समय का महत्व पर निबंध - Samay ka mahatva essay in Hindi

मित्रों हम सभी के जीवन में समय का बहुत बड़ा महत्व है समय है तो कार्य पूरा होता है समय की वजह से ही हम हर दिन का शेड्यूल बना पाते हैं जीवन काल की गणना भी बीतते हुए समय के आधार पर किया जाता है। दोस्तों समय बड़ा मूल्यवान है जो बीत गया तो वापस नहीं आता, समय से ही मनुष्य सफलता की बुलंदियों को छूता है और किसी समय में ही व्यक्ति असफलता, निराशा तथा दुखद परिस्थितियों से होकर गुजरता है जीवन में वक्त का क्या महत्व है? ये हम Samay ka mahatva nibandh - समय का महत्व पर निबंध के जरिए जानेंगे।

समय का महत्व पर निबंध - Samay ka mahatva nibandh

समय का महत्व पर निबंध - Samay ka mahatva essay in Hindi


प्रस्तावना

प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 24 घंटे का समय मिलता है लेकिन जो लोग उसका सदुपयोग करते हैं वही सफलता प्राप्त करते हैं। जो लोग समय बर्बाद करते हैं उनके हाथ नाकामी लगती है। कमाए गए लाखों रुपए अगर खर्च हो जाए तो जैसे दुबारा कमाया जा सकता है परन्तु बीता हुआ समय कोई वापस नहीं ला सकता इसलिए हमें वक्त का उचित उपयोग करना चाहिए। समय का महत्व समझना होगा इससे कीमती दुनिया में और कुछ नहीं। पैसे खर्च करके वस्तु खरीद सकते हैं किन्तु करोड़ों रुपए खर्च भी बीते हुए 1 मिनट को वापिस नहीं ला सकते।

समय का मूल्य

समय अमूल्य है इसे कोई धनवान खरीद नहीं सकता। इसकी अहमियत सोना चांदी से भी अधिक है। जो समय के महत्व को भलीभांति समझकर उसका सही मायने इस्तेमाल करते हैं उनको जीवन में अपार सफलता मिलती है। हमें वक्त का आदर करना होगा अपने आस - पास के लोगों और छोटे बच्चे जो मोबाइल पर अपना कीमती वक्त व्यतीत करते हैं उन्हें समय का मूल्य समझाना होगा। अगर अपने आस पड़ोस में नजरें दौड़ाएं तो पता चलता है को अधिकतर लोग जाने-अनजाने बहुत सारा वक्त फिजूल चीजों में बीता रहे हैं उन्हें भी वक्त का सदुपयोग करने के लिए कहना चाहिए। 

समय का दुरुपयोग

जाने अनजाने में व्यक्ति अपना कीमती समय बेकार चीजों में गवा देते हैं। अगर कोई काम ना हो तो एक जगह बैठकर घंटे बिता देते हैं। अब तो दोस्तों संग घंटों बातचीत में वक्त बीत जाता है। स्कूल छुट्टी के दिनों में बच्चों का अधिकतर समय मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने में बीतता है इससे वक्त बर्बाद होगा साथ में नेत्र रोग उत्पन्न हो सकते हैं। युवाओं को सोशल मीडिया की आदत हो गई है उनकी दिन की शुरुआत भी इससे होने लगी है, फ्रेंड से चैट करते हुए घण्टों कब बीत जाते हैं पता भी नहीं चलता। कुछ सीखने में समय देने के बजाय लोग उन्हीं गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर देते हैं जो उनके मूल्यवान समय को ऐसे ही खर्च कर रहा है।

समय का सदुपयोग

समय का उचित उपयोग करने के लिए हमें अपने अंदर अच्छी आदतों को विकसित करना होगा, समय पर सोना और जल्दी उठना, कसरत व् व्यायाम करना, लक्ष्य निर्धारित करना, निर्धारित लक्ष्य को पाने हेतु संभावित कार्य करना, दिनचर्या को सुधारना आदि। शुरुआत में इन आदतों को जीवन में लाना कठिन लगेगा किन्तु नियमित रूप से कुछ दिनों तक करके इन्हें आदत बना सकते हैं बाद में आपका अवचेतन मन स्वयं इसे अपना लेगा उसके बाद आपको वक्त का सदुपयोग करने के लिए मन को मनाना नहीं पड़ेगा।

सुबह उठकर महत्वपूर्ण कार्य करना जैसे अध्ययन करना, होमवर्क करना, प्रश्न उत्तर याद करना आदि अच्छा माना जाता है। अगर आपने पहले ऐसा नहीं किया तो आपको यह उबाऊ लगेगा लेकिन इसे आदत बना लेने से आपकी उत्पादकता बढ़ेगी, आप कम समय में अधिक कार्य करने लगेंगे। रोज कुछ मिनट ध्यान करके आप किसी एक चीज में फोकस रखने की क्षमता बढ़ा सकते हैं इससे आपका ध्यान अवधि (attention span) बढ़ेगा।

इंसान वक्त की प्रवृत्ति अपनी हालत की वजह से भी करता है वह जरूरी काम को हटाने से चला जाता है और जो उसे आनंद देता है जैसे वीडियो गेम, सोशल मीडिया इत्यादि उसी कार्य को करने में वक्त लगा देता है। समय का उचित उपयोग करने के लिए सोशल मीडिया का भी सही इस्तेमाल करना होगा। जब हम समय का सदुपयोग करते हुए दिन की शुरुआत करते हैं तो यह गतिविधि हमें आगे भी महत्वपूर्ण कार्य करने को प्रेरित करते रहता है। कार्य सूची तैयार करके तय समय पर काम पूरा करना आपके अंदर अनुशासन (discipline) जागृत करता है। अनुशासनपूर्ण जीवन जीने से लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है।

समय के सदुपयोग से व्यक्ति अमीर हो सकता है। पैसे कमाने के लिए वक्त सही जगह लगाना जरूरी है। जो लोग आज सफल हैं वो समय का सदुपयोग करते हैं हर रोज किताबें बढ़ा करते हैं कुछ नया सीखते हैं, अपनी स्किल इंप्रूव करते हैं।

समय की शक्ति

समय व्यक्ति को धनवान या भिखारी बना सकता है। समय की शक्ति को हम इस तरह समझ सकते हैं कि कई लोग समय आने पर राजा की तरह जीवन यापन करने लगते हैं जबकि कुछ अपने धन-संपत्ति खोकर गरीब जीवन जीने को विवश हो जाते हैं।

समय के साथ इंसान की जिंदगी में अनेकों चुनौतियां आती है जो उसका डटकर मुकाबला करता है वह सफल तथा जो उससे डर कर पीछे हटता है वो विफल हो जाते हैं।

समय शांत रहकर प्रतिदिन धीरे धीरे बीतते रहता है वह व्यक्ति को याद नहीं दिलाता की आज तुझे जरूरी काम करना है व्यक्ति को स्वयं उस पर ध्यान देना होगा, मनुष्य के हाथ मात्र कर्म है फल पर उसका कोई अधिकार नहीं। लोग आलस में आकर वक्त बर्बाद कर देते हैं इच्छाशक्ति कमजोर होना भी एक कारण है जो उन्हें महत्वपूर्ण उद्देशों को पूरा करने से रोकता है।

मन चंचल होता है यह पल में सुखी तो पल में दुखी होता रहता है जो मनुष्य सदैव मन की सुनता है वह अक्सर असफल हो जाते हैं क्योंकि अधिकतर लोगों का मन किसी भी कार्य को कल पर टालने में लगा रहता है और यही आने वाले सुनहरे भविष्य के निर्माण में बाधा उत्पन्न कर देता है, फलस्वरूप व्यक्ति अपना बहुमूल्य वक्त बैठे बैठे या आराम करते हुए बिता देता है। 

अगर हम वक्त को यूं ही बर्बाद करते रहेंगे तो आगे चलकर वक्त हमें बर्बाद कर देगा। समय का सदुपयोग तथा दुरुपयोग करना मानव के हाथ में है उसने भले ही अपने जीवन के इतने साले व्यर्थ कार्यों में बीता दिया हो लेकिन पछतावे से कुछ नहीं होगा ऐसे लोगों को आत्मचिंतन करके आगे की भविष्य निर्माण में लग जाना चाहिए समय की अहमियत को ध्यान में रखकर हर रोज लक्ष्य प्राप्ति के काम जुट जाना चाहिए। समय का सदुपयोग और ज्ञान दोनों सफलता की कुंजी है।

समय अस्थिर है वह बीतता जायेगा, हर साल कैलेंडर बदलेंगे, देखते ही देखते कई वर्ष बीत जायेंगे, इन्ही बीतते समय के बीच आपको अपने निर्धारित समय पर काम पूरा करना होगा क्योंकि वक्त के आगे किसी की नहीं चलती, अरबों खरबों रुपए खर्च करके भी 1 दिन वापस नहीं लाया जा सकता।

समय के महत्व

जो इंसान समय के महत्व को जान लेता है और वक्त बर्बाद नहीं करता वह जीवनभर सफलता प्राप्त  करता है। मनुष्य को यह हमेशा याद रखना होगा की जो समय है वो पैसों से अधिक कीमती है। जो समय बीत गया वो कभी वापिस नहीं आता, बीतते समय के साथ हमारी जिंदगी के एक - एक दिन भी बीतते चले जाते हैं, अतः जब तक जीवन और समय है तब तक हमें अपना कार्य कर लेना चाहिए। बहाने बनाते रहने से कब वक्त निकल जायेगा पता भी नहीं चलेगा और महत्वपूर्ण काम अधूरा रह जायेगा। उस वक्त पछतावे के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगेगा।

समय का महत्व बताते हुए कबीरदास अपने दोहे में कहते हैं: "कल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होएगी बहुरि करेगा कब" अर्थात जो काम कल करना है उसे आज करें और आज के काम को अभी करें क्योंकि जब जीवन समाप्त हो जायेगा तब आप कुछ नहीं कर सकते।

छात्र / विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व -

बच्चे अगर विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग करें तो उनको सफलता जरूर मिलेगा ऐसा कई छात्र हैं जिन्होंने मन लगाकर पढ़ाई लिखाई किया और आज सफल है और बहुत से लोग जिन्होंने उस समय पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लिया वो आज मजदूरी कर रहे हैं या असफल हैं।

विद्यार्थी जीवन ही उज्वल भविष्य की नींव रखता है। यदि नींव कमजोर होगी तो महल धंस जायेगा उसी तरह अगर अध्ययन की नींव कमजोर होगी तो सफलता पाने का ख्वाब भी चकनाचूर हो जायेगा। अध्ययन की नींव मजबूत करोगे तो सफलता प्राप्त करने की संभावना हमेशा बनी रहेगी। 

विद्यार्थियों का परम् कर्तव्य होना चाहिए नियमित अध्ययन। नियमित अध्ययन करोगे तो परीक्षा का डर नहीं रहेगा। बिना भय के परीक्षा देने से मस्तिष्क सवालों के जवाब को आसानी से याद कर लेता है। इससे संभावना बढ़ जाती है कि विद्यार्थी जवाब को सही सही लिखें।

विद्यार्थी जीवन सीखने का समय होता है इस समय पर विद्यार्थी को अपने शिक्षक और अभिभावकों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह लेकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने से सफलता के दरवाजे खुलते चले जाते हैं।

उपसंहार

समय किसी का इंतजार नहीं करता वह चला गया तो फिर वापस नहीं लौटता। संपूर्ण मनुष्य जाति को बराबर 24 घंटे मिलते हैं कोई उस समय का सदुपयोग करता है तो कोई दुरुपयोग। जो लोग समय का महत्व जानते हैं वह उसका सदुपयोग करके जिंदगी में आगे बढ़ते रहते हैं। इसी तरह नाकाम लोग फिजूल चीजों में वक्त बर्बाद करते हैं।

वक्त बहुत मूल्यवान है बावजूद इसके यह प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त में मिलता है हमें इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति को जिंदगी का सीमित समय मिला हुआ है इसलिए लोगों का कर्तव्य है कि वह जिंदगी में निर्धारित समय पर अपना काम पूरा करे।

दिनभर में जो खाली समय मिलता है उसका भी सदुपयोग करना होगा। आप हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं। आपको इस चीज पर फोकस करना चाहिए जो अभी महत्वपूर्ण है। अपने काम को कल पर ना टालें इससे काम का बोझ बढ़ता है और सबकुछ कठिन लगता है। रोज सोने से पहले लिस्ट बना लें की अगले दिन आप क्या करेंगे? ताकि सुबह उठकर आप सभी महत्वपूर्ण काम को एक एक करके पूरा कर सकें। समय को व्यर्थ जाने ना दें हर मिनट हर घंटे का सदुपयोग करें इसके लिए आपके अंदर अनुशासन का होगा भी आवश्यक है।

Read More Hindi Essays -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.