पंखा पर निबंध - pankha par nibandh

गरमी के दिन में पंखे का उपयोग सब करते हैं आज पंखा पर निबंध - pankha par nibandh के बारे में पढ़ेंगे। पंखा जिसके चलने की आवाज गर्मी के दिनों में हर घर से आती है, इससे यक्ति को राहत मिलता है।

पंखा पर निबंध - pankha par nibandh 

पंखा पर निबंध - pankha par nibandh
पंखा पर निबंध


पंखा एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जिसके जरिए गर्मी में राहत मिलती है। जिस तरह पुराने समय पर गर्मी से राहत के लिए हाथों से पंखे चलाए जाते थे उसी तरह आधुनिक युग में इलेक्ट्रिक पंखा होता है जो विद्युत से चलता है।

पंखा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर मिल जाते हैं अब अलग- अलग तरह के पंखे आने लगे जिसे टेबल या बेंच पर रखक चालू कर सकते हैं। पंखा को कई घरों के ऊपर देखा जा सकता है, रूम में ठंडक का अहसास करने के लिए ऊपर की तरफ फैन हुक बनाया जाता है जिसमें पंखा लगाया जा सकता है। 

जब नया पंखा जाते हैं तो उसका मोटर वाला हिस्सा और फैन का हिस्सा अलग अलग आता है उसे स्क्रू, पेंचकस द्वारा सेट करके तैयार कर लिया जाता है उसके बाद उसे ऊंचा टेबल में चढ़कर छत के नीचे हुक में सही से लगा दिया जाता है। उसके बाद पंखे में से जो तार निकाला होता है उससे एक एक वायर को जोड़ा जाता है और फिर वायर के दूसरे तरफ प्लग लगाना पड़ता है उसके बाद उसे पावर बोर्ड से अटैच करना होता है, पंखा चलाने के लिए पावर बोर्ड को दबाना होगा इसे विद्युत तार के जरिए पंखे के मोटर में पहुंचेगा और पंखा चलने लगेगा।

पंखे का उपयोग गर्मी के मौसम में किया जाता है बाकी दिन ऐसे ही पड़ा रहता है। टेबल पंखे को सीधे टेबल पर रखके उसके तार को पावर बोर्ड से अटैच करना होता है, फैन में लगे बटन से यह चालू हो जाता है।

गर्मी के दिनों में पंखा चलाने पर कभी कभी तेज गर्म हवा का एहसास होता है इससे ठंडक नहीं लगता इसलिए अब मार्केट में कूलर आने लगे हैं। कूलर जिसके अंदर पंखा ही होता है लेकिन साथ में पानी में डाला जा सकता है ताकि पंखा ठंडा हवा दे। कूलर का अगर एक बॉक्स समान होता है जिसके अंदर पंखा लगा होता है कूलर के बॉक्स के दीवार में पुआल लगा दिया जाता है, कूलर के बॉक्स में पानी भरा जाता है और जब कूलर चालू होता है तब पानी उसमें लगे पाइप के जरिए कूलर के दीवार पर जाता है और पुआल पर गिरता है, इससे पुआल पानी को सूखता है और वह गीला हो जाता है, जब तक कूलर पंखा चलता है तब तक कूलर बॉक्स ठंडा रहता है और कूलर फैन चलने से जो हवा आता है वह साधारण पंखे की तुलना में ज्यादा ठंडा आता है।

जब कूलर और पंखा चलाया जाता है तो ज्यादा आवाज आता है ऐसे में अगर कोई ध्यान से कोई काम कर रहा है तो उसे डिस्टर्ब हो सकता है इसलिए लोग अपने रूम में AC लगाते हैं इसका काम रूम को ठंडा करना होगा है इसे Room के दीवार पर सेट किया जाता हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए रिमोट आता है जिसके जरिए इसे ऑन ऑफ़ किया जाता है। इसके ठंडक और गर्मी को रिमोट द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है, एटीएम, बैंक में भी AC लगाए जाते इसलिए वहां गर्मी में ठंड लगता है। इसकी खासियत यह है कि इसके टेंपरेचर को बढ़ाने पर ठंड के दिनों में गर्मी का अहसास भी कर सकते हैं। ये एक ऐसा कूलिंग मशीन है जिसे गर्मी और ठंड दोनों मौसम में चला सकते हैं।

समय के साथ तकनीकी बढ़ी साथ में पंखे की बनावट में भी अंतर आया। आमतौर पर घरों में रखने के लिए एसी, कूलर और पंखा लगाए जाते है लेकिन पंखे के बनावट में काफी डिफरेंस आया है। आज के समय पर नॉर्मल पंखों  के अलावा ऐसे पंखे आने लगे हैं जिसमें अपने अनुसार एडजेस्ट कर सकते हैं, जो स्वतः दाए से बाए घूमते रहते हैं और अधिक क्षेत्रफल तक हवा देते हैं। कुछ स्टैंड वाले आते हैं जिनमें अपने अनुसार नीचे और ऊपर किया जा सकता है। आजकल ऑफिस और पर्सनल काम के टेबल के लिए मिनी कूलर आने लगे हैं। 

पंखे उपयोग गर्मी के दिनों में हर कोई करता है, शहरों में पहले के समय पर बरगद, आम के पेड़ के नीचे ठंडक पाने के लिए बाठते थे लेकिन आज पंखे के सामने बैठते हैं और ताजा हवा का अनुभव करते हैं। 

पंखा पर 10 लाइन - 10 Lines On Electronic Fan In Hindi Language

  1. पंखा इलेक्ट्रॉनिक पावर से चलने वाला एक उपकरण होता है। 
  2. पंखें का उपयोग गर्मियों में ठंडक का एहसास करने के लिए किया जाता है। 
  3. इसकी चलने की गति को नियंत्रित किया जा सकता है। 
  4. विद्युत् शक्ति से चलने वाले पंखों में मोटर लगाया जाता है इससे यह तेज़ी से घूमता है। 
  5. यह कई तरह का होता है जैसे - टेबल फैन, सीलिंग फैन, एग्जॉस्ट फैन, पेडस्टल फैन, वॉल माउंट फैन इत्यादि। 
  6. सर्वाधिक उपयोग में सीलिंग फैन और टेबल फैन का किया जाता है। 
  7. पड़े पंखें के अलावा छोटे पंखें आने लगे हैं। 
  8. कंप्यूटर के सीपीयू और लैपटॉप के अंदर भी स्मॉल पंखा लगाया जाता है जो सिस्टम को कूल करता है। 
  9. एग्जॉस्ट पंखा इसका काम रूम के गर्म हवा को बाहर करना होता है। इसलिए इसे किचन रोम, या गरम रूम के दीवाल पर लगा दिया जाता है। 
  10. पंखें में तीन और पंखुड़ियां होती है, हमारे इंडिया में ज्यादातर तीन पंखुड़ियों वाले फैन चलते हैं। कही कही चार पंखुड़ी वाले फैन भी देखने को मिलते हैं। 
अगर आपको पंखा पर निबंध - pankha par nibandh, पंखा पर 10 लाइन अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर दें। धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें👇👇👇

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.