आम के पेड़ पर निबंध - Essay on Mango Tree in Hindi

मित्रों, आपने आम का पेड़ तो जरूर देखा होगा, जो गर्मी के दिनों में स्वादिष्ट फल देते हैं। आप इस लेख में, आम के पेड़ पर निबंध (Aam ke ped par nibandh) के माध्यम से, आम के पेड़ की विशेषताओं, फायदों आदि के बारे में जानेंगे।

आम के पेड़ पर निबंध - Aam ke ped par nibandh

आम के पेड़ पर निबंध - Essay on Mango Tree in Hindi

परिचय (Introduction)

आम का पेड़ बहुत विशाल और छोटे पौधे के रूप में देखा जा सकता है। जब व्यक्ति आम के पेड़ का रोपण करता है तो उसे कुछ वर्षों तक प्रतीक्षा करना पड़ता है, तब जाकर उस पेड़ में गर्मी के दिनों में फल लगते हैं। हालांकि अब ऐसे आम के पौधे भी आते हैं जिसे लगाने के बाद अधिक वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ता, उसमें जल्दी ही फल लग जाते हैं, इसलिए आपने ऐसा वृक्ष भी देखा होगा जिसकी ऊंचाई कम होने के बावजूद भी उसमें रसीले आम लगे होते हैं।

आम के पेड़ की विशेषताएँ (Characteristics of Mango Tree)

आम के पेड़ में ग्रीष्म ऋतु में रसीले फल लगते हैं, जो मिठास और थोड़े खटाई से भरे होते हैं। जो आम कच्चा होता है वह ज्यादा खट्टा और जो पका हुआ होता है वह ज्यादा मीठा और रस भरा होता है। उसका स्वाद इतना कि जो खाए उसका मन दुबारा आम खाने का करता है। यह हर जगह आसानी से मिल जाता है। लोग तो आम के पौधे को अपने घरों के आसपास लगाना पसंद करते हैं ताकि आम के सीजन में रस भरा आम खाने को मिले। जहां आम के पेड़ के बगीचे होते हैं वहां इसके बहुत ऊंचे-ऊंचे पेड़ होते हैं। यह गर्मी के दिनों में छायादार वृक्ष होता है जहां लोग बैठकर विश्राम कर सकते हैं, पशु पक्षी भी इसकी छाया में आराम करना पसंद करते हैं। घने पत्तियों के बीच हरे व् पीले आम के फल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं, फल को देख बच्चे और बड़े हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आम पेड़ की खासियत यह भी है कि ये बड़े और छोटे वृक्ष में भी फल देते हैं। जो आम की खेती करते हैं वो अलग किस्म के आम के पौधे को रोपते हैं जिसमें जल्दी फल लगते हैं।

आम के पेड़ लगाने के फायदे (Benefits of Planting Mango Trees)

  • जो लोग आम का पौधा लगाते हैं उन्हें पौधे के विकसित हो जाने के बाद हर साल स्वादिष्ट आम खाने को मिलता है।
  • उचित जलवायु में आम की खेती करके उसे उचित मूल्य पर बाजारों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आम फल की बिक्री से आर्थिक लाभ होता है क्योंकि गर्मी के दिनों में इसकी मांग में बढ़ोतरी आती है और लोग साल का पहला आम खाने के इच्छुक होते हैं।
  • रोजगार पाने के लिए भी आम की खेती करना अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इसकी डिमांड अधिक होने के कारण इसे अच्छे दाम पर बेचकर पैसे कमाए जा सकते हैं और व्यक्ति को इससे रोजगार का अवसर भी मिल जाता है।
  • अगर हम आम का पेड़ लगाते हैं तो हमें स्वादिष्ट आम खाने को मिलेगा, जिसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। 
  • यदि आम के पेड़ लगाए जाए तो इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होगा, आसपास हरियाली बनी रहेगी और इसके साथ ही हर साल रसीले आम खाने भी मिलेंगे।
  • आम के पेड़ से हमें आम और आम रस प्राप्त होता है, ग्रीष्म ऋतु में आम का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है।
  • आम के वृक्षों से पक्षियों को भी विश्राम करने के लिए जगह मिल जाता है, वे घोंसला बनाकर उसमें रह सकते हैं साथ ही जब पेड़ में फल लगेंगे तो उन्हें फल खाने भी मिलेगा।

आम के पेड़ और पर्यावरण (Mango Tree and the Environment)

आम के पेड़, हमारे पर्यावरण को फायदा पहुंचाते हैं। अन्य पेड़-पौधों की भांति आम का पेड़ भी ऑक्सीजन प्रदान करता है, अर्थात सांस लेने के लिए अनिवार्य ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने में इस पेड़ का भी योगदान है। पक्षियों के लिए आवास प्रदान करने, वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा कायम रखने, आहार उपलब्ध कराने और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए आम के पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उपसंहार

आम के पेड़ में अलग-अलग किस्मों के आम फल लगते हैं कोई छोटा तो कोई बड़े आकार का फल, कोई रस भरा होता है तो कोई फलों से भरपूर। इसे चूसकर या चबाकर भी खाया जा सकता है, खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है आम का फल। हमें अपने बागानों में, और घर के सामने आम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। हर साल हम आम पेड़ लगा सकते हैं इससे पर्यावरण को हरियाली भी मिलेगी भी मिलेगी और हमें हर साल स्वादिष्ट फल भी मिलते रहेंगे।

आम के पेड़ पर 10 लाइन - Aam Ke Ped Par 10 Line

  1. आम का पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है।
  2. इसकी ऊँचाई और हरा-भरा रंग सबको प्रभावित करते हैं।
  3. पत्तियाँ लंबी, घनी और हरी-भरी होती हैं जो पेड़ को एक छायादार रूप देती हैं। 
  4. इस पेड़ में थोड़े खट्टे और मीठे आम लगते हैं जिसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है।
  5. आम पेड़ के पत्तों में एक अलग सुगंध होता है जो आम फल के जैसा लगता है।
  6. घनी पत्तियों वाले आम के छायादार वृक्ष, गर्मी के दिनों में, पशु-पक्षियों और मनुष्य को विश्राम करने का ठंडक भरा स्थान प्रदान करते हैं।
  7. बगीचों में आम के पेड़ होने से वह हरा भरा हो जाता है प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने में आम के पेड़ों का भी योगदान है।
  8. हम पेड़ की खेती करके भी उसे प्राप्त फलों को उचित मूल्य पर बेचकर लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
  9. यह वृक्ष हमारे वातावरण को हरा भरा रखने के साथ-साथ वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करता है।
  10. पक्षियाँ आम के पेड़ पर अपना घोंसला बनाकर वहां अपना डेरा डालते हैं। इससे हमें हर साल स्वादिष्ट फल मिलते हैं और प्रकृति में हरियाली बनी रहती है, इसलिए हमें आम का पेड़ भी लगाना चाहिए।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.