10 Lines on Save Trees in Hindi - पेड़ बचाओ पर 10 लाइनें


10 Lines on Save Trees in Hindi - पेड़ बचाओ पर 10 लाइनें 

10 Lines on Save Trees in Hindi - पेड़ बचाओ पर 10 लाइनें

  1. पृथ्वी में मौजूद पेड़ या वृक्ष जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं क्योंकि इसी से धरती में ऑक्सीजन की उपलब्धता है जो मनुष्य, जीव जन्तु, जानवरों तथा पक्षियों को सांस लेने में मदद करता है।
  2. पेड़ों के होने से प्रकृति का रूप और निखर जाता है क्योंकि वृक्ष के शाखाओं पर अलग अलग आकृति वाले पत्ते उगते हैं, हरे भरे पेड़ ही धरती की सुंदरता को बढ़ाते हैं।
  3. पीपल, पपीता, बेल, बेर, बरगद, सीताफल, सन्तरा, अमरूद, आम, जामुन आदि पेड़ों में सही मौसम आने पर स्वादिष्ट फल लगते हैं।
  4. फल देने वाले वृक्षों से पक्षियों का पेट भी भरता है, और मनुष्य भी पेड़ से आम, जामुन, पपीता, नारियल आदि तोड़कर इसे आहार के रूप में खा सकता है।
  5. घने जंगलों का स्वरूप पेड़ों से ही बनता है, जंगल में घने वृक्ष होते हैं और उन वृक्षों से जलाऊ लकड़ी भी प्राप्त होता है। 
  6. पेड़ों से लकड़ी प्राप्त होता है और उससे टेबल, कुर्सी, आलमारी, पलंग, हांकी, बैट, दरबाजे आदि उपयोगी चीजें बनाई जाती है। 
  7. औषधीय पेड़ों जैसे नीम, आंवला, पीपल आदि से हमें रोगों से मुक्त होने के लिए औषधियां प्राप्त होती है।
  8. पेड़ न सिर्फ प्राणी जगत को शुद्ध प्राणवायु देते हैं बल्कि ये प्राकृतिक सुंदरता को भी कई गुना बढ़ा देते हैं।
  9. यह पक्षियों का भी आवास स्थान है, जिसमें वो अपना घोंसला बनाकर रहते हैं, और चलते फिरते लोगों को, और पशुओं को विश्राम करने के लिए तेज धूप में छाया देते हैं।
  10. इतने लाभदायक होने के बावजूद भी पेड़ों को काटा जा रहा है लेकिन हमें ऐसा न करके अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने के साथ ही अन्य लोगों में पौधरोपण हेतु जागरूकता लानी होगी ताकि ज्यादातर लोग घरों के आसपास व बगीचों में वृक्षारोपण करें।

Read more -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.