पालतू पशु पर निबंध हिंदी में | मेरा प्रिय पालतू पशु हिंदी निबंध | Paltu Pashu Par Nibandh

नमस्कार मित्रों आज के हिंदी निबंध में हम पालतू पशु पर निबंध हिंदी में (Paltu Pashu Par Nibandh) पढ़ने वाले हैं। अगर आपको भी पालतू पशु, पक्षी अच्छे लगते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े।  

पालतू पशु पर निबंध हिंदी में - पालतू पशु हिंदी निबंध

पालतू पशु पर निबंध हिंदी में - Paltu Pashu Par Hindi Nibandh
paltu pashu par nibandh

Essay on pet animal in Hindi:- पालतू पशु हमारे परिवार के सदस्य की तरह होते हैं जिन्हें हम हमेशा अपने साथ रखते हैं। मेरा प्रिय पालतू पशु गाय है। हमारे के तमाम हिस्सों में गाय का पालन किया जाता है। गाय इसलिए खास है क्योंकि हिन्दू धर्म के अनुसार इसमें देवी देवता निवास करते हैं। गाय को गौ माता स्वरूप माना जाता है और उसकी पूरा भी होती है। गाय के गोबर से घर आंगन को लीपा जाता है, गोबर में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है। गाय हर रोज शुद्ध दूध देती है, हमारे देश में दुग्ध उत्पादन का कार्य किया जाता है इसलिए गाय पाला जाता है, लोग गाय का शुद्ध देशी घी बनाते हैं, गाय के दूध, घी का उपयोग पूजा के समय किया जाता है क्योंकि हिंदू धर्म अनुसार गाय माता तुल्य है।

Read More ➤ दूध पर निबंध - Essay on Milk in Hindi

पालतू पशु पर निबंध हिंदी में - Paltu Pashu Par Hindi Nibandh
पालतू पशु हिंदी निबंध - Paltu Pashu Par Hindi Nibandh


बैल :- गांव वालों का पसंदीदा पालतू पशुओं में से एक बैल है क्योंकि इसकी सहायता से किसान खेती का काम करता है। हल चलाना, धान की मिसाईं करना इसी से होता है। किसान अपने बैल की देखभाल परिवार के सदस्य की भांति करता है, फसलों के दिनों में सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम तक बैल को चराता है। शाम में उनके लिए पुआल लता है। साल में एक बार गाय और बैल की पूजा भी की जाती है उसे नहलाया जाता है।

भैंस :- दुग्ध उत्पादन करने वाले लोगों के लिए भैंस प्रिय पालतू पशु होता है। कई लोग अपने घर, तबेले में भैंस पालना पसंद करते हैं उनकी देखभाल करते हैं। भैंस दिन के कई लीटर दूध देती है जिससे व्यापारी दूध बेचने का काम करते हैं और मुनाफा कमाते हैं।

बकरी :- ग्रामीणों में बकरी पालन हर जगह किया जाता है, गांव में घूमते फिरते बकरियों को देखा जा सकता है। इसे पालकर बेचा जाता है कई लोग इससे मुनाफा कमाने के लिए पालते हैं तो कई बकरी को शौक के लिए पालते हैं कुछ इन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं।

कुत्ता :- कुत्ता सबका वफादार पशुओं में एक है। कई लोग इसे शौक के लिए पालना पसंद करते हैं। कुत्ते की देखभाल के लिए कुछ लोग ट्रेनर रखते हैं, कुत्ते के खाने वाले बिस्कुट आज के समय पर आने लगे हैं, बच्चे, बड़े और बुजुर्गो को कुत्ते से लगाव हो जाता है वो जहां जाते पीछे पीछे कुत्ता भी आता, हर पल हमारे साथ रहता है।

बिल्ली :- हमारे देश में कई लोग बिल्ली को अशुभ मानते हैं तो कई इसे बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह बहुत सुंदर लगती है। बिल्ली को घरों में पाला जाता है कुछ लोग इसे गोदी में लेकर साथ घूमते हैं। रोज खाना-पीना देते हैं।

इसे भी पढ़ें - बिल्ली पर निबंध हिंदी में - Essay on Cat in Hindi

गधा :- गधा की सवारी कर कई लोग यात्रा करते हैं। वह मेहनती होते हैं इसलिए उसमें आदमी और समान को ढोया जाता है।

घोड़ा :- घोड़ा एक पालतू पशु है पुराने जमाने में राजा महाराजा भी घुड़सवारी करना पसंद करते थे अभी के समय पर भी पालतू घोड़े मिलते हैं। बच्चों की हमेशा चाह रहती है की से एक बार घोड़े पर बैठे। आज के समय पर भाड़े पर घोड़े मंगवाएं जाने लगे हैं शादी में दूल्हे के बैठने के लिए।

ऊंट:- इससे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है क्योंकि ऊंट की रफ्तार रेगिस्तानी इलाकों में बढ़ जाती है। ऊंट वाली गांव में ऊंट दिखाने आती है इस दौरान बच्चों का बड़ा मन होता है कि वह ऊंट पर बैठे हैं। यह भी कई लोगों का पसंदीदा पालतू पशु है। इसमें बैठकर रेगिस्तानी इलाकों में 3 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है। ऊंट रेगिस्तान में बिना परेशानी के रह सकता है क्योंकि ऊंट की विशेषता है की वह 6 महीने तक बिना पानी पिए रह सकता है।

हाथी :- हाथी एक जंगली जानवर है जिसे जंगल में या चिड़ियाघर में देखा जा सकता है इसके अलावा कुछ लोग ऐसे पालतू पशु की तरह रखते हैं। हाथी एक अनोखा जंगली प्राणी है जिसमें इंसानों की तरह ही तेज बुद्धि होती है। इसके दो लंबे दांत और एक लंबी सूंड होती है जिससे वह भोजन पकड़ सकता है और पानी पी सकता है।

बंदर :- इंसानों के पूर्वज बंदर थे इसलिए वो हरकते भी इंसानों की तरह करता है। कई लोग बंदर को पालतू बनाकर रखते हैं, बच्चे बंदर को काफी पसंद करते हैं उसे छूकर देखना चाहते हैं।

निष्कर्ष :- प्रत्येक व्यक्ति का अपना अलग-अलग प्रिय पालतू पशु पक्षी होते हैं। किसी को कबूतर, तोता, मोर तो किसी को कुत्ता, बिल्ली, गाय पालना अच्छा लगता है। पालतू पशु इंसानों के साथ रहकर घुल मिल जाती हैं, कुत्ते अपने मालिक के वफादार हो जाते हैं, गाय दिनभर घास चरने के बाद वापिस अपने मालिक के घर आ जाता है। तोता घर के सदस्य के सभी का नाम बोलना सीख जाता है, यदि इंसानों की वफादारी की तुलना तुलना जानवर, पालतू पशु पक्षी से किया जाए तो वो इंसानों से कहीं ज्यादा सच्चे, अच्छे, वफादार साबित होंगे। 

इन्हें भी पढ़ें👇👇👇

आखरी शब्द :- हम इंसानों को पालतू पशु-पक्षियों से अटूट लगाव हो जाता है, क्योकि वे बिना किसी स्वार्थ के हमारे साथ रहते हैं उन्हें बस दो वक्त की रोटी चाहिए बस और कुछ नहीं। आज इस लेख के जरिये आपने पालतू पशु पर निबंध पढ़ा, पालतू पशु हिंदी निबंध, paltu pashu par nibandh अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे जरूर अपने मित्रो के साथ शेयर करें, धन्यवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.