गिलहरी पर निबंध हिंदी में - Essay on Squirrel in Hindi

गिलहरी पर निबंध हिंदी में - Essay on Squirrel in Hindi

गिलहरी पर निबंध हिंदी में - Essay on Squirrel in Hindi

गिलहरी बहुत प्यारा सा जीव है जो आमतौर पर जंगलों में या पालतू की तरह लोगों के घरों में रहता है। गिलहरी के दो छोटे - छोटे आँखें होते हैं। गिलहरी के सामने तरफ के दांत बड़े-बड़े होते हैं। इसका रंग काला और पूंछ काफी लंबी होती है। चलने फिरने और तेजी से दौड़ने के लिए इसके पास चार पैर होते हैं। इसका आकार और रूप एक चूहे के समान लगता है। गिलहरी के पीठ पर कुदरती रूप से तीन धारियाँ बनी रहती जो देखने में अदभुद लगता है। यह धारियाँ उसके रूप को और खास बनाते हैं। कई बार जंगलों से होकर गुजरने वाली सड़कों पर गिलहरियां उछल कूद करते हुए नजर आ जाते हैं यह दृश्य देखकर किसी का भी मन मोहित हो जायेगा। 

गिलहरी आकार में एक छोटा वन्य प्राणी है इसलिए यह आसानी से किसी भी छोटे या बड़े पेड़ों पर चढ़-उतर सकता है। यह पेड़ पर रहता और विश्राम करता है। इसके कुछ प्रजातियां जो आकार में थोड़े बड़े, लंबे और थोड़े वजनी होते हैं वह जमीन पर भी रहा करते हैं। गिलहरी छोटा किन्तु बुद्धिमान प्राणी है। वैसे तो इसके चार पैर होते हैं लेकिन यह अपने आगे के दोनों पैरों को हाथों की तरह भी इस्तेमाल करता है इसलिए ये भोजन को पकड़कर खाती है।

भारत में पूर्वोत्तर के जंगलों और नदियों के किनारे तटीय इलाकों में यह खूब पाया जाता है। गिलहरी बहुत लोकप्रिय प्राणी है इसलिए अब तो इसे लोग अपने घरों में पालना पसंद करते हैं और समय पर उसे खाना खिलाते हैं। गिलहरियाँ भारत के अलग - अलग राज्यों के जंगलों में पाई जाती है, वन क्षेत्रों के समीप स्थित घरों के आसपास कई बार यह विचरण करती हुई पाई जाती है।

भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांगलादेश और संसार के सबसे बड़े वन्यजीव अभयारण्यों में से एक ब्राज़ील के जंगलों में भी गिलहरी पाया जाता है, ये महज कुछ उदाहरण हैं इसके अतिरिक्त विश्व के अन्य भू-भागों में इसे देखा जा सकता है।

गिलहरी पर निबंध 10 लाइन

  1. गिलहरी एक छोटा चूहे की तरह दिखने वाला प्राणी है।
  2. गिलहरी की पीठ पर तीन धारियां बनी रहती है। 
  3. गिलहरी सामान्य रूप से जंगलों के पेड़ों में रहा करती है।
  4. देखने में बहुत सुंदर होने की वजह से लोग इसे अपने घरों में पालतू बनाकर रखते हैं।
  5. गिलहरी के चार पैर होते हैं और उनमें नुकीले नाखून रहते हैं।
  6. यह अपनी नुकीली नाखून की मदद से बड़े वृक्षों में आसानी से चढ़ जाती है।
  7. गिलहरी के अलग अलग प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें कुछ पेड़ों पर तो कुछ जमीन पर रहना पसंद करते है।
  8. विभिन्न भू भागों में पाए जाने की वजह से वहां के परिवेश या वातावरण के अनुसार गिलहरी का रंग अलग अलग रहता है।
  9. आमतौर पर देखी जाने वाली गिलहरी में उसका सिर हल्का भूरा और बाकी शरीर काला या हल्का लाल रंग का होता है।
  10. गिलहरी भोजन के रूप में फल, बादाम, बीज, हरी सब्जियां आदि खाती है पेय पदार्थों में सबसे अधिक पानी पीती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गिलहरी को श्री राम का साथी माना गया है।

Read More Essays in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.