कंप्यूटर क्रांति पर निबंध - Computer Kranti Par Nibandh in Hindi

कंप्यूटर ने आज के मनुष्य जीवन को बहुत आसान बना दिया है क्योंकि इसके माध्यम से आज अनेकों कार्यों को कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। कम्प्यूटरीकरण होने के बाद अब हर छोटे - बड़े कंपनियों में कंप्यूटर का इस्तेमाल व्यापक रूप से हो रहा है। आज इस आर्टिकल में कंप्यूटर क्रांति पर निबंध - Computer Kranti Par Nibandh in Hindi, Essay on Computer Revolution in Hindi के बारे में पढ़ने वाले हैं। कंप्यूटर की वजह से पुस्तकों की छपाई तथा प्रेस का काम बहुत आसान हो गया है इसने डिजिटल इंडिया के विकास में भी अहम् भूमिका निभाया है, अब बच्चे भी कंप्यूटर द्वारा जरूरी कार्य करना सीख रहे हैं। आने वाले समय में कंप्यूटर का इस्तेमाल और अधिक बढ़ेगा क्योंकि भविष्य में डिजिटल रूप से अधिकांशतः कार्य संपन्न किये जायेंगे अतः इस हेतु कंप्यूटर शिक्षा तथा तकनिकी ज्ञान प्राप्त करना बहुत जरूरी होगा।

वर्तमान में हम कंप्यूटर के उन्नत संस्करण का इस्तेमाल करते हैं किन्तु प्रारंभिक समय मे कंप्यूटर में अग्रिम सुविधाएँ (advance features) नहीं मिलती थी, वक्त के साथ जैसे - जैसे प्रौद्योगिकी का विकास होता गया कंप्यूटर में अधिक सुविधाएँ प्राप्त होने लगी। कंप्यूटर की बनावट तथा सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाने लगा, बहुत पहले Windows 1.0 का उपयोग होता था लेकिन अब हम कंप्यूटर में Windows का नवीनतम संस्करण Windows 11 का उपयोग कर रहे हैं, आगे चलकर अन्य सुविधाएँ और उपयोगी सॉफ्टवेयर आते रहेंगे जो हमारे कार्य को और आसान बना देंगे। 

कंप्यूटर क्रांति पर निबंध - Computer Kranti Par Nibandh in Hindi

कंप्यूटर क्रांति पर निबंध - Computer Kranti Par Nibandh in Hindi

प्रस्तावना

कंप्यूटर की शुरुआत 1822 ईसवी से शुरू हो गई थी और बाद में इसके अनेक संस्करण आने लगे जो पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हुए इनकी कार्यक्षमता प्रथम कंप्यूटर की तुलना में बहुत ज्यादा है। कंप्यूटर युग में हम जितने भी काम करते हैं वह उसे तुरंत प्रोसेस करके हमें उचित परिणाम देता है। साइंस की यह अनोखी खोजों में से एक है तथा इसके अब कार्य बहुक्षेत्रीय होने लगा है। दफ्तरों, बैंक और दुकानों में कंप्यूटर का इस्तेमाल विक्रेता कर रहे हैं जोड़, घटाव, गुणा, भाग के अतिरिक्त अन्य कई कार्यों को इसके माध्यम से किया जाता है। एजुकेशन में अब कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है बच्चे इसमें अपना स्कूल - कॉलेज का प्रोजेक्ट तैयार करके सबमिट करते हैं। एग्जाम फॉर्म भरकर इसी से जमा किया जाता है और रिजल्ट इसी में देख सकते हैं। ऑनलाइन स्टडी करने में कंप्यूटर बहुत सहायक साबित होता है इसमें टीचर और छात्र कहीं से भी पढ़ाई कर पाते हैं। आज दुनिया की हर एक जानकारी कंप्यूटर में इंटरनेट के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। इसके अनेकों फायदे हैं कुछ इसे मंजोरंजन के लिए चलाते हैं तो कुछ इसमें ज्ञान की बातें पढ़ते हैं। वर्तमान में कंप्यूटर हमारी जरूरत बन चुका है क्योंकि हम ऑनलाइन बैंकिंग टिकट बुकिंग आदि कार्य कंप्यूटर पर ही करते हैं, कंप्यूटर ने आम आदमी के जीवन को सरल एवं सुलभ बनाया है।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर वह यंत्र है जो विद्युत तथा बैटरी द्वारा संचालित होता है। कंप्यूटर के मुख्य 6 भाग मॉनिटर, प्रिंटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू और यूपीएस होते हैं इसके अतिरिक्त अन्य कई कंपोनेंट्स इसमें लगे होते हैं जो पूरे कंप्यूटर सिस्टम को संचालित करने का काम करते हैं। आजकल कंप्यूटर डेस्कटॉप और लैपटॉप के रूप में मिलते हैं डेस्कटॉप में सभी डिवाइस अलग अलग लेना पड़ता है जैसे माउस, कीबोर्ड, सीपीयू आदि लेकिन लैपटॉप में उसी के अंदर ये सब फीट किया जाता है, दसरल लैपटॉप कंप्यूटर का ही छोटा रूप है जो हल्का होता है इसलिए इसे संभालना आसान होता है।

कंप्यूटर का आविष्कार -

कंप्यूटर जैसे अत्यंत उपयोगी उपकरण का आविष्कार में कई वैज्ञानिकों ने सहयोग दिया है लेकिन पहला कंप्यूटर Charles Babbage के प्रयास की वजह से बना इसलिए उन्हें founder of computer या कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। 

कई लोगों का मानना यह है की Tim Cranmer ने 1622 में जो गणना हेतु उपकरण बनाया था जिसका नाम Abacus था वह दुनिया का पहला कंप्यूटर था।

कंप्यूटर के इंवेंशन में कई वैज्ञानिकों ने अपना योगदान दिया और प्रयास किया, वर्तमान में जो हम पर्सनल कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं उसे पहले John Blankenbaker ने बनाया था इसी तरह उसे पोर्टेबल रूप देने के लिए कंप्यूटर का छोटा रूप मतलब लैपटॉप का आविष्कार Adam Osborne ने कर दिया।

डिस्कटॉप कंप्यूटर में काम करने के लिए उसे अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स से कनेक्ट करना पड़ता है उसके बाद ही वह कार्य करेगा, ऐसे में उसके लिए अलग अलग भाग का इन्वेंशन में भी अन्य अविष्कारकों ने काम किया जैसे Computer Mouse को Douglas Engelbart ने सन 1960 में बनाया था पहला कंप्यूटर माउस लकड़ी के सहायता से बनाया गया था। Engelbart की वजह से ही आज हमें wireless computer mouse देखने को मिलता है। कंप्यूटर के लिए कीबोर्ड आविष्कार करने का श्रेय क्रिस्टोफर लैथम शोलेज को दिया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से प्रिंटिंग का काम आज बहुत सरल हो गया, पहला प्रिंटर को Johannes Gutenberg ने बनाया था और तब से अब तक हम वायरलेस प्रिंटर का use करने लगे हैं। 

कंप्यूटर बनाने का आरंभ गणना करने वाले उपकरणों के आविष्कार से हुआ था, जैसे Abacus, यह गणना करने वाला उपकरण था जिसके जरिए जोड़ - घटाव किया जाता था। इसी तरह Napier’s Bones, Pascaline, Stepped Reckoner, Analytical Engine, Tabulating Machine, Differential Analyzer, Mark I और Charles Babbage द्वारा आविष्कृत Difference Engine वह भी यांत्रिक कैलकुलेटर था जो कई गणनायक करने में सक्षम था इसे लंदन साइंस म्यूज़ियम में सुरक्षित रखा गया है। इन सभी आविष्कारों में Charles Babbage  द्वारा ने भी अपना सफल प्रयास किया, कहते है की Babbage ने ही कंप्यूटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, उन्होंने जो पहला कंप्यूटर बनाया था उसका आकार अब के कंप्यूटर से काफी बड़ा था, इन्हें Father of Computer कहा जाता है, इसलिए किताबों में भी कंप्यूटर के आविष्कारक के रूप में चार्ल्स बब्बेज का नाम ही अधिक पढ़ने को मिलता है।

भारत में कंप्यूटर की शुरुआत -

भारत में कंप्यूटर की शुरुआत सन 1952 को कोलकाता से हुई थी, वहां पर भारत का प्रथम Analog Computer को स्थापित किया गया था जो 10 X 10 matrix को solve करने में सक्षम था। बेंगलूर के भारतीय विज्ञान संस्थान में भी एक Analog Computer का उपयोग किया गया था। इंडिया में कंप्यूटर का आगमन 1952 में हो चुका था लेकिन यह तब प्रख्यात नहीं था, वास्तव ने भारत में कंप्यूटर युग का आरंभ 1956 में हुआ, तब लोगों में कंप्यूटर को लेकर कोतूहल मचने लगा, यह उस उपकरण में से एक था जिसने भारत के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि ये बड़ी से बड़ी गणना को तुरंत हल करने में समर्थ था। 

सन 1956 में HEC - 2M नामक Digital Computer कोलकाता में स्थापित किया गया जो Electricity से चलता था यह भारत का First Electronic Computer था, भारत में कंप्यूटर आने के बाद हमारा भारत जापान के बाद एशिया का दूसरा देश बनकर उभरा जिसने कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को अपनाया था। भारत में कंप्यूटर बिल्कुल नया उपकरण था तथा इससे वही लोग परिचित थे जो ऑफिस में काम करते थे या शहरों में निवास करते थे, गांव के ज्यादातर लोगों ने कंप्यूटर का रूप देखा ही नहीं था, जब ये प्रचलित हुआ तब इसे कंप्यूटर सेंटर और जनरल स्टोर में देखा जाने लगा, और अब तो कंप्यूटर का इस्तेमाल घरों में होने लगा है। 90 के दशक में कंप्यूटर के मॉनिटर्स टेलीविजन से काफी मिलते जुलते प्रतीत होते थे लेकिन बाद में उसे एलईडी बना दिया गया, अब LED Monitor को घर में कही भी आसानी से एडजेस्ट किया जा सकता है। अब व्यक्ति पर्सनल कंप्यूटर सस्ते कीमत पर खरीद सकता है और उसकी मदद से कई जरूरी कार्यों को पूरा कर सकता है।

कंप्यूटर के लिए इंटरनेट कनेक्शन -

कंप्यूटर में इन्टरनेट कनेक्शन बहुत जरूरी है इसके जरिए हम लाइव खबरें देख सकते हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन समाचार पत्र पढ़ सकते हैं और मनोरंजन के लिए ऑनलाइन मूवी, वेब सीरीज देख सकते हैं। आज अनेकों कार्य हैं जिन्हें संपन्न करने हेतु इंटरनेट अनिवार्य है। पीसी में बिना इंटरनेट कई काम संभव है किंतु उसे अधिक सुविधाजनक इंटरनेट बनाता है।

इंटरनेट को 1969 में विकसित किया गया था इसे हिंदी में अंतरजाल भी कहा जाता है। इंटरनेट अलग-अलग कंप्यूटर को जोड़कर बनाया गया कंप्यूटर नेटवर्क है जिसके माध्यम से सामग्री तथा सूचनाओं को नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

पहले इंटरनेट की लागत अधिक आती थी किंतु अब इंटरनेट सस्ती हो गई है और और इसका इस्तेमाल आज के कंप्यूटर्स में हो रहा है। टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग इंटरनेट प्लान में प्रति दिन 1, 2, 3GB तक के डाटा उपलब्ध कराते हैं।

Router Device की help से हम कंप्यूटर में Internet Connection Recieve कर सकते हैं। डेस्कटॉप तथा लैपटॉप में इंटरनेट का लाभ लेने के लिए डोंगल डिवाइस का उपयोग भी होता था किंतु जैसे-जैसे तकनीक बढ़ी यह काम मोबाइल से होने लगा, अब हम अपने स्मार्टफोन के माध्यम से कंप्यूटर में इंटरनेट चला सकते हैं। इस दौरान मोबाइल हॉटस्पॉट डिवाइस की तरह कार्य करता है जो कंप्यूटर के वाईफाई से जुड़ा रहता है। हम यूएसबी केबल अथवा वायरलेस द्वारा इंटरनेट शेयर कर सकते हैं।

कंप्यूटर पर इंटरनेट का फायदा उठाकर हम महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं इसके माध्यम से आज व्यक्ति घर बैठे बस ट्रेन या हवाई जहाज का टिकट बुक कर लेता है। पैसे भेजने के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हम इंटरनेट बैंकिंग द्वारा पैसे को किसी दूसरे अकाउंट में भेज सकते हैं। ऑनलाइन किए जाने वाले समस्त कार्य कंप्यूटर सिस्टम में होने लगे हैं। इंटरनेट कंप्यूटर को अधिक कार्यात्मक बनाता है।

कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग - 

व्यक्ति अपने काम - काज के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने लगा है अब यह कार्य करने का साधन बन गया है लोग इसकी सहायता से डिजिटल मार्केटिंग कर कमाई कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इसके अद्भुद योगदान है, बुक प्रिंट और परीक्षा पेपर छापने का कार्य कंप्यूटर से ही किया जाता है। विज्ञापन और बड़े पोस्टर छापने में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। पत्रकारिता में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है इसके माध्यम से प्रेस में कहानियां तथा स्क्रिप्ट लिखी जाती है। समाचार का रिपोर्ट तैयार करना मौसम सम्बन्धी जानकारी कंप्यूटर द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। 

दुकानों से लेकर बड़े कंपनियों में कार्यकर्ता कंप्यूटर पर ही काम करते नजर आते हैं। सरकारी अथवा निजी दफ्तर में भी डिजिटल काम होता है। अब तो घरों में पर्सनल कम्प्यूटर का उपयोग होने लगा है व्यक्ति स्वयं के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर लेकर उसका इस्तेमाल कर सकता है। बैंक के सभी काम के लिए कंप्यूटर जरूरी है। ऑनलाइन बैंकिंग के कार्य इसमें तुरंत हो जाते हैं। ईकॉमर्स वेबसाइट से सामान घर बैठे मंगाया जा सकता है।

कंप्यूटर से  प्रेजेंटेशन तैयार किया जाता है। फिल्मों का निर्माण कंप्यूटर की मदद से ही संभव है। कोई फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं जैसे महाविद्यालय के लिए एडमिशन फॉर्म, परीक्षा फॉर्म, नौकरी के लिए आवेदन इत्यादि। 

रेलवे और एयरपोर्ट में इसका उपयोग टिकट बुकिंग हेतु किया जाता है। पर्सनल कंप्यूटर द्वारा बस टिकट, मूवी टिकट आदि बुक किया जाने लगा है। कंप्यूटर से छोटे - बड़े समस्त काम होते हैं अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने में कंप्यूटर तथा राकेट लॉचिंग के समय  पर भी कम्प्यूटर्स सिस्टम्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बहुत बड़े कार्यों के लिए शक्तिशाली कम्प्यूटर्स का उपयोग किया जाता है जिसे परम कंप्यूटर या सुपर कंप्यूटर कहा जाता है। आज कंप्यूटर का उपयोग सभी क्षेत्रों में हो रहा है इसकी डिमांड भविष्य में भी रहेगी, हमें और उन्नत कंप्यूटर देखने को मिलेगा। 

आधुनिक युग में कंप्यूटर -

आधुनिक युग में कंप्यूटर की उपयोगिता बहुत बढ़ चुकी है बहुत से डिजिटल कार्य कम्प्यूटर पर आश्रित हैं इनके बिना बैंक का काम अटक जायेगा, ऑनलाइन टिकट बुक करना मुश्किल हो जायेगा अतः इसकी जरूरत हमें दैनिक जीवन में पड़ ही जाती है। हमारे मन में अचानक कोई प्रश्न आ खड़ा होता है किसी विषय में जानने की इच्छा होती है उस वक्त कंप्यूटर बहुत काम आता है हम इसमें इंटरनेट चालू करके अपने सवाल का जवाब तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। सोचिए यदि कंप्यूटर न होता तो हमें दुसरों से पूछना पड़ता और हर सवाल के सटीक जवाब के लिए इंतज़ार करना पड़ता लेकिन कंप्यूटर ने यह सरल कर दिया है। अब दुनिया की हर जानकारी तुरंत मिलती है। 

आज के आधुनिक युग व्यक्ति कंप्यूटर के माध्यम से कम्यूनिकेट करता है। नेटवर्क द्वारा वीडियो कॉल करके जितनी देर चाहे बातें कर सकता है। कंप्यूटर संचार का अच्छा माध्यम है। हमारे चरों तरफ की घटनाओं से तुरंत अवगत हो सकते हैं। देश - विदेश की ताजा खबर कंप्यूटर में तुरंत मिलता है। कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने में लाभदायक है। इसके जरिये हम कुछ नया काम सीख सकते हैं। अपनी स्किल्स को विकसित कर सकते हैं, सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा या कला को प्रस्तुत कर हुनर को करोड़ों लोगों को पहुंचा सकते हैं। कंप्यूटर से सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाया जा सकता है। ऑफिस वर्कर व् कंटेंट क्रिएटर्स आदि के लिए कंप्यूटर बहुत महत्त्व रखता है।   

कंप्यूटर के फायदे -

जहाँ व्यक्ति किसी कार्य को करने में अधिक समय लेता है उसे कंप्यूटर कुछ मिनटों में पूरा करता है जैसे अगर व्यक्ति खुद से बैंक जाकर अपने दोस्त को पैसे भेजे तो इस प्रक्रिया में काफी वक्त लगेगा किन्तु कंप्यूटर पर नेट बैंकिंग द्वारा यह 5 मिनट में हो जायेगा। एक कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में बहुत से इनफार्मेशन और डेटा को रखा जा सकता है, जैसे कोई जरूरी डॉक्यूमेंट। कंप्यूटर की विशेषता है की यह हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों को समझकर उसे सही - सही प्रोसेस करता है तथा सटीक परिणाम भी देता है, यह बड़े से बड़े संख्याओं की गणना सेकंड्स में कर सकता है। कंप्यूटर में इंटरनेट के जरिये हमेशा नया सीखा जा सकता है, कई उपयोगी वेबसाइट हैं जहाँ से हम अच्छी जानकारियां पढ़ सकते हैं इससे समान्य ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। 

इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग आज हर कंप्यूटर यूजर करता है क्योंकि वहां लेटेस्ट न्यूज़ आते रहते हैं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा शेयर किये गए पोस्ट को देखा पढ़ा जा सकता है। कंप्यूटर में एक साथ कई कार्य किया जाता है हम इसमें मल्टीटास्किंग बड़ी आसानी से कर सकते हैं, मतलब एक साथ अलग - अगल सॉफ्टवेयर और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। 

कंप्यूटर हमें सभी दृश्यों को बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है, मॉनिटर 19 inch, 24 inch आदि अलग - अलग screen size में उपलब्ध है। इसके माध्यम से communication करना आसान हो गया है, हम Email ID के जरिये संदेशों का आदान प्रदान कर सकते हैं, video call करके realtime conversation की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। Computer का working speed very fast होता है इसलिए ये हमारी Productivity बढ़ता है और कम time में अधिक कार्य करने में help करता है, कंप्यूटर में continuously कई घंटे तक काम किया जा सकता है। 

कंप्यूटर के नुकसान -

कंप्यूटर में हम बहुत से जरूरी चीजें रखते हैं अगर किसी वजह से सिस्टम हैक हो जाये तो डाटा लीक हो सकता है। कंप्यूटर पर इंटरनेट के जरिये वेबसाइट तक पहुंच आसान हो गई है लेकिन अगर फर्जी वेबसाइट पर पर्सनल डिटेल भरा जाये तो वहां डाटा लीक हों जायेगा और सिस्टम हैक हो जायेगा। कंप्यूटर पर अनेक फाइल्स स्टोर होते रहते हैं जो उसकी गति मंद करते हैं, वायरस आने की वजह से उसे फॉर्मेट करना पड़ता है जिसकी वजह से कई बार जरूरी फाइल डिलीट हो जाती है। ईमेल के जरिये आने वाले फर्जी मैसेज में लिंक दिया गया होता है इस तरह के अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। 

कंप्यूटर मानव निर्मित उपकरण है इसलिए इसका नियंत्रण व्यक्ति के पास है, वह जैसा चाहे वैसा उसका इस्तेमाल कर सकता है उसी अनुसार इसके फायदे और नुकसान देखे जाते हैं। अगर व्यक्ति कंप्यूटर पर कई घंटे तक काम करता रहे तो उसके आँखों पर असर पड़ता है। इससे मष्तिष्क में थकावट महसूस होने लगता है। लोग कंप्यूटर पर निर्भर हो रहे हैं इसलिए उनमें स्वयं कार्यक्षमता कम होने लगी है। कंप्यूटर पर गेम्स खेलने से बच्चे मैदान में खेलना बंद कर देते इससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता। कंप्यूटर केवल एक यंत्र है इसके हानियां मानव के अनुचित उपयोग पर निर्भर करता है।
    

भविष्य में कंप्यूटर तकनीक -

कंप्यूटर तकनीक और अधिक विकसित होगी आगे चलकर हमें नैनो कंप्यूटर देखने को मिलेगा। कंप्यूटर ऐसा उपकरण है जिसका इस्तेमाल हम हर रोज करते हैं, ऐसा नहीं है की केवल जिसके पास पीसी है वही कंप्यूटर चलता है, हर कोई कंप्यूटर को किसी न किसी रूप में स्पर्श करता है। कंप्यूटर का कार्य सूचनाओं को प्राप्त कर उसे प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करना है, यही काम आज मोबाइल भी करते हैं इसलिए हमारा फोन भी कंप्यूटर ही है जो निर्देशों का पालन करता है। रोबोट्स में भी कंप्यूटर ही कार्य करता है, ये कहना गलत नहीं होगा की कैलकुलेटर, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच ये सब कंप्यूटर के अलग अलग रूप हैं, क्योंकि इनमें भी वही काम किए जा सकते हैं जो एक कंप्यूटर सिस्टम पर किए जाते हैं।

भविष्य में कंप्यूटर तकनीक अधिक विकसित होगी अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है की शक्तिशाली प्रोसेसर की वजह से आगे चलकर इसकी गति कई गुना बढ़ जायेगी। अब AI वेबसाइट से काम आसान हो गए हैं इनका उपयोग भविष्य में बढ़ेगा जो मेहनत को बहुत कम कर देगा। 5G Internet Connectivity की वजह से Internet Speed कई गुना बढ़ेगी। कंप्यूटर का इस्तेमाल गांवों में भी व्यापक रूप से होने लगेगा। कंप्यूटर का ज्ञान सभी विद्यार्थियों को होगा, लोग इसमें अपनी सारी जरूरी काम करेंगे और तो और इसका उचित उपयोग करके पैसे भी कमाए जा सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग का काम बढ़ेगा। कंप्यूटर के जरिए कुछ भी सीखना संभव हो जायेगा क्योंकि इंटरनेट में हर जानकारी विस्तृत रूप से मिल जायेगी, नेट पर चीजें खोजने में वक्त कम लगे इसके लिए AI सर्च सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें Keywords या Question लिखकर उसका Answer तुरंत एक जगह मिल जाएगा।

उपसंहार - 

Computer System का उपयोग आने वाले समय में बढ़ेगा। कुछ काम कंप्यूटर के माध्यम से ही किए जाते हैं जैसे High Definition Game Develop करने में, Web Design करने में आदि। कंप्यूटर व्यवसाय का साधन भी बन गया है कई लोग इसकी मदद से ऑनलाइन इनकम कर रहे हैं। इसे Multipurpose के लिए use कर सकते हैं इसमें Entertainment से लेकर study और online work भी किया जा सकता है, व्यक्ति अपने मुताबिक कोई भी काम इसमें कर सकता है।

Final Words: 

इस आर्टिकल के जरिये मैंने कंप्यूटर क्रांति पर निबंध (Computer Kranti Essay in Hindi) के बारे में जानकारी दिया है। दोस्तों कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, आज के समय में हमें कई कार्य ऑनलाइन तरीके से करने पड़ते हैं, डिजिटल टाइपिंग करनी पड़ती है, डॉक्यूमेंट बनाकर उसे भेजना पड़ता इन सभी कार्यों को आसानी से करने में कंप्यूटर हमारी बहुत मदद करता है। उम्मीद करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा, लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.