गर्मियों की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन - Essay on Summer Vacation 10 Lines

 

गर्मियों की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन - सेट 1

गर्मियों की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन - Essay on Summer Vacation 10 Lines

  1. स्कूल पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके स्कूल के दौरान त्योहारों पर छुट्टियां दी जाती है लेकिन गर्मी की छुट्टी बेहद खास होती है क्योंकि इसमें लंबी छुट्टी मिलती है।
  2. विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा लिखने के बाद गर्मी की छुट्टी दी जाती है, जब छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं तो गर्मी की छुट्टी पर अपने परिवार के साथ अलग-अलग स्थानों पर घूमने जाते हैं।
  3. पढ़ाई लिखाई के बाद एक लंबी छुट्टी मिल जाने से छात्रों को अपनी फैमिली के साथ घूमने फिरने तथा अच्छा वक्त बिताने का पर्याप्त समय मिल जाता है।
  4. यह छुट्टी अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाता है, गर्मी की छुट्टी मिलने से बच्चे तो खुशी से फूले नहीं समाते।
  5. इस दौरान बच्चे अपने माता-पिता और फैमिली मेंबर्स के साथ बेहतरीन जगहों पर घूमने जाने की योजना बनाते हैं।
  6. पहाड़ी इलाकों में घूमने जाने का अलग ही मजा है क्योंकि वहां गर्मी में ठंडक का एहसास होता है, गर्मी के दिनों में लोग ऐसे ही जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं।
  7. विभिन्न स्थानों पर घूमने जाने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका भी मिलता है।
  8. पूरा दिन मनोरंजन से भरा होता है, बिना रोक-टोक के टेलीविजन में अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखना और मैदान में मित्रों संग फेवरेट खेलों का आनंद लेना बच्चों को बहुत पसंद होता है।
  9. बच्चे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग भी करते हैं, वह खेलने के साथ ही नई चीजें सीखते हैं, अध्ययन करते हैं, ट्यूशन पढ़ने जाते हैं, और अपनी रुचियों पर भी ध्यान देते हैं।
  10. गर्मियों के दौरान लोग ज्यादातर समय अपने घरों में बिताते हैं, दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को लोग थोड़ा राहत महसूस करने के लिए बाहर घूमने निकलते हैं।

गर्मियों की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन - सेट 2

  1. जामुन और आम खाने का आनंद, हर कोई गर्मी की छुट्टियों में लेता है।
  2. ग्रीष्म ऋतु में लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं जैसे ठंडा शरबत, आइसक्रीम आदि।
  3. लोग नींबू पानी, आम का रस, बेल शरबत, और लीची शरबत पीना बहुत पसंद करते हैं। 
  4. ताजगी महसूस करने के लिए नारियल पानी और स्वाद का अनुभव करने के लिए लोगों द्वारा लस्सी, छाछ आदि स्वादिष्ट पेय पदार्थों का चयन किया जाता है।
  5. फलों के फ्रेश जूस का सेवन करने से स्वाद तथा शीतलता का अनुभव होने के साथ ही मन तरोताजा और प्रसन्न हो जाता है।
  6. तेज धूप के साथ ही गर्मी के दिनों में गर्म हवा भी चलती रहती है।
  7. अत्यधिक धूप के कारण लू लगना, चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है इसलिए इस दौरान लोग अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते हैं।
  8. गर्मियों के दौरान अधिक पानी पीकर तथा ठंडे फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करके हम अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।
  9. जिस तरह ठंड के दिनों में हम गर्म कपड़े पहनते हैं उसी तरह गर्मी के दोनों में गर्मी से बचाव हेतु सभी पतले सूती कपड़े पहनते हैं।
  10. अप्रैल से शुरू होकर जून तक चलने वाला गर्मी का मौसम बच्चों का बहुत पसंदीदा मौसम होता है, इस मौसम में वे अपने माता-पिता के साथ विभिन्न स्थानों में घूमने जाते हैं।

गर्मियों की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन - सेट 3

  1. ग्रीष्म ऋतु में घूमने फिरने का और नई जगहों को देखने का मौका मिलता है।
  2. बच्चे तो गर्मी छुट्टी के पहले दिन से ही बाहर घूमने जाने की योजना बनाने लगते हैं।
  3. पहाड़ी जगहों पर या हिल स्टेशन घूमने जाने का मन तो हर किसी का होता है, जहां ठंडक के अहसास से गर्मी से राहत मिलती है।
  4. Summer vacation में बच्चे अपने skills को improve कर सकते हैं, टाइम का सदुपयोग करके कुछ नया सीख सकते हैं।
  5. मजाक मस्ती और खेलकूद के साथ स्वादिष्ट ताजे फलों को खाने का आनंद भी लाजवाब होता है।
  6. छुट्टियों का आनंद लेने के साथ ही लोग तेज गर्मी से भी परेशान हो जाते हैं और उसके प्रभाव से बचने तथा राहत महसूस करने के लिए AC, पंखा व् कूलर चलाते हैं।
  7. गर्मियों में दिन बड़े और रातें छोटी हो जाती हैं, लोग रात के समय घर के आंगन या छत पर बैठना पसंद करते हैं क्योंकि उस समय उन्हें ठंडक महसूस होती है।
  8. इस मौसम में अलग-अलग पर्यटन स्थलों में घूमने जाने का अवसर मिलता है।
  9. तेज धूप के कारण स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है इसलिए गर्मी के दिनों में ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए और अधिक समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए।
  10. गर्मी के दिनों में धरती का तापमान बढ़ जाने से कुंआ, तालाब जैसे जल निकाय सूखने लगते हैं, नदियों में जल का बहाव भी कम हो जाता है। तेज गर्मी के चलते भूजल स्तर भी घटने लगता है।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.