शेर पर निबंध - Essay on Lion in Hindi

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह बहुत ताकतवर जंगली जानवर है। शेर के गले में घने बाल झूलते रहते हैं। इसकी पकड़ मजबूत होती है इसके चंगुल से मुक्त होना कठिन है। यह मांसाहारी जानवर है जो खुद अन्य जानवरों का शिकार करके भोजन की तरह खाकर पेट भरता है।

बच्चे इसके बारे में किताबों में पढ़ते रहते हैं। शेर देखने के लिए लोग चिड़ियाघर जाते हैं वहां शेर देखा जा सकता है। चिड़िया घर मे शेर और अन्य वन्य प्राणियों को पिंजरे के अंदर रखा जाता है जिसे बाहर से देखा जा सकता है।

शेर की दहाड़ से मनुष्य और सभी जानवर डर जाते हैं। उसके चारों पैरों के नाखून लम्बे होते हैं। मजबूत लंबे दांत होते हैं। यह विशाल आकार का होता है इसके पंजे में बहुत ताकत होती है उसकी मदद से वह शिकार कर लेता है।

शेर पर निबंध - Essay on Lion in Hindi

शेर पर निबंध - Essay on Lion in Hindi

शेर एक माँसाहारी जानवर है उसके गर्दन में भारी - भरकम बाल होते हैं जो उसके आकार को काफी बड़ा दिखाते हैं। नर सिंह में गर्दन में ज्यादा बाल होते हैं लेकिन मादा शेरनी में इसका आभाव होता है। शेर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) है। शेर जंगली प्राणी है कभी - कभी यह जंगल से बाहर सड़कों में विचरण करते नजर आते हैं उसी स्थिति में इन्हें बहुत कम देखा जाता है। इसे देखने के इच्छुक लोग ज़ू में शेर देख सकते हैं। 

सिंह जंगल का राजा है इसलिए वह बहादुर और निडर जंगली जानवर है। ये अपने समूह में विचरण करते हैं। विचरण करती शेरों की समूह को ‘प्राइड’ के नाम से जाना जाता है। दुनिया के अलग - अलग हिस्सों में शेर के विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। आमतौर पर एशियाटिक और दूसरे अफ्रीकन शेर को देखा जाता है। भारत के गिर वन में शेर अधिक पाए जाते हैं। 

वैसे तो शेर एक मांस खाने वाला जानवर है लेकिन कभी - कभी इसे घांस खाते हुए देखा जा सकता है। वे ऐसा तब करते हैं जब उन्हें अपच हो जाता है भोजन पच नहीं पता तब वह घांस खाता है और उल्टी करके अपच खाना बाहर निकाल देता है जिससे उससे अच्छा महसूस होता है। 

शेर पर निबंध 10 लाइन में 

  1. शेर भारी - भरकम प्राणी है नर सिंह का वजन 180 से 190 किलोग्राम के आसपास होता है। 
  2. शेर एक जंगली जानवर है जो एक माँसाहारी जानवर है। 
  3. शेर के गर्दन में घने बाल होते हैं जो किसी तरह के हमले से उसकी सुरक्षा करते हैं। 
  4. शेर निडर प्राणी है, वह दूसरों के द्वारा किये गए शिकार भी खाता है और खुद भी शिकार करता है। 
  5. शेर को सिंह भी कहा जाता है। 
  6. शेर को भोजन के रूप में हर दिन मांस का इंतज़ाम करना पड़ता है। 
  7. वह बड़े जानवरों जैसे भैंस, ज़ेबरा, हिरण इत्यादि का शिकार करता है। 
  8. इंसान शेर से बहुत डरते हैं क्योंकि ये इंसान को देखकर हमला कर सकते हैं ये इंसानों का शिकार भी करते हैं। 
  9. जंगल में सभी जानवर इससे डरते हैं इसलिए इसका जंगल में अलग रुतबा है इसे जंगल का राजा कहा जाता है। 
  10. एक शेर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज़ रफ़्तार से दौड़ सकता है इसलिए इसके चंगुल से बच पाना मुश्किल होता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.