नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध | Neem ke Ped ka Mahatva par Nibandh

नमस्कार मित्रों! नीम का पेड़ आपने जरूर देखा होगा, यह बहुत लाभकारी वृक्षों में से एक है जो कई रोगों को ठीक कर सकता है। इसका उपयोग घरेलू नुस्खों के लिए और औषधियों को बनाने के लिए भी किया जाता है। नीम के पेड़ का बहुत महत्व है इसलिए इस लेख में मैं नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध हिंदी में लिख रहा हूं जिसमें आपको नीम पेड़ के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने को मिलेगी।

नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध - Neem ke Ped ka Mahatva par Nibandh

नीम के पेड़ का महत्व पर निबंध - Neem ke Ped ka Mahatva par Nibandh

प्रस्तावना

नीम अत्यंत लाभकारी वृक्ष है जिसका उपयोग घरेलू नुस्खों के लिए तथा रोग निवारण हेतु तथा औषधियों के निर्माण में किया जाता है। इसके प्रयोग से कई प्रकार के बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। चर्म रोग तथा अन्य त्वचा संबंधित विकारों को यह ठीक कर सकता है। उष्णकटिबंधीय व उपउष्णकटिबंधीय जलवायु में फलने वाला नीम का पेड़, गर्मी के दिनों में तेज धूप को भी सहन करके मजबूती से खड़ा रहता है। इसका वैज्ञानिक नाम Azadirachta indica है और यह भारत में बहुतायत में पाया जाता है, इसे सड़क के किनारे भी देखा जा सकता है, यह एक छायादार पेड़ है इसलिए भारत में लोग अपने घर के आँगन में भी नीम का पेड़ लगाते हैं। आयुर्वेदिक दावों को बनाने में नीम बहुत उपयोगी है। इसका स्वाद कड़वा होता है लेकिन इसमें कई लाभकारी गुण समाहित है जो गंभीर रोगों से छुटकारा दिलाता है।

नीम पेड़ का अलग-अलग तरीके से उपयोग किया जाता है जैसे इसके डंठल या टहनी को तोड़कर उसका दातुन करने से दांत मजबूत व् मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। नीम के पत्ते को पीसकर बनाए गए काढ़े को सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है। इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होता है। इस पेड़ का आयुर्वेद में बहुत महत्व है, इसके अलावा इसका धार्मिक महत्व भी है क्योंकि नीम पत्ते का उपयोग पूजन हेतु किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग नीम पेड़ के महत्व और फायदे के बारे में अच्छे से जानते हैं इसलिए घर के आसपास या आंगन में नीम पेड़ लगाते हैं, ये अत्यंत गुणकारी वृक्ष है इसलिए हमें इसका महत्व पता होना चाहिए।

नीम के पेड़ का महत्व (Neem ke Ped ka Mahatva)

  • लाभकारी गुण वाला नीम का पेड़ कई रोगों के उपचार के लिए वरदान साबित होता है। नीम के पत्ते, छाल तथा टहनियां सभी औषधि का काम करते हैं।
  • लोग घरेलू नुस्खे के रूप में नीम का प्रयोग विभिन्न रोगों से छुटकारा पाने हेतु करते हैं। भारत में अधिकता में पाए जाने वाले नीम के पेड़ का औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। एलोपैथिक दवाइयाँ बनाने में भी नीम उपयोगी है।
  • फोड़े-फुंसी हो जाने पर नीम के छाल को पीसकर उसमें लगाने से, इसके एंटी बैक्टीरियल गुण की वजह से फोड़े-फुंसी ठीक हो सकता है। इसी तरह चर्मरोग के इलाज में इसका प्रयोग प्रसिद्ध है।
  • हमारे त्वचा में खाज-खुजली जैसी समस्याएं होती रहती है इसके अतरिक्त भी अन्य स्किन से जुड़े रोगों से मुक्ति पाने में नीम गुणकारी है।
  • नीम के पत्ते को पानी में डालकर उसे उबालकर, फिर उससे स्नान करने से त्वचा में जो खुजली आदि समस्या ठीक हो सकते हैं।
  • गांव में रहने वाले लोग चर्मरोग, या त्वचा रोग को ठीक करने हेतु नीम का प्रयोग करते हैं, यह बेहतरीन घरेलू औषधि है जो बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 
  • दैनिक जीवन में लोग नीम के टहनी का प्रयोग रोजाना दातुन के रूप में करते हैं इससे दांत व् मसूड़े मजबूत होते हैं। दांतों में दर्द की समस्या होने पर भी यह बेहद असरदार साबित होता है। 
  • आयुर्वेद में तो नीम का प्रयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। नीम के काढ़े का सेवन करना भी लाभकारी माना जाता है।
  • अगर कान दर्द कर रहा हो तो दो-तीन बूंदे नीम के पत्तियों का रस काम में डालने से आराम मिलता है। चेचक को ठीक करने में नीम का प्रयोग लोगों द्वारा किया जाता है।
  • अनेक स्वास्थ्य लाभ के अलावा यह अन्य वृक्षों को भांति छाया भी प्रदान करता है जिसके नीचे बैठकर हम आराम कर सकते हैं। यह तेज गर्मी के दिनों में भी जीवित रह सकता है लोग इस पेड़ के नीचे बैठने और घरेलू नुस्खों के लिए इसका उपयोग करने हेतु घर के सामने या आंगन में नीम का पेड़ लगाते हैं।

उपसंहार

कई तरह के रोगों का इलाज करने के लिए नीम का उपयोग करके दवाइयां बनाई जाती है। लोग नीम से बने साबुन से भी नहाना पसंद करते हैं। नीम भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाया जाता है क्योंकि इसमें विशेष गुण पाया जाता है। इस पेड़ का धार्मिक महत्व भी है और हिन्दू धर्म में नीम पेड़ को शुभ माना जाता है। नीम के काढ़े के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जो मामूली सर्दी जुकाम से लड़ने में मदद करता है और हम स्वस्थ रहते हैं। यह अधिक मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन देता है जो हमारे स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। इसलिए यदि हो सके तो हमारे आसपास हमें नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.