मकर संक्रांति पर 15 लाइन - Makar Sankranti Par 15 Line

नमस्कार दोस्तों, मकर संक्रांति का त्यौहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाता है। इस पर्व का बेसब्री से इंतजार छोटे बच्चों तथा बड़ों द्वारा किया जाता है, क्योंकि इस खास दिन का हिस्सा बनकर लोग अपनी खुशियों को अपने मित्रों, अपने प्रियजनों तथा परिवार के सदस्यों के साथ बांटते हैं। बच्चे भी इस दिन की प्रतीक्षा में लगे रहते हैं, क्योंकि वे इस दिन अपनी पसंद के रंग-बिरंगे पतंग को आसमान में उड़ाने के लिए उत्सुक रखते हैं। आइए इस लेख में हम मकर संक्रांति पर 15 लाइन हिंदी में पढ़ते हैं और इस पर्व के बारे में जानते हैं।

मकर संक्रांति पर 15 लाइन - Makar Sankranti Par 15 Line

मकर संक्रांति पर 15 लाइन - Makar Sankranti Par 15 Line

  1. मकर संक्रांति का पर्व अपने साथ ढेरों खुशियां बटोर लाता है, यह अनोखा त्योहार बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका पसंदीदा फेस्टिवल में से एक है।
  2. हमारे भारत देश में मकर संक्रांति का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, अलग अलग राज्यों में इसे विभिन्न रूपों में मनाते हुए देखा जा सकता है।
  3. सूर्य जिस दिन धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है उसी दिन मकर संक्रांति त्योहार मनाया जाता है।
  4. इस पर्व पर, लोग खुले आसमान में रंग-बिरंगे, पतंगों को उड़ाने का आनंद अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ लेते हैं।
  5. यह फेस्टिवल लोगों को अपनों के साथ खुशियों भरा पल बिताने का मौका देने के साथ ही स्वादिष्ट मिठाइयों का लुत्फ़ उठाने का मौका भी देता है।
  6. इस मौके पर विभिन्न मिठाइयों और पकवान के साथ ही विशेष मिठाई के रूप में तिल लड्डू खाया और अन्य लोगों में बांटा जाता है।
  7. इस अवसर पर लोग अलग अलग तरह के स्वादिष्ट पकवान का आनंद लेते हैं, इस दिन चावल और मूंग दाल की खिचड़ी खाने की परंपरा भी है।
  8. भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, तमिलनाडु में पोंगल के नाम से, व् बिहार में कुछ जगह तिला संक्रांत के नाम से इसे जाना जाता है।
  9. दक्षिण भारत में जहां संक्रांति को पोंगल के नाम से जाना जाता है, वहां तो चार दिनों तक इस पर्व को भोगी पोंगल, सूर्य पोंगल, मट्टू पोंगल और कन्या पोंगल के तौर पर सेलीब्रेट किया जाता है।
  10. इस त्योहार में पतंग महोत्सव और पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है जिसमें लोग हिस्सा लेकर नीले गगन में रंग बिरंगे, छोटे-बड़े और अलग अलग आकृति या डिजाइन वाले पतंगों को उड़ते हैं।
  11. मकर संक्रान्ति जिसे उतरायण भी कहा जाता है, भारत के अलग-अलग प्रांतों के साथ ही नेपाल में भी इसे विशेष पर्व के तौर पर धूमधाम से मनाते हैं।
  12. इस दिन दान करने और गंगा स्नान करने का महत्व भी है। लोग मकर संक्रांति को सूर्य देव की आराधना भी करते हैं मान्यता अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आ आगमन होता है।
  13. आजकल लोग अपने फैमिली और मित्रों को मकर संक्रांति का बधाई संदेश भेजते हैं। इस दिन को बेहद खास बनाने हेतु मित्रों संग पतंग भी उड़ाते हैं।
  14. भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक, मकर संक्रान्ति, हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास में पड़ता है।
  15. हिंदुओं द्वारा इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ ही कम्बल, कपड़े, तथा तिल-गुड़ से बनाए गए व्यंजनों का दान भी किया जाता है। लोग इस विशेष दिन पर, प्रातः काल में जल्दी उठकर भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं।

इन्हें भी अवश्य पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.