पुस्तकालय का महत्व पर निबंध - Essay on importance of library in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज इस लेख में हमने पुस्तकालय का महत्व पर निबंध प्रस्तुत किया है यह लेख सभी कक्षों के लिए उपयोगी है। पुस्तकालय के बारे में पूरी जानकारी इस निबंध के माध्यम से यहां दिया गया है।

रूपरेखा - 1. प्रस्तावना 2. पुस्तकालय क्या है? 3. पुस्तकालय की विशेषता 4. पुस्तकालय के प्रकार 5. पुस्तकालय का महत्व निबंध 6. पुस्तकालय के नियम 7. पुस्तकालय के लाभ 8. पुस्तकालय की आवश्यकता 9. उपसंहार

पुस्तकालय का महत्व पर निबंध

पुस्तकालय का महत्व पर निबंध - Essay on importance of library in Hindi


प्रस्तावना -

पुस्तकालय शब्द पुस्तक + आलय से बना है जिसका अर्थ होता है पुस्तकों का स्थान जहां पर किताबें रखी जाती है। पुस्तकालय को अंग्रेजी मे लाइब्रेरी तथा इसे संस्कृत में पुस्तकालयः या ग्रन्थालय कहा जाता है।

पुस्तकालय में हमें विभिन्न विषयों के किताब मिल जाते हैं जहां पर अपनी मनपसंद किताबें पढ़ी जा सकती है। Library का वातावरण अत्यंत शांत रखता है जहां पर लोग बेंच पर बैठकर किताबें पढ़ा करते हैं। पुस्तकालयों में विभिन्न किताबों के अलावा मासिक पत्रिका समाचार पत्र भी पढ़ने को मिलते हैं। पुस्तकालय में हजारों लाखों किताब सजा कर रखी गई होती है बहुत से लोगों को किताबें पढ़ने का शौक रहता है उनके लिए पुस्तकालय सबसे अच्छी जगह होती है।

यह ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम स्थान है जहां पर विद्वानों तथा हमारे पूर्वजों द्वारा लिखे गए पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन को सुधार सकते हैं। जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने का अचूक तरीका किताबों में लिखी गई होती है इसलिए तो सभी सफल व्यक्ति किताबें पढ़ा करते हैं।

पुस्तकालय क्या है?

पुस्तकालय ऐसा स्थान है जहां किताबों का संग्रह मिलता है। वहां हम खोजकर्ताओं तथा इतिहासकारों के लेख और वैज्ञानिक खोजों को हिन्दी अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं में पढ़ सकते हैं। पुस्तकालयों में पाठकों को शांत माहौल प्रदान किया जाता है सीटें उपलब्ध रहती है जहां पर बैठकर आराम से पढ़ा जा सकता है। लाइब्रेरी में मुख्य रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी पढ़ने जाते हैं वहां लड़के तथा लडकियों के लिए उपयुक्त साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। वहां डिजिटल रूप से अध्ययन हेतु कंप्यूटर का विकल्प भी मिलता है। वहां अध्ययन के लिए महीने के हिसाब से निर्धारित शुल्क देना होता है उसके बाद लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

पुस्तकालय की विशेषता -

इसमें हमें बढ़ने के लिए उचित वातावरण दिया जाता है नई किताबों की सूची सोचना पटल में मिल जाती हैं तरह-तरह के किताबें जैसे काल्पनिक कहानियां, शिक्षात्मक तथा विज्ञान की पुस्तकें यहां मिलती हैं। लाइब्रेरी की विशेषता है की यहां बालक एवं बालिकाओं को मन पढ़ाई में एकाग्र के साथ लगा रहता है उनके अध्ययन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है। छात्र अपनी पसंद की विभिन्न भाषाओं में किताबें पढ़ सकते हैं पुस्तकालय स्थान है जहां पर कम शुल्क में बहुत सारी किताबें पढ़ी जा सकती है। किताबें ना केवल हमारे ज्ञान को विकसित करता है बल्कि हमारी सोचने समझने तथा चिंतन करने की शक्ति को भी बढ़ाने का काम करते हैं। विभिन्न देशों तथा अलग प्रांत की संस्कृति और रहन-सहन के तौर तरीकों की जानकारी हम पुस्तकों से प्राप्त कर सकते हैं। निम्न कक्षा से लेकर उच्च कक्षाओं की बालक एवं बालिकाओं के लिए उपयुक्त किताबों का संग्रह यहां पर मिलता है किताबें हमारी सोच बदलने की क्षमता रखती है किताबों में बताए गए उचित बातों का पालन करके हम जीवन में सफल हो सकते हैं। 

पुस्तकालय के प्रकार -

पुस्तकालय मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है एक सार्वजनिक तथा दूसरा निजी या व्यक्तिगत पुस्तकालय इन दोनों तरह के लाइब्रेरी के बारे में नीचे वर्णन किया गया है।

सार्वजनिक पुस्तकालय 

वह पुस्तकालय जहां कोई भी नागरिक अपनी पसंद का बुक पढ़ सकता है उसे सार्वजनिक पुस्तकालय कहते हैं। इसमें कई सुविधाएं मौजूद रहती है जैसे अलग अलग भाषाओं में सभी किताबें और बैठने के लिए पर्याप्त बेंच आदि।

व्यक्तिगत पुस्तकालय

जो लोग पुस्तकें पढ़ने का शौक रखते हैं वह अपने घर में अपनी पसंद की पुस्तकें रखने की उचित व्यवस्था करता है और लाइब्रेरी बनाता है उसे निजी अथवा व्यक्तिगत पुस्तकालय कहते हैं। सामान्यतः इसका आकार सार्वजनिक लाइब्रेरी से छोटा होता है किन्तु उसमें ज्यादातर काम की किताबें ही रखी जाती है जिसे घर के सदस्यों द्वारा कभी भी पढ़ा जा सकता है निजी लाइब्रेरी होने की वजह से इसमें फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं होती।

इसके अतरिक्त पुस्तकालय को अन्य प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है जैसे चल-पुस्तकालय तथा डिजिटल पुस्तकालय ये दोनों सार्वजनिक पुस्तकालय के अंतर्गत आते हैं।

चल-पुस्तकालय 

यह एक तरह का चलता फिरता पुस्तकालय है अर्थात इस तरह के पुस्तकालय का स्थान वाहनों में होता है जिसमें किताबें रखकर विभिन्न स्थानों में जाकर पुस्तकें बेची जाती है। इस तरह के किताबों को विक्रेता एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जा सकता है इसे वाहनों की मदद से विभिन्न स्थानों के लोगों तक सरलता से पहुंचा जा सकता है।

डिजिटल पुस्तकालय

इंटरनेट पर पढ़े जाने वाले किताबों के संग्रह को डिजिटल पुस्तकालय कहा जाता है। कई वेबसाइटें पाठकों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में e-book उपलब्ध कराते हैं जिसे मोबाइल अथवा कंप्यूटर की मदद से पढ़ा जा सकता है, कुछ इबुक के लिए शुल्क देना पड़ता है तथा कुछ मुफ्त उपलब्ध होते हैं। जब इंटरनेट में मौजूद किसी वेबसाइट पर जाकर आर्टिकल या ebook पढ़ते हैं तो उसे ऑनलाइन बुक रीडिंग कहते हैं और जब ई बुक डाउनलोड करके उसे बिना इंटरनेट कनेक्शन के पढ़ा जाता है तो उसे ऑफलाइन eBook reading करना कहते हैं अर्थात डिजिटल लाइब्रेरी में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अध्ययन संभव हो जाता है। ई बुक पढ़ने का फायदा यह है कि इसे हम कभी भी और कहीं भी बस में यात्रा करते हुए पढ़ सकते हैं, डिजिटल पुस्तकालय हमें अलग-अलग किताबें लेकर चलना नहीं पड़ता क्योंकि सैकड़ों किताबों को एक साथ ebook format में मोबाइल पर सेव करके रखा जा सकता है और कभी भी पढ़ा जा सकता है।

पुस्तकालय का महत्व -

कई लोगों को किताबों से अत्यंत लगाव होता है चाहे वह बालक हो अथवा बालिका, जवान हो या बुजुर्ग इंसान, उन्हें बचपन से ही किताबें पढ़ने में विशेष रूचि रहती है। 

पाठकों को अनेक विषयों का अध्ययन करना होता है तथा उसके लिए अनेक पुस्तके खरीदनी पड़ती है जिसके लिए अधिक धन की आवश्यकता होती है लेकिन पुस्तकालय बहुत कम धन में अनेकों किताबें बढ़ने के लिए उपलब्ध कराते हैं।

जो लोग हर दिन कुछ नया सीखना चाहते हैं उनको प्रतिदिन किताबें पढ़नी पड़ती है उनके लिए पुस्तकालयों में अलग-अलग भाषाओं में उनकी आवश्यकतानुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है।

कोई भी नागरिक पुस्तकालय जाकर बुक चुन सकता है और शांत माहौल में अध्ययन कर सकता है। पुस्तकालय में सभ्य छात्र पढ़ने जाते हैं तथा वहां अनुशासन बनाए रखते हैं वहां सभी इस बात का ध्यान रखते हैं की किसी के अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए जिनको एकांत में अध्ययन करना होता है उनके लिए पुस्तकालय सर्वश्रष्ट स्थान माना जाता है जहां एकाग्रचित होकर पढ़ाई किया जाता है।

पुस्तकालय के नियम -

पुस्तकालय अध्ययन हेतु उपयुक्त स्थान है इसलिए वहां शोर गुल करना मना है वहां शांत माहौल बनाना पड़ता है ताकि आप और अन्य सभी लोग एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाए।

वहां से किसी भी किताब को पढ़ने के लिए ले सकते हैं लेकिन उसे निर्धारित समय पर लाइब्रेरी में लौटना जरूरी होता है।

लाइब्रेरी के डेस्क बेंच में कचरा फैलाना कमा है क्योंकि वहां रीडर्स को पढ़ने के लिए स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराया जाता है।

किसी भी तरह का असभ्य व्यवहार नहीं कर सकते और न ही कोई ऐसा काम जिससे बाकियों को पढ़ने में डिस्टर्ब हो।

पुस्तकालय से किताबों की चोरी करना दंडनीय अपराध है वहां सीसीटीवी द्वारा सभी पर कड़ी नजर रखी जाती है इसलिए गुनहगार की आसानी से पहचान की जा सकती है।

किसी भी पुस्तकालय में रखी किताबों का सम्मान करना पाठकों को जिम्मेदारी है पुस्तकों को फाड़ना और कागज के टुकड़े यहां वहां फेंकना सख्त मना है।

यदि कोई पुस्तकालय में अनुचित गतिविधि कर रहा है तो पुस्तकालय अधिकारी उसे लाइब्रेरी से निकाल सकता है।

पुस्तकालय के लाभ -

मनुष्य हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखना चाहता है उसके लिए वर्तमान समय में उसके पास अनेकों साधन हैं वह स्कूल जाकर पढ़ना लिखना सीखता है और आगे काम आने वाली चीजों को जानने का प्रयास करता रहता है इसमें पुस्तकालय उनका सच्चा साथी बनता है। वह पुस्तकालय ही है जो हमें प्राचीन सभ्यताओं की जानकारी देता है। मनुष्य एक समाज में रहता है जहां हर साल अनेकों त्योहार मनाए जाते हैं उन सामाजिक पर्वों का महत्व किताबों में मिलता है, अलग अलग देशों के संस्कृति का पता पुस्तकों से पता चलता है। 

एक पुस्तकालय में पुस्तकों का विशाल संग्रह मौजूद रहता है जिसमें प्रत्येक विषय पर किताबें मिलती है। खेल, विज्ञान, इतिहास, सामाजिक ज्ञान, सांस्कृतिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता, उपन्यास, कविताएं, रेसिपी इत्यादि इन सभी पर किताबें लिखी गई है जो पुस्तकालय में आसानी से मिलती है।

हम अपने पसंद की अलग-अलग किताबें बाजार से खरीदें तो उसके लिए अधिक रूपए किस जरूरत पड़ेगी किंतु पुस्तकालय में कम धन राशि से अधिक किताबें पढ़ी जा सकती है। किताबें हमें उपयुक्त साधन प्रदान करता है जहां सबका मन अध्ययन में लगा रहता है।

पुस्तकालय का सदस्य बनकर कोई भी नागरिक वहां जाकर पुस्तकें पढ़ सकता है। पुस्तकालय में हमें विभिन्न किताबें पढ़ने के लिए दिया जाता है उन सभी का लाभ पुस्तकालय के सदस्य उठा सकते हैं वहां पर कुछ नियम बनाए गए होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है।

पुस्तकालयों का लाभ हर कोई ले सकता है जिन्हें साल में बहुत सारी किताबें पढ़ने का शौक रखता है उनके लिए पुस्तकालय बहुत अच्छी जगह है जहां पर काम-धाम खर्च करके अधिक से अधिक किताबें पढ़ी जा सकती है। लाइब्रेरी के अंदर किताबों को सजा कर रखा जाता है आज कल पुस्तकालय में टेबल कुर्सी लगी होती है जहां पर स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स शांति से बैठकर पढ़ाई करते हैं।

पुस्तकालय की आवश्यकता -

मनुष्य की सोचने समझने की क्षमता को बढ़ाने का काम पुस्तक करता है पुस्तक से सद्गुणों का विकास होता है आज पुस्तकालय की आवश्यकता हर गांव और शहर को है। हमारे देश में बड़े शहरों में पुस्तकालय स्थापित किए गए जहां पर स्कूल तथा कॉलेज की छात्र अपनी पसंद की किताबें आसानी से पढ़ पाते हैं किंतु अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पुस्तकालयों का अभाव है इस वजह से गरीब बच्चे विभिन्न किताबें नहीं पढ़ पाते इसलिए उनमें नई सोच का विकास नहीं होता नई आईडिया विकसित करने के किताबें पढ़ना जरूरी है।

विदेशों में हर शहर में लाइब्रेरी होती है जहां पर पढ़कर लोग नई चीजों का आविष्कार कर लेते हैं पुस्तक पढ़ने से व्यक्ति की प्रतिभा निखरती है और वह समाज मे आगे बढ़ता चला जाता है और देश का नाम रौशन करता है। कुछ लोग पुस्तक केवल स्कूल और कॉलेज तक ही पढ़ते हैं किन्तु एक अच्छा पाठक जीवनपर्यंत किताबें पढ़ता है वह उसका सच्चा मित्र की तरह ही होता है। पुस्तकालय की आवश्यकता आज हर जगह है हर इंसान को पुस्तक पढ़नी चाहिए युवा अपने जीवन में पुस्तक पढ़ कर बहुत जल्दी सफलता प्राप्त कर सकता है गांव में भी सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने चाहिए तथा ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।

उपसंहार -

भारत में कई पुस्तकालय उपलब्ध है जहां पर छात्र अध्ययन करने जाते हैं। लाइब्रेरी में एसी टेबल कुर्सी सब कुछ रीडिंग सेक्शन में उपलब्ध कराया जाता है ताकि पाठकों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो। शहरों में अनेकों लाइब्रेरी है किंतु गांव में बहुत कम इस तरह की लाइब्रेरी देखे जाते हैं इसलिए गांव के युवाओं में पुस्तकों के प्रति लगाव घट रहा है वे अन्य कामकाज में जुट जाते हैं मजदूरी करने लगती हैं जबकि किताबों में व्यवसाय कैसे किया जाए तथा अन्य व्यापार संबंधित जानकारी दी गई होती है जिससे व्यक्ति अपने लिए आय का स्रोत तैयार कर सकता है तथा सफल जीवन बना सकता है अब पुस्तकालय को व्यापक रूप से अलग-अलग जगह स्थापित करने पर विचार करना चाहिए ताकि सभी देश दुनिया की खबरें पत्रिका कविता लेख इत्यादि एक जगह पर पढ़ सकें।

पुस्तकालय का महत्व पर निबंध 10 लाइन में - Pustakalaya Ka Mahatva Par Nibandh 10 Lines Mein

  1. पुस्तकालय एक ऐसी जगह होती है जहां पर विद्यार्थी अपनी पसंद की किताबों को शांतिपूर्ण वातावरण में बैठकर आराम से पढ़ सकता है।
  2. वहां पर विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई में अच्छे से केंद्रित कर सकता है वहां का माहौल अध्ययन के लिए बहुत उपयोग माना जाता है।
  3. पुस्तकालय के प्रकार के होते हैं सार्वजनिक तथा व्यक्तिगत पुस्तकालय आदि।
  4. व्यक्तिगत पुस्तकालय में व्यक्ति अपने पसंद के श्रेणी से संबंधित पुस्तकों को रखकर उसे जब चाहे तब पड़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकता है।
  5. सार्वजनिक पुस्तकालय में छात्र सदस्यता शुल्क देकर अपने पसंद का किताब चुनकर उसे पढ़ सकते हैं।
  6. पुस्तकालय का एक फायदा यह है कि यदि विद्यार्थी के पास अलग-अलग किताबों को खरीदने हेतु पर्याप्त पैसे नहीं है तो वह पुस्तकालय अथवा लाइब्रेरी में जाकर एक जगह पर अपने पसंद का कोई सा भी किताब पढ़ सकता है, बस इसके लिए उसे सदस्यता शुल्क देना होता है।
  7. लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाला छात्र, पुस्तकालय का महत्व को भली-भांति जानता है। यह लोगों में ध्यान भरने का काम करता है लाइब्रेरी में हमें बहुत सारे किताबें देखने को मिलती है।
  8. पुस्तकालय में पत्र पत्रिकाएं और अलग-अलग श्रेणियां के पुस्तक रखी हुई होती है जैसे कि मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक आदि।
  9. वर्तमान समय में पुस्तकालय का होना, अत्यंत आवश्यक है जहां पर बच्चे पुस्तक पढ़कर नई चीज सीख सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी पुस्तकालय बनाना चाहिए जहां पर गांव के बच्चे अपने रुचि अनुसार किताब चुनकर पढ़ सकते हैं।
  10. पुस्तक व्यक्ति को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को किताब अवश्य पढ़ाना चाहिए, जितने भी सफल लोग हुए हैं वे भी किताबें पढ़ा करते हैं।

आखरी शब्द -

मित्रों मैंने इस लेख के माध्यम से पुस्तकालय का महत्व पर निबंध प्रस्तुत किया है, उम्मीद करता हूं आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आता होगा, इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.