विज्ञान एक वरदान पर निबंध | Vigyan ek vardan par nibandh

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में मैं विज्ञान एक वरदान पर निबंध आपके साथ साझा करने वाला हूं। जिसमें विज्ञान किस प्रकार हम सभी के लिए उपयोगी है के बारे में जानेंगे, इसके अनेक फायदों के बारे में जानेंगे।

कार्यों को पूरा करने के लिए विज्ञान द्वारा आधुनिक संसाधनों का आविष्कार किया गया है और उन संसाधनों का उपयोग हम सभी अपने दैनिक जीवन में करते हैं, अर्थात वैज्ञानिक आविष्कारों के उदाहरण हम अपने चारों ओर देख सकते हैं।

विज्ञान के आविष्कारों से आज कोई अनजान नहीं है छोटे बच्चों को भी पता है कि हवाई जहाज को आकाश में उड़ना और वाहनों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना आदि विज्ञान के आविष्कारों से ही संभव हुआ है।

बच्चों को स्कूलों में विज्ञान के बारे में भी पढ़ने को मिलता और उन्हें तो विज्ञान पर निबंध लिखने को भी कहा जाता है, इससे वे विज्ञान के बारे में अधिक जानने का प्रयास करते हैं। इस आर्टिकल में भी आपको विज्ञान वरदान पर निबंध पढ़ने को मिलेगा। आइए जानते हैं विज्ञान हमारे लिए कैसे वरदान सिद्ध हुआ है।

विज्ञान एक वरदान पर निबंध | Vigyan ek vardan par nibandh

विज्ञान एक वरदान पर निबंध - Vigyan ek vardan par nibandh

प्रस्तावना

किसी चीज के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसका उपयोग करके किसी चीज का आविष्कार करना ही विज्ञान है। विज्ञान सीधा संबंध मनुष्य के विचारों से उसके सोच से ही विज्ञान का जन्म होता है। जैसे बिना तार के बातचीत के बारे में पहले सोचा गया, फिर उससे संबंधित जानकारियां एकत्र की गई, फिर उस इन्फॉर्मेशन से टेलीफोन और स्मार्टफोन बनाया गया, जिसे हम विज्ञान का अदभुद आविष्कार कहते हैं।

मनुष्य ने प्रत्येक क्षेत्र में गई मुश्किलों और कठिनाइयों का सामना किया उसके साथ ही उसने उसे करने का सरल तरीका भी ढूंढ निकाला। वर्तमान समय में मुश्किल कार्यों को करने के लिए सरल माध्यम के रूप में आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाने लगा है जैसे किसी व्यक्ति से तत्काल वार्तालाप करने हेतु स्मार्टफोन उपकरण का उपयोग किया जाता है। और बहुत बड़ी गणना को सेकंड में पूरा करने के लिए कैलकुलेटर का इस्तेमाल होता है। इस प्रकार बहुत बड़े संदेश या डॉक्यूमेंट फाइल को ईमेल के माध्यम से तुरंत एक स्थान से दूसरा स्थान भेजा जा सकता है। इसी प्रकार मनुष्य को जिस भी फील्ड में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा उसे उसने आसान बनाने पर विचार किया और उसी के साथ ही अलग-अलग उपकरणों का आविष्कार होता गया। 

विज्ञान ने हर एक क्षेत्र को अद्भुत उपहार दिया है जो उनके कार्यों को सरलता तथा सहजता से संपन्न करने में मदद करता है कृषि कार्य में किस को हाल चाल ने के लिए बहुत परिश्रम करता पड़ता था उसे परिश्रम को काम करते हुए विज्ञान ने ट्रैक्टर बना दिया जिसके माध्यम से काम श्रम शक्ति से एक दिन में कई खेतों में हल चलाए जा सकते हैं। या केवल एक उदाहरण था इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान एक वरदान साबित हुआ है।

विज्ञान: विभिन्न क्षेत्रों में एक अनूठा वरदान

कंप्यूटर, रेडियो, टेलीविजन, स्मार्टफोन सब विज्ञान द्वारा प्रदत्त है। अलग-अलग क्षेत्रों में विज्ञान एक उपहार या वरदान साबित हुआ है क्योंकि हर फील्ड में उसने सहायता प्रदान की है। चिकित्सा, परिवहन, संचार से लेकर मनोरंजन आदि क्षेत्रों में विज्ञान का अदभुद चमत्कार हमें देखने को मिलता रहता है। जितने भी आधुनिक उपकरण और मशीनों का आविष्कार हुआ है इसके पीछे भी साइंस है। यह युग विज्ञान का है, जिसमें मनुष्य अपने दैनिक कार्यों को करने के लिए उपकरणों पर निर्भर हैं। उदाहरण के रूप में मोबाइल, जिसका इस्तेमाल कम्युनिकेशन के लिए हो रहा है। 

इंपोर्टेंट वर्क पूरा करने में कंप्यूटर सिस्टम का इस्तेमाल और रोजाना लेटेस्ट न्यूज देखने के लिए टेलीविजन देखा जाता है। उपयोगी गैजेट्स जैसे स्मार्ट वॉच, स्मार्ट होम आसिस्टेंट, स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम जैसे उपकरण आ चुके हैं जो बहुत यूजफुल होते हैं। इसी प्रकार अलग-अलग कार्य को करने तथा विभिन्न उद्देश्यों हेतु विभिन्न उपकरणों का आविष्कार किया गया है। साइंस और टेक्नोलॉजी ने मनुष्य के काम को आसान बनाने का काम किया है। इसलिए हर वह कार्यक्षेत्र जहां व्यक्ति को अपने काम को सरलता से संपन्न करने में मदद की आवश्यकता होती है वहां आधुनिक उपकरण, गैजेट्स और मशीनों का इस्तेमाल होता है।

आइये जानते हैं कि विज्ञान विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार सहायक, उपयोगी और वरदान सिद्ध हुआ है।

चिकित्सा के क्षेत्र में

चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के रोगों का पता लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग होने लगा है, जो रोगी की जांच कर रोग का पता लगाने में सहायक होते हैं। पहले के समय में जब चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं थे, तब कई बार रोगों का सटीक पता नहीं लग पाता था, अस्पताल में सुविधाएं कम होने की वजह से उपचार करने में कठिनाई होती थी। लेकिन जैसे जैसे उपचार हेतु आधुनिक उपकरण आने लगे, रोगों का पता लगाकर उसका उचित इलाज करना आसान हुआ। ब्लड प्रेशर को मापने के लिए ब्लड प्रेशर मशीन और शरीर में टूटी हुई हड्डियों का पता लगाने के लिए एक्स-रे मशीन का उपयोग किया जाता है। एक्स-रे मशीन का उपयोग करके डॉक्टर शरीर की टूटी हुई हड्डियों की जांच करते हैं, जिससे उन्हें रोगी की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिलती है और उचित उपचार प्रदान करने में मदद मिलती है। इसी तरह अलग अलग रोगों की जांच करने हेतु अस्पतालों में अलग अलग मशीनें होती है जैसे MRI Machine, CT Scanner, ईसीजी मशीन, स्पायरोमीटर आदि।

परिवहन के क्षेत्र में

परिवहन के क्षेत्र में विज्ञान में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विज्ञान में परिवहन के अनेक साधन उपलब्ध करा दिए हैं। परिवहन के साधनों के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्र के लोग, शहरों से जुड़ पाए हैं। विज्ञान परिवहन के क्षेत्र में अपना प्रभुत्व इस प्रकार स्थापित किया है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवहन के साधन जैसे मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा, स्कूटर देखने को मिल जाते हैं। 

अब व्यक्ति अपने सफ़र को आराम से तय कर पता है। सात समुंदर पार की दूरी को हवाई जहाज की मदद से बैठे-बैठे कुछ घंटे में तय किया जा सकता है। जल में यात्रा करने के लिए पानी जहाज और हवा में यात्रा करने के लिए एयरप्लेन और हवाई जहाज का उपयोग होने लगा है। सड़क के द्वारा सफर तय करने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग आम आदमी भी करने लगा है। व्यक्ति अपने बाइक और कार से यात्रा पूरा करता है इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन सुविधा के रूप में बस और रेलगाड़ी का उपयोग किया जाता है। यातायात एवं परिवहन को अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु निरंतर कार्य जारी है। रेल मार्ग से यात्रा को तुरंत तय करने हेतु अब तेज गति वाले रेलगाड़ी चलने लगे हैं।

यातायात सुविधा में मेट्रो ट्रेन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिसमें कई फीचर्स होते हैं। इसमें यात्री आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। रेल के माध्यम से एक साथ बहुत सारे लोग अपनी यात्रा को तय कर सकते हैं, आमतौर पर एक राज्य से दूसरे राज्य जाने में ट्रेन का इस्तेमाल होता है इसके अलावा शहरों के लोग बिना ट्रैफिक में फसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं।

विज्ञान ने कई सुरक्षित परिवहन साधन विकसित किये हैं जिनमें ट्रैफिक लाइट, स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम, कैमरा सुरक्षा आदि शामिल हैं। वाहनों में सेंसर्स लगे होते हैं जो एक्सीडेंट से बचाव कर सकता है। माल भेजने के लिए मालगाड़ी जैसे ट्रकों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा एक देश से दूसरे देश जलमार्ग के माध्यम से सामान भेजने के लिए जहाजों का उपयोग किया जाता है।

वाहनों के चलने से जो धुआं निकलता है उससे पर्यावरण प्रदूषण होता है इसलिए इस काम करने हेतु अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाया जा रहा है। मोटरसाइकिल, स्कूटर और कार भी इलेक्ट्रिक हो रही हैं, जो बैटरी से चलती हैं और इनके चलने से धुआं नहीं निकलता, जिससे पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलता। भविष्य में ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।

मनोरंजन के क्षेत्र में

आज मनोरंजन के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं हम टीवी पर मनोरंजक कार्यक्रम देखकर आनंद ले सकते हैं, कंप्यूटर पर मूवी देखने और गाने सुनने के अलावा गेमिंग का आनंद ले सकते हैं। स्मार्टफोन के आ जाने से उसमें तरह-तरह के एप्लीकेशन चलाई जा सकते हैं मोबाइल गेम्स खेलकर मजे ले सकते हैं। स्मार्टफोन के आ जाने से इस पर कई तरह के एप्लिकेशन चलाए जा सकते हैं और मोबाइल गेम्स खेलकर इंजॉय कर सकते हैं। लोगों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में विज्ञान ने अहम भूमिका निभाया है। अब घरों में स्मार्ट टीवी देखने लगे हैं जिसमें स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ लेते हुए ओटीटी पर मूवी, शो व वेब सीरीज देख सकते हैं।

अगर व्यक्ति बोरियत महसूस कर रहा हो तो वह मोबाइल पर गेम खेलकर बोरियत दूर कर सकता है। सिनेमा हॉल में बड़े पर्दे पर मूवी देखने का अलग ही मजा है। अगर कोई व्यक्ति अपनी पसंदीदा एक्टर की का फिल्म देखना चाहे तो वह कभी भी स्मार्टफोन पर देख सकता है और फेवरेट सिंगर के गाने को भी जब चाहे तब सुन सकता है। इंटरनेट के इस युग में हर किसी के स्मार्टफोन में दुनिया भर की जानकारी के साथ-साथ मनोरंजन के अलग-अलग विकल्प तक पहुंच सकता है।

आजकल, सभी के पास स्मार्टफोन है, जिससे कोई भी अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्में देख और फेवरेट सिंगर के गाने सुन सकता है। इंटरनेट के युग में, स्मार्टफोन ने हमें दुनिया भर की जानकारी के साथ-साथ अनेकों मनोरंजन के विकल्प भी प्रदान किए हैं। स्मार्टफोन में कोई भी यूजर अपने पसंदीदा ऐप का उपयोग कभी भी कर सकता है।

सोशल मीडिया भी मनोरंजन का अच्छा माध्यम है जो मनोरंजन सामग्री तक पहुंचने में मदद करता है। उसमें वीडियो देखने के साथ-साथ उसे अन्य मित्रों के साथ भी शेयर किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, आदि पर अपने इंटरेस्ट के अनुसार मनोरंजक वीडियो देख सकते हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म्स व्यक्तियों को उनकी रुचियों को दुनिया के लोगों के सामने प्रस्तुत करने में मदद करते हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म्स उपयोगकर्ताओं को अपने दोस्तों और अन्य लोगों से जुड़े रहने, और अलग-अलग तरह के मनोरंजन सामग्री का आनंद लेने का आधुनिक तरीका प्रदान करते हैं। आज के डिजिटल वर्ल्ड में एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है।

संचार के क्षेत्र में 

संचार के क्षेत्र में विज्ञान ने हमें आधुनिकता से जोड़ा है जिसके परिणामस्वरूप हम और हमारे आस-पास के लोग डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन पाए हैं। संचार के क्षेत्र में प्रगति होने से दूरभाष संवाद, इंटरनेट का उपयोग करना आसान हो गया है। मोबाइल फोन में अब बातचीत के अलावा इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जहां पहले संदेश भेजने में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही सेकेंड में संदेश सुरक्षित रूप से भेजे या प्राप्त किए जा सकते हैं।

वीडियो कॉलिंग करके बातचीत करना भी मुमकिन हो गया है। संचार माध्यमों के द्वारा अब दुनिया का कोई भी व्यक्ति किसी से भी संपर्क कर सकता है। हम जब चाहे तब कॉल करके अपने दोस्तों और परिवार वालों का हाल-चाल पूछ सकते हैं। संचार माध्यम जैसे मोबाइल, टेलीविजन, इंटरनेट आदि के जरिए हम अलग-अलग देशों के संस्कृति को देख और जान सकते हैं। संचार माध्यमों के द्वारा हम बहुत ही कम समय में कई लोगों तक विशिष्ट जानकारी पहुंचा सकते हैं। इसके माध्यम से कई लोग वास्तविक समय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर सकते हैं, भले ही वे अलग-अलग स्थानों पर हों।

शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान

हितेश के प्रगति के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है विज्ञान में शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत उन्नति की है। विज्ञान ने विद्यार्थियों को उनके विषय के अनुसार जानकारियां प्राप्त करने का आसान जरिया प्रदान किया है। जब पेपर का उपयोग नहीं होता था तब पत्थरों में लिखा जाता था जिसे शिलालेख कहते थे। लेकिन मानव लगातार कुछ ना कुछ सीखना गया और पहले से ज्यादा बुद्धिमान बनता गया और आगे चलकर उसने कंप्यूटर बनाया जिस पर आर्टिकल लिखा जा सकता है। पेपर भी बनाया गया और उसमें छवि तथा अक्षरों को छापने के लिए प्रिंटर का आविष्कार किया गया, जिसके माध्यम से अब किसी भी लिखावट को पेपर पर आसानी से छापा जा सकता है। इसी प्रकार से समाचार पत्र तथा किताबों का हर एक पन्ना छापा जाता है और उसे किताब का रूप दिया जाता है। जिसे हर कोई पढ़ सकता है। 

शिक्षा हेतु पुस्तक आवश्यक होती है जिसे विज्ञान द्वारा बनाए गए उपकरणों की सहायता से प्रिंट किया जाता है। वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करने का तरीका भी बदला है क्योंकि पहले अध्ययन करने का स्थान केवल विद्यालय हुआ करता था जहां पर सभी शिक्षक अलग-अलग विषयों को पढ़ते थे लेकिन अब इसके साथ-साथ ऑनलाइन क्लास भी होने लगे हैं, इसका मतलब है कि विद्यार्थी जहां भी हो वहां से अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन क्लास में जुड़कर अध्ययन कर सकता है। आज का विद्यार्थी किसी भी विषय की जानकारी प्राप्त करने हेतु स्वतंत्र है। उसके पास इंटरनेट की सुविधा है जो उसे हर विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान कर सकता है। शिक्षा भी अब डिजिटल माध्यम से ग्रहण किया जा सकता है। अब एजुकेशनल वेबसाइट के जरिए विषयों का अध्ययन संभव हुआ है। इतना ही नहीं, जहां पहले कठिन विषयों को पढ़ने के लिए काफी समझ की जरूरत होती थी, वहीं अब छोटे बच्चों को भी वीडियो के जरिए और 3D एनिमेशन चलाकर कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाया जा सकता है। ऑनलाइन अध्ययन करने के लिए अब इतनी सारी सुविधाएं हैं कि छात्र एक्जाम का प्रिपरेशन भी कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति को किसी भी चीज के बारे में जानकारी चाहिए तो उसे अब दूसरे लोगों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंटरनेट की बदौलत अब वह अपने सवालों के जवाब ऑनलाइन पा सकता है, जो एक मददगार की तरह है।

उद्योगों के क्षेत्र में

उद्योग के क्षेत्र में काम करने के लिए विज्ञान ने मनुष्य को शक्ति प्रदान की है। विज्ञान की मदद से अब व्यक्ति कम समय में अधिक उत्पादन कर सकता है। अलग-अलग कारखाने में विभिन्न चीजों का उत्पादन होता है जो उपकरणों तथा मशीनों द्वारा किया जाता है और वह मशीनें विज्ञान द्वारा प्रदत्त हैं। उसे तरह के उद्योग जहां पर आधुनिक उपकरण जैसे मोबाइल इत्यादि डिवाइस बनाया जाता है वहां पर भी मशीनों का अधिक इस्तेमाल होता है उसे निर्देश देने का काम मनुष्य करता है और उसके मुताबिक मशीन कार्य करता रहता है। जितने भी मशीनें, कंप्यूटर, स्मार्टफोन, कैमरा, पेन ड्राइव आदि बनाए जा रहे हैं उसे आसानी से बनाने में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है।

कृषि के क्षेत्र में

पहले के समय में किसानों को अधिक मेहनत करके फसल उगाना पड़ता था लेकिन अब विज्ञान में उनके श्रम शक्ति को बचाने का काम किया है। अब आधुनिक युग आ गया है जिसमें खेतों में हल चलाने से लेकर फसलों की मिसाई तक हर काम मशीनों के द्वारा होने लगा है। हल चलाने के लिए ट्रैक्टर, धान लगाने के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर और धान को उसके फसल या पौधे से अलग करने के लिए थ्रेसर मशीन का इस्तेमाल होता है।

धन से चावल प्राप्त करने के लिए पहले चक्की चलाए जाते थे लेकिन उसमें ज्यादा मेहनत लगता था और समय भी अधिक लगती थी लेकिन श्रम और समय की बचत करते हुए विज्ञान के बदौलत अब राइस मिल" या "चावल मिल" की मदद से मशीन के द्वारा धान कूटने का काम आराम से हो जाता है इसमें आदमी को मेहनत नहीं करना पड़ता बस उसे कुछ देर इंतजार करना पड़ता है, मशीन अपने आप चावल के छिलके को निकालकर अलग करता जाता है। खेती कार्य के दौरान सिंचाई करने के लिए पंप का इस्तेमाल होता है, खेती की हर प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई उपकरण आ चुके हैं जिसके मदद से किस आसानी से अधिक उत्पादन कर पता है।

दैनिक जीवन में

अभी के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो बिना आधुनिक साधन या उपकरणों के रह सकता है। सुबह उठते ही लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। अंधकार को दूर करने के लिए बल्ब जलाते हैं। कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है। और एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए वाहनों का उपयोग किया जाता है। हर छोटी बड़ी चीजों में विज्ञान है। गर्मी दिनों में चीजों को ठंडा रखने के लिए फ्रिज और ठंडी हवा के लिए पंखा, कूलर आ गए हैं। रसोई का काम आसान बनाने के लिए कई साधन व उपकरण उपलब्ध हो गए हैं। जो व्यक्ति ऑफिस में काम करता है उसे हर समय आधुनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करना पड़ता है इसके बिना वह अपना काम आसानी से पूरा नहीं कर सकता। काम करने के लिए अब इंटरनेट अनिवार्य हो गया है बिना नेटवर्क के ऑनलाइन काम करना असंभव है। इसी प्रकार, विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य को आसानी से पूरा करने के लिए आधुनिक उपकरणों की सहायता लेनी पड़ती है उसके बिना काम करना बहुत तुम मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञान का विवेकपूर्ण उपयोग

आज का व्यक्ति हवाई जहाज पर बैठकर गगन मार्ग से यात्रा कर रहा है, सोचिए यह पहले नामुमकिन सा लगता था लेकिन विज्ञान ने इसे मुमकिन कर दिया है। बेशक, हमें विज्ञान ने बहुत कुछ दिया है जो किसी वरदान से कम नहीं। हम जब इसके आविष्कारों को देखते हैं तो यह हमें किसी चमत्कार से काम नहीं लगता है।

विज्ञान ने मनुष्य के कार्य को सरल बनाने हेतु उपकरणों का आविष्कार किया है इसलिए हमें उसकी हमेशा सदुपयोग ही करना चाहिए। मोबाइल में अनेक सुविधाएं उपलब्ध है लेकिन उसे सुविधाओं का बहुत कम ही लोग सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं ज्यादातर लोग उसमें अपने समय को बर्बाद करते हैं लेकिन हमें उसका उपयोग सही तरीके से कुछ सीखने, या अध्ययन के लिए करना चाहिए।

मनुष्य ने उपयोगी उपकरणों के अलावा हानिकारक वेस्टन का आविष्कार भी कर लिया है जो बहुत विनाशकारी हो सकता है। कई बार इसके दुरुपयोग से बहुत बड़ा इलाका क्षतिग्रस्त हो जाता है। जिसका परिणाम बहुत भयंकर होता है। इसके लिए हम विज्ञान को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि इसके लिए मनुष्य ही जिम्मेदार है, क्योंकि मनुष्य ही विज्ञान का अनुचित प्रयोग कर रहा है। हम विज्ञान का जैसा प्रयोग करेंगे, हमें वैसा ही परिणाम मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति इसका गलत उपयोग करता है तो उसे इसका अभिशाप भुगतना पड़ सकता है। यदि मनुष्य विज्ञान का उपयोग या प्रयोग विवेकपूर्वक करे तो विज्ञान हमारे लिए हमेशा वरदान सिद्ध होगा।

उपसंहार

विज्ञान सच में हम सबके लिए एक वरदान है जो हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करता है। रात के समय अंधकार को उजाला करने में इलेक्ट्रिसिटी और बल्ब का उपयोग होता है जो विज्ञान द्वारा ही प्रदान किया गया है। एक जगह से दूसरे स्थान जाने हेतु आवागमन के साधन जैसे बस, ट्रेन, निजी वाहन, इन सब को विज्ञान द्वारा बनाया गया।

लोगों के हाथ में हर वक्त स्मार्टफोन रहता है जिसमें वे अपनी पसंदीदा एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं। विज्ञान ने ही स्मार्टफोन के सपने को साकार कर दिखाया है जिसमें अनेकों फीचर्स उपलब्ध रहते हैं। जो शुरुआत में असंभव से लगते थे उसे विज्ञान ने संभव कर दिखाया जैसे बेतार कम्युनिकेशन नामुमकिन लगता था लेकिन अब वायरलेस लोग मोबाइल द्वारा कभी भी और कहीं से भी बातें कर रहे हैं। ऐसी कई चीजें हैं जो शुरुआती समय में बिल्कुल असंभव लगती थीं लेकिन विज्ञान ने उन सभी काल्पनिक चीजों को ठोस वास्तविक रूप में हमारे सामने प्रस्तुत किया है।

इन्हें भी पढ़ें -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.