विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - Science and Technology Essay in Hindi

तकनीकी या टेक्नोलॉजी से आज हम सब चारों ओर से गिरे हुए हैं हमारे घर में चलने वाले पंखा और कलर और मनोरंजन के उद्देश्य से देखे जाने वाले टेलीविजन भी विज्ञान और तकनीकी की ही देन है। किसी भी राष्ट्र की शक्ति का अंदाजा वहां के विकसित तकनीक के माध्यम से लगाया जाता है। यदि तकनीक विकसित होगा तो देश में टेक्निकल चीजों का आविष्कार सरलता से और बहुत तेजी से होने लगेगा और उस देश पर बाकी अन्य देश तकनीकी से जुड़ी कार्यों के लिए निर्भर रहेंगे। 

विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - Science and Technology Essay in Hindi

जब किसी देश के पास विज्ञान और विकसित तकनीक होता है तब अन्य देश अपने जरूर के समान को वहां से अपने देश मांगते हैं इससे विकसित तकनीक वाले देश को अच्छा मुनाफा मिलता है और उसे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आता है मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु विज्ञान और तकनीक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लेख में आपको विज्ञान और तकनिकी पर निबंध अलग-अलग शब्दों में मिलेंगे, आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी लेख को पढ़कर Vigyan Aur Takniki Par Nibandh लिख सकते हैं। 

विज्ञान और तकनीकी पर निबंध - 1000 शब्दों में 

प्रस्तावना

पहले किस समय में जहां लोग अपने संदेशों को एक चिट्ठी में लिखकर दूसरे स्थान तक भेजा करते थे जिसमें कई दिनों का वक्त लगता था लेकिन अब विज्ञान और तकनीकी ने इसे बेहद सरल बनाकर महत्व कुछ मिनट का काम बना दिया है हम फोन करके तुरंत अपनी बातों को या संदेशों को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।

वर्तमान में हम सब विज्ञान और तकनीकी के युग में जीवन व्यतीत कर रहे हैं इससे जिंदगी बहुत आसान हो गई है। भारत वासी इस बात से भली भारतीय परिचित है कि पहले जब तकनीकी का अभाव था तब लोग कई किलोमीटर पैदल यात्रा या फिर बैलगाड़ी में बैठकर अपनी मंजिल तक पहुंचते थे कई बार जब यात्रा पूरी नहीं हो पाती थी तो रात में रास्ते में विश्राम करके दोबारा यात्रा प्रारंभ होती थी परंतु अब ऐसा नहीं है व्यक्ति को अपनी मंजिल तय करने के लिए इतना कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता नहीं पड़ती वह अपनी निजी वहां या सार्वजनिक वाहन जैसे बस मोटरसाइकिल ट्रेन हवाई जहाज आदि यात्रा के साधन के जरिए कुछ घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर सकता है।

पहले से अब तक वैज्ञानिक काफी प्रगति कर ली है, वैज्ञानिकों ने उपयोगी वस्तुएं वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का आविष्कार कर लोगों के दैनिक जीवन और कामकाज को सरलता और सुगमता से करने में बहुत सहायता की है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी आज मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। विज्ञान और तकनीक बिना जीवन बहुत कठिन लगता है। छोटे बड़े कामकाज से लेकर बच्चों के अध्ययन हेतु तकनीक बहुत उपयोगी साबित हुआ है। बढ़ते विज्ञान के आविष्कार और तकनीक के साथ कई सारी सुविधाएं मनुष्यों को प्राप्त हुई है जिनमें से इंटरनेट एक ऐसा ज्ञान का खजाना है जहां जो खोजोगे वह मिल जाता है।

इसने युग में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी ने अपना प्रभुत्व स्थापित कर लोगों को अधिक स्मार्ट बना दिया है। विज्ञान ने हमें स्मार्टफोन स्मार्ट टेलीविजन और तरह-तरह के स्मार्ट गेजेट्स प्रदान किए हैं जिन तक प्रत्येक मनुष्य की पहुंच है। स्मार्ट उपकरणों के इस्तेमाल से न सिर्फ कामकाज सरल हुआ है बल्कि आम नागरिकों का तकनीकी के विषय में ज्ञान भी बढ़ा है, यदि अब कोई नया मोबाइल खरीदना है तो उसे उसके ज्यादातर फंक्शन के बारे में पहले से पता होता है, कंप्यूटर सीखना जहां बहुत बड़ी बात होती थी अब कंप्यूटर की पहुंच बच्चों से लेकर बड़ों तक तथा आम नागरिकों तक है। कोई भी इंसान अपने घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों जैसे कंप्यूटर को चलाना सीख सकता है इसके लिए वह ऑनलाइन वीडियो प्लेटफार्म पर जाकर कंप्यूटर कोर्स देखकर सीख सकता है।

विज्ञान और तकनीकी के प्रयोग

जापान, अमेरिका आदि देश तकनीकी के क्षेत्र में बहुत आगे है और अब हमारा भारत देश भी तेजी से आधुनिकरण के साथ तकनीकी को विकसित करता जा रहा है। भारत का आम नागरिक भी डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करके कामकाज को अलग तरीके से करने का अनुभव प्राप्त कर रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाई स्पीड मोबाइल टावर स्थापित होने के कारण लोग अपने फोन पर वीडियो और इंटरनेट सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं और अपने ज्ञान को विकसित कर रहे हैं।

जब से इस पृथ्वी पर मानव का अस्तित्व है तब से वह कुछ ना कुछ सीखता गया है और अपनी गलतियों से सीख कर उसे सुधार कर तथा नई चीजों का आविष्कार कर निरंतर आगे बढ़ता रहा है। इन्हीं खूबियों की वजह से आज हमारे चारों तरफ विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी की एक से बढ़कर एक अजूबे देखने को मिलते हैं। मनुष्य को हर एक क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ा है तथा उन समस्याओं के समाधान के रूप में वैज्ञानिकों द्वारा नए-नए आविष्कार भी किए गए, जींस लोगों का बहुत फायदा हुआ है।

विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से हर एक क्षेत्र को विकसित करने का कार्य किया गया है, चिकित्सा से संबंधित कार्यों को सहजता से पूर्ण करनी हेतू आधुनिक उपकरणों का साधन अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया है। बच्चों के अध्ययन को आसान बनाने हेतु डिजिटल उपकरणों जैसे स्मार्टफोन बहुत उपयोगी है जहां पर अध्ययन से जुड़े लेख तथा वीडियो उपलब्ध है जिसे देखकर बच्चे अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं इन सब के पीछे भी विज्ञान और तकनीकी का योगदान है।

तकनीकी ने बड़े इमारत तथा भवन निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है की उपकरण आ गए हैं जिसके माध्यम से बिल्डिंग को कम समय में बना कर तैयार किया जा सकता है। एक बिल्डिंग को तैयार करने हेतु सीमेंट इट आदि को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने हेतु आधुनिक संसाधनों का उपयोग करें कार्यों को आसानी से किया जा रहा है।

विज्ञान और तकनीकी का महत्व

साइंस और टेक्नोलॉजी का मानव जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। सोचिए यदि बस ट्रेन आदि संसाधनों का आविष्कार नहीं हुआ होता तो आज भी लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए पैदल यात्रा या बैलगाड़ी का सहारा लेते, लेकिन विकसित तकनीकी के चलते हम सुख सुविधाओं के साथ जीवन जी रहे हैं। आवागन के लिए बाइक, दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, हवाई जहाज और पानी जहाज का उपयोग कर सकते हैं।

दूर स्थित व्यक्ति से बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन, फिल्में व् न्यूज का लाइव प्रसारण देखने के लिए टेलीविजन, टाइपिंग और प्रिंटिंग से जुड़े काम हेतु कम्प्यूटर सिस्टम, घर के काम आसान बनाने के लिए फ्रिज, वाशिंग मशीन, ओवन, इलेक्ट्रिक चूल्हा और विश्वभर की जानकारी चुटकियों में पाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज, भारत एक ऐसे युग में है जहाँ विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल एक महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, बल्कि विकास के लिए एक नई दिशा भी प्रदान कर रहे हैं। गाँवों से लेकर कस्बों और शहरों तक, यह यात्रा सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दिखा रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नवाचारों ने कृषि में उन्नति की दिशा में क्रांति कियी है। सशक्त किसानों के लिए नई तकनीकों का अद्वितीय उपयोग कर खेती की उपज को बढ़ावा दिया है, साथ ही, डिजिटल भारत की दिशा में अग्रसर होने के साथ, शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति आई है। ऑनलाइन शिक्षा के जरिए, गाँव के छात्र भी विशेषज्ञता प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह, विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने उद्योगों को भी प्रेरित किया है। नए स्वावलंबी उद्यमियों ने नई तकनीकों का उपयोग करके रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। इस तरह, विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने भारतीय समाज के सभी पहलुओं में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसे हमारे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए ताकि हम एक सशक्त और सुगम भारत की ओर बढ़ सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.