तोता पर निबंध हिंदी में - Essay on Parrot in Hindi

तोता एक बहुत ही प्यारा पक्षी है जो आमतौर पर हरे रंग की देखी जाती है हालांकि यह रंग-बिरंगे भी पाए जाते हैं। इस पक्षी को खूब पसंद करते हैं और इसे पालतू बनाकर समय पर भोजन, फल, मूंगफली के दाने और पानी पिलाया करते हैं। यह पक्षी जितना सुंदर दिखता है उतना ही बुद्धिमान स्वभाव का होता है जो लोगों की बातें सुनकर हुबहू उसे दोहराने में सक्षम होते हैं। इनकी आवाज हर किसी को पसंद है यह घर के सदस्यों का नाम कह कर पुकार सकता है भूख लगने पर भोजन भी मांग सकता है यह सुन - सुनकर इंसानों की तरह बातें करना भी सीख जाता है। मित्रों आज के इस लेख के माध्यम से मैंने आपके लिए तोता पर निबंध - Tota Par Nibandh (Essay on Parrot in Hindi) लिखा है अगर आप कक्षा पहली से बारहवीं तक के किसी भी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह निबंध आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगा, इसे आपके सुविधा के लिए अलग-अलग शब्दों में लिखा गया है जो समझने में आसान है, छोटे बच्चे भी इसे आसानी से पढ़ और समझ पाएंगे।

तोता पर निबंध हिंदी में - Essay on Parrot in Hindi

तोता पर निबंध हिंदी में - Essay on Parrot in Hindi

परिचय / तोता के बारे में जानकारी 

तोता एक हरे रंग का पक्षी है हालांकि यह अलग अलग रंगों जैसे लाल, पीला, नीला, सफेद और आसमानी रंग में भी पाया जाता है। यह ज्यादातर हरे रंगों में उड़ते हुए देखे जाते हैं। तोता का लाल घुमावदार चोंच रहता है जो भोजन को पकड़ने तथा खाने में सहायक होते हैं।

इसके दो गोल - गोल आंखें और दो मजबूत पैर जिसमें नुकीले नाखून होते हैं उसकी मदद से वह टहनियों या डालियों को पकड़कर आसानी से बैठ पाता है। तोता के पास दो पंख होते हैं जो उड़ने में सहायक होते हैं यह अपनी उड़ान से हर दिन 1000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

यह झुंड में रहना और उड़ना ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए घूमते फिरते कई बार हमें ये झुंड या समूह में ऊंची उड़ान भरते नजर आ जाते हैं। यह एक सर्वाहारी पक्षी है जो बरबटी खाना बहुत पसंद करता है इसे हरी मिर्ची भी बड़े चाव से खाते हुए देखा जा सकता है इसके अलावा यह फलों में आम, अमरूद, सेब, खीरा आदि खाता है इसे अलग अलग सब्जियां खाना भी पसंद होता है, यह फलों के अतिरिक्त कुछ कीड़े भी खाता हैं। यह फलों व् सब्जियों को आसानी से पैरों के पंजे की सहायता से पकड़कर खा लेता है।

तोता को अंग्रेजी में पीकॉक (Peacock) कहा जाता है इसके अलावा इसे सुआ, सुग्गा, मिठू, शुक, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय, कीर नामों से भी जाना जाता है। जो लोग इसे पालते हैं वे इसका अपनी तरफ से नया नाम दे देते हैं और वही कहकर पुकारा करते हैं। तोता के कई नामों में से सर्वाधिक प्रचलित नाम सुआ और पोपट है, और इसका वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मीस (Psittaciformes) है।

तोता की विशेषताएं -

तोता एक बहुत सुंदर पक्षी है जो उड़ सकता है यह भारत के सभी जगहों पर आसानी से पेड़ों पर बैठे हुए, उड़ते हुए या पालतू रूप में देखा जा सकता है, यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में या गर्म इलाकों में पाए जाते हैं, तोता छोटा लेकिन बुद्धिमान पक्षियों में से एक है यह मनुष्यों के बातों को सुनकर हुबहू उसकी नकल कर सकता है, यदि उसे संगीत सुनाया जाए तो गाने के ध्वनि व् आवाज की नकल भी वो बखूबी कर सकता है, इसमें प्राकृतिक रूप से ही सीखने का गुण होता है इसलिए यह जहां भी पालतू बनकर रहता है वहां पर बोले जाने वाले भाषाओं में बातों की बखूबी नकल कर लेता है, इसलिए अगर उसे भूख लगता है तो वह बोलकर भोजन मांग लेता है।

यह अलग अलग आवाज जिकालने में भी माहिर रहते हैं, अगर कोई उसके सामने कोई नाम दुहराए तो सुनकर वह भी उसे दोहराएगा यह देख लोग बहुत प्रसन्न होते हैं। यह अलग अलग रंगों में पाए जाते हैं जैसे लाल, पीला, नीला और हरा, इसके गले पर गहरे काले रंग का रेखा भी होता है जो इसकी सुंदरता बढ़ा देता है। इसे आसानी से कुछ भी बोलना सिखाया जा सकता है, ये खिलौनों से खेल भी सकते हैं इसे अपने सोचबूझ का इस्तेमाल करना अच्छे से आता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण ही लोग इसकी ओर आकर्षित होकर उसे घर में पालना पसंद करते हैं, लोग इसे अपने परिवार का छोटा सा सदस्य भी मानते हैं।

तोते की प्रजातियां (Parrot Species)

भारत में प्रायः हरे रंग के तोते देखें जाते हैं जो ढ़ेलहरा, परबत्ता, टुइयाँ आदि प्रजातियों में आते हैं। तोते की विश्व भर में कई प्रजातियां हैं जो अपनी अपनी खूबियों, स्वभाव और रंग रूप के लिए जाने जाते हैं।

अफ्रीका में तोते की एक प्रजाति 'अफ़्रीकी ग्रे पैरट' पाई जाती है जो भूमध्यरेखीय इलाकों में मिलते हैं। यह उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों में और घने जंगलों में रहना पसंद करते हैं। मैकौ, जो की तोते की एक प्रजाति है इस प्रजाति के तोते में रंग बिरंगे पंख पाई जाती है, इसका चोंच सफेद और काला होता है और पंख लाल, पीले और गहरे नीले रंग की होती है जो उसकी सुंदरता को बढ़ा देती है। यह लंबे समय तक जीवित रह सकता है। इसकी भी खूबी है कि यह इंसानों की तरह आवाजें निकाल सकता है। 

पैरोटलेट (Parrotlet) प्रजाति के तोते आकार में छोटे तथा हरे रंग के होते हैं। कॉकटेल (Cockatiel parrot) जो देखने में अदभुद लगता है इसके सिर पर छोटे पतले बाल उगे होते हैं, इसका शरीर हल्का पीला, काला और सफेद रंग का होता है। इसके आलावा अलग अलग हिस्सों में पैरट की बहुत सारी प्रजातियां देखी जा सकती है जैसे इक्लेक्टस पैरोट, सेनेगल पैरट, कॉन्योर पैरट आदि।

उपसंहार -

बेशक तोता एक मनमोहक पक्षी है जिसे हम इंसानों की तरह बोलना सिखा सकते हैं इसी वजह से लोग इसे अपने घर में पालतू बनाकर रखते हैं हमारे घर का सदस्य की तरह होता है जिसे समय-समय पर भोजन और जल दिया जाता है। मोह में आकर लोग इसे अपने घर में पालते हैं लेकिन तोता या कोई भी पक्षी स्वतंत्र रहना पसंद करती है वह खुले आसमान में उड़ना चाहती है और प्रकृति के विभिन्न नजारों को देखना चाहती है। तोता दुनिया के हर कोने में नजर आ जायेगा यह अपने अन्य साथियों संग उड़ते हुए देखा जा सकता है,सामुद्रिक क्षेत्रों में और जंगलों में इसे पेड़ की खोह पर या समूह में उड़ते हुए देख सकते हैं।

आखरी शब्द: तोता पक्षी की कई प्रजातियां है भारत में भी इसकी एक से अधिक प्रजातियां देखे जा सकते हैं विश्व भर में के कोने कोने में यह पाया जाता है। तोता समझदार पंछी है जो इंसानी आवाज निकाल सकता है इसकी यही खूबी लोगों को बहुत पसंद आता है। मित्रों इस पोस्ट में मैंने तोता पर निबंध साझा किया है, Tota Par Nibandh पढ़कर आपको इसके बारे में जरूर कुछ जानने को मिला होगा। यह Essay on Parrot आर्टिकल हर क्लास के स्टूडेंट्स के लिए हेल्पफुल है इसमें तोते के बारे में जानकारी, प्रजातियां और उसकी विशेषता बताई गई है।

तोता पर 10 वाक्य - 10 Lines on Parrot in Hindi

तोता पर 10 वाक्य - 10 Lines on Parrot in Hindi

1. तोते रंगीन पक्षी हैं जिनके पंख लाल, नीले, हरे और भी बहुत कुछ हो सकते हैं!

2. वे बात कर सकते हैं और उन शब्दों और ध्वनियों की नकल कर सकते हैं जिन्हें वे सुनते हैं।

3. तोते हमारी तरह ही फल, बीज और मेवे खाना पसंद करते हैं।

4. उनके पास मजबूत चोंच होती हैं जिनका उपयोग वे अपने भोजन को तोड़ने के लिए करते हैं।

5. तोते बहुत अच्छे से उड़ सकते हैं और पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं।

6. कुछ तोते लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं, यहाँ तक कि 80 साल तक भी!

7. उन्हें खिलौनों से खेलना अच्छा लगता है और वे बहुत चंचल हो सकते हैं।

8. तोते समूहों में रहना पसंद करते हैं जिन्हें झुंड कहा जाता है।

9. वे बहुत चतुर पक्षी हैं और नई चीजें जल्दी सीख सकते हैं।

10. तोते मिलनसार होते हैं और अगर आप उनकी अच्छी देखभाल करें तो वे बहुत अच्छे पालतू जानवर बन सकते हैं।

Read More Essays in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.