर लोगों के रोगमुक्त करना चाहते हैं और डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉक्टरी में मानव शरीर किस प्रकार कार्य करता है किन कारणों से व्यक्ति के रोग उत्पन्न होते हैं यह जानना जरूरी होता है। अब कौन से रोग किस तरह फैलते हैं? मनुष्य का शरीर किस तरह कार्य करते हैं? पाचन तंत्र और उत्सर्जन तंत्र के कार्य तथा शरीर में होने वाले किसी ऑपरेशन की जानकारी कंप्यूटर एनीमशन द्वारा आसानी से समझा जा सकता है

निष्कर्ष - अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने, दवाइयों के बिल का हिसाब किताब कंप्यूटर में रखा जाता है। अस्पताल बिल से जुड़े कामकाज इसे से नियंत्रित किए जाते हैं।

यह लेख भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.