बिल्ली पर निबंध हिंदी में - Essay on Cat in Hindi

पालतू जानवर बड़े प्यारे होते हैं जिनमें से एक बिल्ली भी है इसे भी लोग घरों में पालना पसंद करते हैं। यह बेहद आकर्षक नजर आती है इसके आंख चमकीले जो रात के समय चमकते रहते हैं। बिल्ली ‘म्याऊँ’ करके आवाज निकालती है जो सुनने बड़ा अच्छा लगता है, कई लोग जिनमें बच्चे भी आते हैं वे बिल्ली को पसंद करते हैं। आज आपको हमारे लेख में बिल्ली पर निबंध हिंदी में (Essay on Cat in Hindi) पढ़ने को मिलेगा, हम इंसानों को घरों में अपना मनचाहा प्यारा सा जानवर पालने का शौक होता है, वो आपके पसंद अनुसार कोई साफ ही जानवर हो सकता है, कोई कुत्ता पालता है, कोई गाय पालता है, तो कोई बिल्ली, सबकी अपनी पसंद होती है। आज के इस निबंध के माध्यम से हम बिल्ली के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे।

बिल्ली पर निबंध हिंदी में - Essay on Cat in Hindi, Billi par Nibandh Hindi mein

बिल्ली पर निबंध हिंदी में - Essay on Cat in Hindi

परिचय

बिल्ली एक प्यारा जानवर है जो आमतौर पर घर की छतों पर या घर के अंदर पालतू जानवर के रूप में सोते, बैठे या घूमते फिरते हुए देखी जाती है।

बिल्ली की विभिन्न नस्लें दुनिया भर में पाई जाती है। बिल्ली का स्वरूप खूबसूरत होने की वजह से वह लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, यह बैठी और सोती हुई भी प्यारी लगती है।

जो लोग बिल्ली पालते हैं वो इसे अपना मित्र व् परिवार का सदस्य मानते हैं। उसके साथ रहते हुए ये एहसास होता है कि जानवरों में भी मनुष्यों के प्रति मित्रता का भाव रहता है।

बिल्लियों में तेज सूंघने और भागने की क्षमता होती है जो उसे शिकार करने में मदद करते हैं, ये घरों के चूहों को पकड़कर अपना भोजन बनाते हैं।

ये रात में भी देखने में सक्षम है, इसके चमकीले आँखें रात को मोती के समान चमकने लगते हैं, उसके दोनों कान छोटे, दांत नुकीले और पंजे गद्देदार होते हैं उसमें इसी तरह की कई महत्वपूर्ण खूबियाँ होती है जो उसे अन्य जानवरों से अलग बनाती है।

बिल्ली की शारीरिक संरचना -

बिल्लियाँ बहुत प्यारी लगती हैं. ये दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काले, सफ़ेद, चितकबरे, ग्रे या स्लेटी जैसे रंगों में पाए जाते हैं। बिल्ली के शरीर पर घने कोमल व् मुलायम बाल होते हैं जिसे हाथ से सहलाने पर कोमलता का अहसास होता है। बिल्ली की दो आँखें, दो छोटे कान, एक नाक, एक मुंह, चार छोटे पैर और एक लंबी पूंछ होती है जो इसकी शारीरिक संरचना को खास बनाती है।

इसके पैरों के पंजों पर लगे नुकीले नाखून इन्हें ऊंची दीवारों पर चढ़ने और कूदने में मदद करते हैं। इसकी दौड़ने की क्षमता भी अधिक होती है जो हर घंटे लगभग 48 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके आंखों की खासियत है कि ये रात में चमकीले मोती की तरह चमकती है, और बहुत कम रौशनी में भी चीजों को स्पष्ट देख सकती है। नाक की सूंघने की क्षमता भी अदभुद होने के चलते ये घर में रखे खाने-पीने की चीजें, जैसे दूध, मांस आदि को पहचान लेती है। बिल्ली का शरीर लचीला और फुर्तीला होता है जो उसे लम्बी छलांग लगाकर, घर के एक छत से दूसरे छत पर आसानी से कूदने में मदद करता है।

बिल्ली का भोजन -

जिस बिल्ली को घर में पाला जाता है वह अपने भोजन के रूप में चावल, दाल, रोटी, अनाज, पनीर, दूध, मांस आदि खाती है। कई बार यह घर में यहां-वहां कूदते चूहों का पीछा करके उसे अपना शिकार बना लेती है।

और जो बिल्ली जंगल में रहती है वो अपने आहार खुद तलाशती है, आहार के लिए वो खुद जानवरों का शिकार करती है। वह चूहों को, छोटे या मध्यम आकार के सांपों को और छोटे कृंतकों को भोजन के रूप में खाती है। 

बिल्लियों को नमकीन, खट्टी चीजें, फल और सब्जियाँ खाने में अधिक रुचि नहीं होती है क्योंकि उनका आहार पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और वह ऐसी चीजें नहीं खाती हैं जो उनके प्राकृतिक आहार का हिस्सा नहीं हैं।

बिल्ली की प्रजातियां और नस्ल -

दुनिया भर में बिल्लियों की लगभग 60 प्रजातियां पाई जाती है। जिनमें जंगली बिल्ली और पालतू बिल्ली भी शामिल है। इसके अलग अलग नस्लों में Abyssinian, Aegean, Asian semi longhair, American shorthair, Bombay cat, ऑस्ट्रेलियन मिस्ट, जापानी बॉबटेल, साइबेरियन कैट आदि आते हैं। 

बिल्लियाँ पालतू जानवर के रूप में बहुत लोकप्रिय हैं। फेलिस कैट्स (Felis catus) को घरेलू बिल्ली के रूप में पाला जाता है, और यह अलग-अलग नस्लों और प्रजातियों में पाई जाती है। विभिन्न नस्लों के बिल्लियों के आकार और रंग रूप में विविधताएं पाई जाती है। आमतौर पर, बिल्लियाँ उस जगह आसानी से दिख जाती है जहां इंसान रहा करते हैं, इसे लोग पालतू बनाकर भी रखते हैं और उसे अपना साथी मानते हैं।

बिल्ली का स्वभाव -

इसकी स्वभाव की बात करें तो बिल्लियाँ अधिक शोर नहीं करती, लेकिन जब वह म्याऊं - म्याऊं करके आवाज करती है तो वह सुनने में बड़ा अच्छा लगता है। यह आत्मनिर्भर होकर जीवन जीते हैं और स्वयं शिकार करके आहार का प्रबंध कर लेती हैं। पालतू कुत्ते की तुलना में एक बिल्ली को बहुत कम देखभाल की आवश्यकता होती है।

बिल्लियाँ भी इंसानों की तरह साफ-सुथरा रहना पसंद करती हैं। पालतू बिल्ली को लोग सप्ताह में एक बार जरूर नहलाते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। बिल्ली स्वभाव से एक आलसी जानवर है क्योंकि वह ज्यादातर समय सोती रहती है, लेकिन जब खाने-पीने का समय होता है तो यह अपना पेट भरने के लिए चूहों के पीछे फुर्ती से दौड़ती है और उन्हें पकड़कर अपना आहार बनाती है। पालतू बिल्लियों को खाने के लिए चावल, पनीर, रोटी आदि आसानी से मिल जाते हैं।

निष्कर्ष 

बिल्ली देखने में बहुत आकर्षक लगती है, रात को इसके आंख चमकते हैं। यह रात में स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम होते हैं, याददाश्त मजबूत होती है, कई जगहों पर लोग इसे अशुभ तो कई जगहों पर इसे शुभ का प्रतीक माना जाता है। बिल्ली बहुत प्यारा जानवर है जो इंसानों के साथ मित्रवत व्यवहार करती है।

इन्हें भी जरूर पढ़ें - 

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.