छाता पर निबंध - Essay on Umbrella in Hindi

बारिश और धूप से बचाव के लिए छाते का इस्तेमाल होता है, यह बहुत उपयोगी वस्तु है जो लोगों को बारिश से भीगने से बचा सकती है, इस पोस्ट में हम छाता पर निबंध (Essay on Umbrella in Hindi) पढ़कर छाते से जुड़ी जानकारियां जानने वाले हैं।

छाता पर निबंध - Essay on Umbrella in Hindi

छाता पर निबंध - Essay on Umbrella in Hindi


प्रस्तावना -

सामान्यतः बोलचाल की भाषा मे छाता को छतरी भी कहा जाता है इसका अंग्रेजी नाम अंब्रेला Umbrella है। छाते को बारिश या फिर धूप से बचने के लिए बनाया गया है। यह विशेष प्रकार के जलरोधी कपड़े से बनाए गए होते हैं इसलिए छतरी ओढ़ने पर पानी छतरी के जलरोधी कपड़े को पार करके हमारे ऊपर नहीं गिरता। वर्षा के दरमियान छतरियों को पकड़कर चलने के लिए उसमें एक हैंडल दिया गया होता है जो बिलकुल जग के हैंडल की तरह होते हैं। उपयोगितानुसार छतरी के अलग प्रकार और आकार होते हैं।

बरसात के मौसम में छाता -

छाता का इस्तेमाल करता है यह हमें बारिश और तेज धूप से बचाने का काम करता है। बाजारों में रंग-बिरंगे छाते मिलते हैं। महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग बनावट वाले छाते मिलते हैं। बच्चों के लिए भी छोटे वाले छाते उपलब्ध है। स्कूल के दिनों में बरसात के समय पर बच्चे अपना छाता बैग में से निकालकर और लेते हैं इससे वे सर्दी जुकाम और बुखार से बचकर नियमित स्कूल जा पाते हैं। झमाझम बारिश में लोग साइकिल चलाते हुए भी एक हाथ में हैंडल और दूसरे हाथ में छाता पकड़े हुई आना-जाना करते हैं। हल्की बारिश हो या तेज बारिश छाता हमें भीगने से बचाता है। बरसात के मौसम में बिना छाता लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल लगता है दुकान से सामान लाने के लिए लोग छाता लेकर जाते हैं ताकि भीगकर बीमार ना पड़े। वर्षा ऋतु में छाता लोगों का साथी बन जाता है जो हर पल उनके साथ रहता है।

गर्मी के दिनों में छाता -

तेज गर्मी की शुरुआत होते ही भूमि तावे की तरह तपने लगती है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना कठिन हो जाता है इस समय छाता हमारी काफी मदद करता है इसे ओढ़कर चलने से सूर्य की तेज रूप से बच सकते हैं। धूप की वजह से गर्मी में लू मरता है अधिक गर्मी में स्वस्थ बिगड़ जाता है इससे बचने में छाता काफी हद तक सहायक है। गर्मी में लोगों को छाता ओढ़े देखा जा सकता है। पुरुष महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग छाते से धूप से बचते हुए सड़कों पर बाजारों में और दुकानों के बाहर नजर आ जाते हैं।

छाता का उपयोग -

बारिश और तेज धूप में छाते का उपयोग किया जाता है। बारिश में भीगने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और फिर इलाज का खर्चा अलग से लगता है इन सब से बचने के लिए बरसात में छाता का उपयोग किया जाता है जो भीगने से बचाता है

तेज धूप में भी बिल्कुल ऐसे ही हमारी सुरक्षा करता है सिर में धूप पड़ने से थोड़ी दूर भी चलना कष्टमय लगता है लेकिन छाता ओढ़कर दूरी को सुगमता से तय किया जा सकता है।

छाता का प्रकार -

अलग - अलग डिजाइन वाले छाते आजकल खूब प्रचलित हो रहे हैं। आमतौर पर लोग काले रंग का छाता ओढ़े दिख जाते हैं। बड़े आकार वाले छाते का उपयोग बीच पर अर्थात समुद्र तटीय इलाकों में धूप से बचने के लिए किया जाता है। बांस से बने छाते लेकर स्वचालित छाते अलग अलग प्रकार के छाते उपलब्ध है।

निष्कर्ष -

छाता का मुख्य काम हमें तेज धूप और बारिश से बचाना है लेकिन अब विभिन्न प्रकारों की छाते आने लगे हैं जो रंग बिरंगी चित्रकारी से भरी होते हैं उन्हें खोल कर उड़ने का तरीका भी बदल गया है छाता खोलने के लिए बटन का प्रयोग किया जाता है। कुछ बांस से बनी लकड़ी के डंडे वाले छाते पकड़ते हैं तो कोई लोहे से बनी छाते पकड़ते हैं। आकर्षित बनावक के कारण उनकी बिक्री बरसात में बढ़ जाती है ग्राहकों के लिए छाता लेने के अनेकों विकल्प उपलब्ध हो जाते हैं।


आज आपने पढ़ा -

छतरी वाकई बहुत उपयोगी चीज है सबके घर एक से अधिक छतरियां होती ही है। बारिश का आगाज होते ही बच्चे अपने मनपसंद रंगों का खूबसूरत छतरी खरीद लेते हैं कुछ छाते में चित्रकारी की गई होती है तो कुछ में इंद्रधनुष के सातों रंग बनाए गए होते हैं जो देखने में आकर्षक लगता है। मित्रों तो ये था आज का लेख जिसमें आपने Essay on Umbrella in Hindi - छाता पर निबंध के बारे में पढ़ा, हमने इसी तरह के और भी लेख इस ब्लॉग पर पब्लिश की है आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं, धन्यवाद।

Read more -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.