पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर निबंध - Ped Lagao Ped Bachao Hindi Nibandh

हमारे आसपास जो हरियाली दिखाई देती है वह पेड़;पौधों की वजह से ही है। पेड़ पृथ्वी को हरा भरा रखते हैं, जानवरों , पक्षियों और मनुष्यों को आहार उपलब्ध कराते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित करके वातावरण को स्वच्छ रखने तथा हमें शुद्ध ऑक्सीजन देने में पेड़ पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में मैने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर निबंध - Ped Lagao Ped Bachao Par Nibandh हिन्दी में साझा किया है जिसे आपको जरूर पूरा पढ़ना चाहिए, इसमें आप पेड़ों का महत्व, पेड़ को कैसे बचाएं आदि के बारे में आसान शब्दों में पढ़ने वाले हैं।

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर निबंध - Ped Lagao Ped Bachao Hindi Nibandh

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ पर निबंध - Ped Lagao Ped Bachao Hindi Nibandh

प्रस्तावना

पेड़ लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिस तरह से लोग अपने स्वार्थ में आकर पेड़ काट रहे हैं इससे पृथ्वी से वृक्षों की संख्या घट रही है। पेड़-पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन मिलने के साथ ही इनसे प्राप्त लकड़ियों से कई उपयोगी वस्तुएं भी बनाई जाती है।

अनेक फायदे हमें वृक्षों से मिलते हैं इससे व्यक्ति भलीभांति परिचित होते हुए भी लगातार वृक्ष और वनों की अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है बिना इस बात की परवाह किए बगैर कि इसका अंजाम क्या होगा।

जंगलों के पेड़ों को काटने के कारण अगर पृथ्वी से पेड़ पौधों का अस्तित्व घटता रहा, तो पृथ्वी से हरियाली गायब हो जायेगी, वृक्षों के अभाव में मानव जीवन ही नहीं, अपितु संपूर्ण प्राणी जगत, जिसमें पशु, पक्षी, कीट, मत्स्य आदि आते हैं इन सभी को सांस लेने में दिक्कत होगी, क्योंकि जंगलों व पेड़ों को काटने से पृथ्वी पर ऑक्सीजन की मात्रा में कमी हो जायेगी।

ऐसी भयानक स्थिति न बने, जीवन संकट में न पड़े और समस्त जीव जंतुओं को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलते रहे उसके लिए हमें आज से पेड़ों को काटना बंद करना होगा, और वृक्षारोपण करना होगा।

इतना ही नहीं, हमें "पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ" नारे के साथ लोगों में जागरूकता लानी होगी, क्योंकि हमारी पृथ्वी बहुत विशाल है, और इतने बड़े क्षेत्रफल में केवल एक व्यक्ति द्वारा पेड़ लगाना संभव नहीं है, इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ तो जरूर लगाने चाहिए, इससे पर्यावरण संरक्षण मदद मिलेगी।

पेड़ के फायदे 

पेड़ न केवल पर्यावरण को फायदा पहुंचता है बल्कि मनुष्य और अन्य जीवों को भी पर्याप्त प्राणवायु उपलब्ध कराता है मतलब यह पूरे प्राणी जगत को लाभ पहुंचता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इससे पर्यावरण हरा-भरा होने के साथ ही स्वच्छ भी रहेगा। पेड़-पौधे, भू-क्षरण अर्थात मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होते हैं। पेड़ों की मौजूदगी से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है, जलवायु परिवर्तन से जो नुकसान हो सकते हैं उन्हें रोकने में भी पेड़ पौधों का बहुत योगदान है।

वायुमंडल में उपस्थित हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड गैस को वे अवशोषित करते हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। आसपास जो हरियाली दिखाई देती है उसी की वजह से हम सांस लेते समय शुद्ध हवा को ग्रहण कर पाते हैं। पेड़ पौधे हवा को फिल्टर कर देते हैं और वातावरण में शुद्ध हवा की उपलब्धता बनाए रखते हैं।

पेड़ों से हमें स्वादिष्ट फल व जलाऊ लकड़ी मिलती है। मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी लकड़ी को जलाकर ईंधन के रूप में उपयोग में लाया जाता है। पेड़ों से प्राप्त लकड़ी का इस्तेमाल टेबल, कुर्सी, सोफा, दरवाजे, अलमारी, फर्नीचर, आदि बनाने में किया जाता है, इससे और भी कई उपयोगी वस्तुएं बनाई जाती है।

ये राहगीरों को और पशु पक्षियों को छाया देते हैं, जब झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हो जाते हैं तो गांवों में लोग बरगद पेड़ के नीचे जाकर बैठकर विश्राम करना पसंद करते हैं क्योंकि बरगद पेड़ में घने पत्तियां होती है जिसकी वजह से हमें अच्छा छाया मिलता है। गर्मी के दिनों में रास्ते में चलने वाले लोग भी पेड़ों की छाया में आकर राहत महसूस करते हैं।

वृक्षों के खोह पर चिड़िया अपना घोसला बनाकर आश्रय लेती है और वृक्षों से प्राप्त होने वाले फल जैसे जामुन, बेर, अमरूद, शहतूत आदि को आहार के रूप में खाकर अपना पेट भरती है। पेड़ हमसे कुछ नहीं मांगते बल्कि हमें बहुत कुछ देते हैं, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें अंधाधुंध न काटें बल्कि जितना हो सके अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पेड़ों का संरक्षण करें।

पेड़ों का महत्व (Importance of Trees in Hindi)

स्वस्थ जीवन हेतु इस पृथ्वी पर पेड़ों का होना बहुत आवश्यक है क्योंकि ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होते हैं, यहां तक की सांस लेने के लिए जो हम ऑक्सीजन लेते हैं उसकी पर्याप्त मात्रा भी पेड़ पौधों की वजह से ही धरती में उपलब्ध है। बांस, बरगद, तुलसी तथा नीम का वृक्ष, वातावरण में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ हमारे लिए अत्यंत उपयोगी है उससे लोगों की विभिन्न जरूरी चीजों की आपूर्ति होती है। इससे जलाऊ लकड़ी, फल और औषधियां प्राप्त होती है जहां पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ होते हैं वहां पर हरियाली बने रहने के साथ ही फ्रेश हवा भी मिलता रहता है जो मानव स्वास्थ्य समेत संपूर्ण पशु-पक्षी, जीव-जंतुओं हेतु फायदेमंद है।

वृक्ष प्रकृति की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं, सड़कों के किनारे लगे पौधे और पेड़ों से उसकी शोभा और बढ़ जाती है, पौधे को अगर गमले में या आँगन में लगाया जाए तो यह घरों की शोभा बढ़ा देते हैं। यदि घर के आसपास बड़ा पेड़ हो, खासकर बरगद का पेड़ तो गर्मी के दिनों में उसके नीचे बैठकर आराम कर सकते हैं क्योंकि ये बहुत छायादार वृक्ष है और इसके छाया में बैठने से ठंडक का अहसास होता है।

जानवर पेड़ के पत्ते को खाकर भी अपना पेट भरते हैं। इसके पत्तियों का इस्तेमाल करके ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोग दोना-पत्तल (पत्तों से बनाया गया बर्तन) बनाते हैं। पत्तियों को सिलकर उससे प्लेट (थाली) बनाया जाता है और फिर उसमें भोजन परोसा जाता है। आज भी गांवों में, मुख्य रूप से विशेष अवसर पर, लोग पत्तों से बने थाली में भोजन करते हैं। प्राचीनकाल से ही कुछ वृक्षों की श्रद्धाभाव से पूजा भी की जाती है। भारत में लोग तुलसी के पौधे व पीपल के पेड़ आदि की पूजा करते हैं। बेलपत्र का उपयोग पूजन सामग्री में किया जाता है।

जहां पर पेड़ पौधे कम होते हैं, वहां पर ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप पड़ती है लेकिन उन जगहों पर जहां घने वृक्ष लगे हों वहां का वातावरण थोड़ा ठंडा रहता है, हिल स्टेशन या पहाड़ी क्षेत्रों में वृक्ष व पौधे बहुत होते हैं इसलिए गर्मी के मौसम में भी वहां ठंडक का अहसास होता है। जहां पेड़ पौधे कम होने से वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश भी नहीं हो पाती लेकिन जहां पेड़ पौधे बहुत होते हैं वहां पर भरपूर बारिश होती है, जिससे उन इलाकों में जल का स्तर अच्छा रहता है। वृक्षों का पूरे प्राणी जगत में बहुत बड़ा महत्व है, पेड़ पौधों की वजह से ही हम शुद्ध हवा ग्रहण कर जीवित रहते हैं, इसीलिए हमें घरों के आँगन में और घर के आसपास वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए ताकि वातावरण स्वच्छ रहे।

पेड़ों को कैसे बचाएं?

पौधारोपण करने के पश्चात उसे एक वृक्ष बनने में कई सालों का वक्त लगता है लेकिन कुछ लोग निर्दयता से उसे तुरंत काट देते हैं, इन्हीं अनुचित गतिविधियों के कारण ही पेड़ों का अस्तित्व धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, शहरीकरण और बस्ती बसाने के चलते लोग लगातार पेड़ों को काटते जा रहे हैं जिससे आसपास वृक्षों का अभाव होता जा रहा है इससे पर्यावरण में हवा की गुणवत्ता घट रही है।

पेड़ों के बचाव हेतु वृक्षों के कटाव पर रोक लगाना आवश्यक है। सघन वनों से आच्छादित क्षेत्रों के पेड़ों को काटने पर पूरी तरह रोक लगाकर पेड़ को बचा सकते हैं। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के नारे के साथ हम लोगों में जागरूकता ला सकते हैं। इससे लोग पेड़ लगाएंगे और उनमें पेड़ को बचाने की भावना जागृत होगी। बच्चे जिन्हें देश का भविष्य कहा जाता है उन्हें भी पेड़ों का महत्व समझाते हुए पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित करना आवश्यक है। स्कूलों में हर साल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करना होगा ताकि बच्चे पर्यावरण में पेड़-पौधे के महत्व को समझें।

हमें स्वयं भी वृक्षारोपण करके उसकी देखभाल करना चाहिए। अपने घर के बालकनी या आंगन में गमले में पौधे लगाकर उसे रोजाना पानी देना चाहिए, अपने आस पड़ोस के लोगों को भी हमें पौधरोपण हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए। पेड़ - पौधे का होना धरती में बहुत जरूरी है, वनों का होना भी आवश्यक है उससे पर्यावरण में अधिक ऑक्सीजन मिलता है साथ ही जानवरों को रहने के लिए आश्रय मिलता है। इसीलिए अब हमें पेड़ नहीं काटना है, बल्कि हर साल वृक्षारोपण करना है ताकि पेड़ों का संरक्षण हो और वातावरण हरा-भरा रहे।

पेड़ बचाने के लाभ 

अगर हम पेड़ को बचाएंगे तो इससे बहुत सारे लाभ मिलते रहेंगे। पेड़ों की वजह से ही अंतरिक्ष से धरती का स्वरूप हरा-भरा दिखता है। पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित करते हैं और शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराते रहते हैं जिसके वजह से हम सबको ताजा हवा मिलता है और सभी लोग श्वसन क्रिया करके जीवित रहते हैं।

वृक्षों के अभाव में पृथ्वी में हानिकारक गैसों की मात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है और प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रदूषण के चलते लोग दूषित हवा ग्रहण करेंगे और बीमार हो जायेंगे। ऐसी परिस्थिति का सामना करना न पड़े इसके लिए पृथ्वी पर पेड़ों और घने जंगलों का अस्तित्व हमेशा बरकरार रहना चाहिए।

जंगलों में मौजूद घने पेड़-पौधे, जंगली जानवरों को निवास स्थान प्रदान करने के साथ ही, उन्हें भोजन उपलब्ध कराकर वन्य जीवों को सहायता प्रदान करते हैं। पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित बनाए रखने में भी पेड़-पौधे आवश्यक होते हैं। शुद्ध ऑक्सीजन ग्रहण करने से मानव स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। पेड़ों में फल भी लगते हैं जैसे आम, पपीता, जामुन आदि, जिनका सेवन करने से पोषण मिलता है। वनस्पति, फूल, फल, सब्जी, लकड़ी आदि पेड़ों से प्राप्त होते हैं।

वनों में ऐसे कई पेड़ हैं जिनसे जड़ी-बूटी व् औषधियां बनाई जाती है जो बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। जहां पेड़ बहुत कम होते हैं, वहां की मिट्टी मूल स्थान से हट जाती है, जिससे भू-क्षरण होता है। इसके परिणामस्वरूप, भूमि की उर्वरा शक्ति घट जाती है। इसलिए, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, क्योंकि भू-क्षरण या मृदा अपरदन को कम करने में पेड़-पौधे सहायक होते हैं।

पेड़, पक्षियों का आवास स्थान होता है क्योंकि वो उसकी खोह या टहनियों में घोंसला बनाकर रहते हैं। जंगली जानवर हो या मनुष्य, सभी को पेड़-पौधे लाभ पहुंचाते हैं। अतः हमें अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। इससे मात्र हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली नई पीढ़ी को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें स्वच्छ वातावरण में, शुद्ध हवा मिलेगा, जिससे वे स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

निष्कर्ष

हमारे वातावरण में पेड़ पौधे महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि ये कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर लेते हैं, जिससे वातावरण से शुद्धता बनी रहती है, पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो सांस लेने के लिए जरूरी होता है, सभी जीव जंतुओं, जंगली जानवरों, मनुष्यों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता पेड़ों की वजह से ही हो पाती है।

वृक्ष प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्राणी जगत को लाभ पहुंचाते रहते हैं। इससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन, औषधि, फल, लकड़ी आदि प्राप्त होता है। इससे प्राप्त लकड़ी से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण होता है, जिसे बाजारों में बेचा जाता है और लोग मुनाफा कमाते हैं, यह अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाता है।

पेड़ पौधे और जंगलों से हमें बहुत फायदा होता है परंतु लोग सड़क निर्माण के दौरान बहुत सारे पेड़ों को मशीनों से निर्दयता से काट देते हैं, लोग जंगलों के पेड़ काट रहे हैं जिससे वनों का स्वरूप छोटा होता जा रहा है। इमारतों को बनाने के लिए बड़े पेड़ों को काटा जाता है जिनसे अधिक ऑक्सीजन मिलता है।

पेड़ों को बचाना जरूरी है, इसलिए पेड़, वनों की कटाई पर रोक लगाना अनिवार्य है। बिना वृक्ष के पृथ्वी पर हरियाली नहीं रहेगा, शुद्ध प्राणवायु भी नहीं मिलेगा, उल्टा प्रदूषण बढ़ जायेगा और जानवरों व मनुष्यों का जीना दुभर हो जायेगा। ऐसे परिस्थितियों से बचे रहने के लिए पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ के बारे में लोगों को बताना होगा। पर्यावरण में पेड़ पौधों का अस्तित्व कितना महत्वपूर्ण है, इससे हमें क्या लाभ मिलता है? आदि के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बताना होगा। आस-पड़ोस के लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा, दूसरों को जागरूक करने के साथ-साथ खुद भी पेड़ लगाना होगा और पर्यावरण को हरा-भरा रखने हेतु पहल करनी होगी।

Read more -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.