ज्ञान पर निबंध - Essay on Knowledge in Hindi

आधुनिक युग में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है इसलिए ज्ञान ही एक ऐसी शक्ति है जो मनुष्य को सफलता दिला सकता है। यह मनोबल मजबूत करता है, निराशा मिटाकर यकीन दिलाता है, ज्ञान प्रकाश की तरह है जो जिंदगी के अंधेरे से हमें उजागर की ओर ले जाता है। इंसान को काबिल ज्ञान ही बनाता है, इस पोस्ट में हम ज्ञान पर निबंध (Essay on Knowledge in Hindi) के जरिए ज्ञान का महत्व जानेंगे।

ज्ञान पर निबंध - Essay on Knowledge in Hindi

ज्ञान पर निबंध - Essay on Knowledge in Hindi
Essay on Knowledge in Hindi


परिचय

ज्ञान मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। ज्ञान से धन अर्जित करना आसान है ज्ञान प्राप्त कर व्यक्ति में सद्गुणों का विकास होने लगता है। इसकी विशेष बात यह है की बुद्धि विकसित करने के लिए मनुष्य सर्वदा ज्ञान ग्रहण कर सकता है। सीखने, जानने और समझने की इच्छाशक्ति इंसानों में बचपन से रहती है इसी विशिष्टता के चलते मानव अन्य प्राणियों से भिन्न है।

ज्ञान का अर्थ 

ज्ञान शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के 'ज्ञ' धातु से हुई है जिसका हिंदी अर्थ जानना (सीखना या समझना) होता है। व्यक्ति में किसी चीज का बोध या समझ होना ज्ञान कहलाता है। पुस्तक पढ़के तथा वास्तविक कार्य करके नए अनुभवों द्वारा ज्ञान प्राप्त कर किसी विषय की जानकारी लिया जा सकता है

जब बालक पाठशाला में अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त करता है तो उसकी बुद्धि का विकास ज्ञान से ही होता है, वह हरेक बात को जल्दी या देर से समझता है यह उसके बौद्धिक क्षमता पर निर्भर करता है।

ज्ञान बांटने से बढ़ता है

वस्तु को जितना बांटा जाए उसकी मात्रा घटती रहेगी किन्तु ज्ञान को हम जितना बाटेंगे उसकी वृद्धि उतनी अधिक होगी। ज्ञान का प्रसार कर व्यक्ति केवल दूसरों को लाभान्वित नहीं करता बल्कि स्वयं की बुद्धिमत्ता भी विकसित करता है, इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण शिक्षक हैं जो विद्यार्थी को पढ़ाने के साथ स्वयं भी सीखते रहते हैं।

मनुष्य जो ज्ञान प्राप्त करता है वह तभी सिद्ध होगा अर्थात जीवन में काम आएगा जब मनुष्य उसका आवश्यक परिस्थिति में उचित प्रयोग करे। ज्ञान का उद्देश्य व्यक्ति को कुशल, समझदार और किसी क्षेत्र में निपुण बनाना है। ज्ञान हमेशा वास्तविक जिंदगी में काम आती है जरूरत पढ़ने पर हमें इसका उचित उपयोग करना चाहिए।

ज्ञान प्राप्त करने के लाभ 

मनुष्य अपने विवेक का उचित उपयोग करे तो काठिन परिस्थिति का सामना आसानी से कर लेगा, मानव की सोचने समझने की क्षमता बहुत अधिक है और वह बोल सुन सकता है अर्थात वह प्राप्त किए गए ज्ञान को बोकर दूसरों को बता सकता है इसलिए वर्षों पहले लिखी गई बातें अब हम पढ़ते हैं और इसके बाद आने वाली पीढ़ी पढ़ेगी। हम ज्ञान को एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं इसके अनेकों माध्यम आज मौजूद हैं। ज्ञान प्राप्त करने के कई लाभ हैं वह किसी भी परिस्थिति में काम आ सकता है। ज्ञान के कई लाभ गिनाए जा सकते हैं। ज्ञान प्राप्त करना तब आसान हो जाता है जब व्यक्ति जिज्ञासु हो, चीजों को जानने की इच्छा रखता हो। एक बार जब व्यक्ति किसी क्षेत्र का ज्ञान ग्रहण कर लेता है तो उसमें आत्मविश्वास जागृत होता है, वह उसका सदुपयोग करके भविष्य सुरक्षित करता है। अध्यापक भी शिक्षा देने के पूर्व अपने गुरु से पढ़ना सीखता है तत्पश्चात ज्ञान का प्रसार करता है। ज्ञान मनुष्य का मार्गदर्शन कर उसे जीवन में सफलता दिलाता हैं, रोजगार का अवसर प्रदान करता है, ज्ञान से कार्य आसान होता है, हमारा आत्मविश्वास मजबूत होता है, अज्ञानी लोग पीछे रह जाते हैं किन्तु ज्ञानी लोग अक्सर आगे निकल जाते हैं, वे देशहित के लिए कार्य करके देश का नाम ऊंचा करते हैं। मनुष्य चाहे जो काम करना चाहे उसका ज्ञान उसे प्राप्त करना ही पड़ता है तभी वह उसे कुशलतापूर्वक कर पाएगा, ज्ञान हमेशा पूर्ण रूप से प्राप्त किया जाना चाहिए क्योंकि अधूरा ज्ञान कार्य बिगाड़ सकता है।

ज्ञान के प्रकार 

ज्ञान के विभिन्न प्रकार होते हैं जिनके बारे में नीचे उल्लेख किया गया है:

1. सामान्य ज्ञान

इस प्रकार के ज्ञान में विश्व के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जैसे दुनिया में क्या हो रहा है? और प्रश्न उत्तरी सामान्य ज्ञानों को पढ़ा जाता है। यह ज्ञान हमारे आसपास के क्षेत्र, राज्य, देश, सरकार, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, विज्ञान, गणितीय आदि से संबंधित हो सकते हैं। इसमें व्यक्ति पुस्तक, खबरों से या डिजिटल आर्टिकल द्वारा सभी सामान्य ज्ञान प्राप्त कर सकता है। यह ज्ञान जॉब इंटरव्यू, प्रतियोगी परीक्षा व् नौकरी हेतु परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 

2. शब्दावली ज्ञान

शब्दावली ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है बच्चों में अक्षरों की समझ और लेख में उसके प्रयोग को जानने के लिए। सर्वप्रथम विद्यार्थी शब्दावली ज्ञान प्राप्त कर पढ़ना लिखना सीखना है। जीवन पर्यंत शब्दावली ज्ञान प्राप्त कर मनुष्य कुछ ना कुछ सीखता रहता है। ज्ञान का सर्वोत्तम साधन किताब है जो शब्दावली को उचित रूप से समझने में मदद करता है।

3. किताबों से ज्ञान

ई-बुक के जमाने में भी किताबें पढ़ना श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि ये हमें जोड़कर देखते हैं खुद कल्पना कर अपने ढंग से समझने देते हैं। अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्ञान के लिए कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जिसे खरीदकर पढ़ा जा सकता है, इसका महत्व पाठक भलीभांति जानते हैं इसलिए पुस्तकालय जाकर पसंदीदा बुक पढ़ा करते हैं।

4. पूर्व ज्ञान

किसी पाठ का पूर्व ज्ञान शब्दों के अर्थों को समझने में सहायक है। स्वाध्याय द्वारा पूर्व अध्ययन कर पाठ का सारांश अच्छे से समझा जा सकता है। चीजों का पूर्व ज्ञान व्यक्ति में आत्मविश्वास जागृत करता है। कला का प्रदर्शन, इंटरव्यू और पब्लिक स्पीकिंग में पूर्व ज्ञान बहुत काम आता है।

ज्ञान का महत्व (Importance of Knowledge in Hindi)

प्रत्येक व्यक्ति ने ज्ञान का महत्व अनुभव किया होगा जब ज्ञान का अभाव होता है तो इसका मूल्य ज्ञात होता है। ज्ञान बौद्धिक क्षमता बढ़ाता। जिस तरह एक - एक बूंद के गिरने से घड़ा भर जाता है उसी तरह ज्ञान भी धीरे - धीरे संचय करने से एकत्रित होते हैं। समस्त विषयों का बोध ज्ञान से होता है। मानव में सद्गुणों का विकास कर चरित्र निर्माण करके उसे योग्य बनाता है। ज्ञान प्राप्त के साथ उसमें रुचि पैदा हो जाती है जो अध्ययन को रोचक बनाते हैं ज्ञान  धन के समान है जिसे प्राप्त करने के बाद और पाने की लालसा बढ़ जाती है। गंभीर विचारों और लेख के अतिरिक्त मनोरंजक एवं काल्पनिक कहानियों द्वारा ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। पुस्तक से ग्रहण किया गया ज्ञान सत्य होता है, ज्ञान से विश्वास और अंधविश्वास के बीच अंतर का पता चलता है। हमें जो व्यंजन, चीज, बातें या कुछ भी सीखनी है उसका ज्ञान पुस्तकों से मिल जाता है, विज्ञान का महत्व मानव जाति के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहेगा अतः मनुष्य में हमेशा नई चीजें जानने और ज्ञान अर्जित करने की इच्छा बनी रहनी चाहिए।

ज्ञान की विशेषताएँ

यह मानव को सभ्य इंसान बनाता है।

मनुष्य में उत्तम संस्कार का गठन ज्ञान से ही होता है। 

बच्चों में अध्ययन, लेखन और सोचने समझने क्षमता ज्ञान से उत्पन्न होती है।

ज्ञान कई माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है केवल किताब नहीं बल्कि लोगों द्वारा कहे गए बातों को सुनकर जरूरी ज्ञान प्राप्त हो जाता है, बच्चे इसी तरीके से भाषा का ज्ञान प्राप्त कर बोलना सीखते हैं।

ज्ञान का ताल्लुकात बुद्धि से है, ज्ञान मनुष्य मात्र में नहीं अपितु जीव जंतुओं, जंगली जानवरों के लिए भी जरूरी होता है, धरती में समस्त प्राणियों में प्राकृतिक रूप से सोच समझने की शक्ति मिली हुई है जिसके बलबूते मानव और वन्य प्राणी बुद्धि में ज्ञान प्राप्त कर उसे विकसित कर लेते हैं, जानवर अन्य जानवरों को देख भोजन तलाशना और उसे खाना सीख जाता है।

ज्ञान की बहुत अच्छी विशेषता यह है की इसे जितना बाटों ये उतना अधिक बढ़ता है अर्थात हमने ज्ञान पाकर कुछ सीखा और उसे मित्रों को सिखाया तो इससे हमारा ज्ञान और ज्यादा बढ़ जाता है।

ज्ञान से मनुष्य धैर्यवान बनता है, विवेक का उचित प्रयोग कर मुश्किलों का सामना करता है, ज्ञान हो तो व्यक्ति सही निर्णय ले पाता है।

प्रेम, भाईचारे, दूसरों का सम्मान, धर्मों का आदर करना यह ज्ञान से ही संभव होता है।

ज्ञान से ही मानव का जीवन कुशलता से संचालित हो रहा है।

ज्ञान का उपयोग 

ज्ञान अर्जित करने के बाद उसका वास्तविक जीवन उपयोग किया जाता है। हम जीवन में जिस भी क्षेत्र का ज्ञान ग्रहण करते हैं वह जीवन के कौन से मोड़ में काम आएगा ये हमें भी पता नहीं होता, सीखा गया ज्ञान हमेशा काम आता है, ज्ञान अनुभव विकसित करता है और उस अनुभव से व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। व्यक्ति व्यापार से जुड़े ज्ञान पाकर उसका उपयोग उद्योग धंधों में कर सकता है, अध्यापक अपने ज्ञान का उपयोग बच्चों को शिक्षा देने में, किसान ज्ञान का इस्तेमाल फसल का पैदावार बढ़ाने में और कलाकार अपने कला को निखारने में ज्ञान का उपयोग करेगा। हर कोई अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप ही ज्ञान का इस्तेमाल करता है।

ज्ञान की खोज

ज्ञान सर्वव्यापी है, कहा जाता है की सीखने की चाह रखने वाला कीचड़ से भी कुछ सीख ही लेता है। चारों ओर परिवेश में ज्ञान विद्यमान रहता है। घूमते-फिरते, नाचते-गाते, पढ़ते-लिखते तथा स्वयं चिंतन करते हुए भी ज्ञान अर्जित होता रहता है जो व्यक्ति सोच सकता है वह कहीं से भी ज्ञान खोज निकालेगा।

उपसंहार

संसार में अच्छी और बुरी चीजें मौजूद है इंसान को उपयुक्त चीजों का चुनाव करके जिंदगी सुधारनी चाहिए। ज्ञान के बलबूते लोग सफलता हासिल कर रहे हैं। विवेक का इस्तेमाल कर न्यायाधीश न्याय करते हैं। समस्त कार्यों का संचालन का स्त्रोत ज्ञान ही है। ज्ञान एक अदभुद उपहार है अतः इसका सदुपयोग करके जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

ज्ञान पर 10 वाक्य (10 Lines on Knowledge in Hindi)

1. ज्ञान दुनिया का सबसे बड़ा धन है।

2. इससे जीवन पर्यंत व्यक्तिगत विकास होता रहता है।

3. पुस्तक, समाचार पत्रों व् शिक्षाप्रद कहानियां पढ़के ज्ञान ले सकते हैं।

4. इसके जरिये संस्कृति, पारंपरिक चीजें, नृत्य, गायन, इतिहास तथा विषय का सामान्य ज्ञान सीखा या जाना जाता है।

5. सफलता का घनिष्ठ संबंध ज्ञान रूपी साधन से है। कार्य करने हेतु चाहे जितने साधन उपलब्ध हो, पर्याप्त धन राशि हो लेकिन ज्ञान रूपी साधन बिना कार्य अपूर्ण है।

6. चिंतन मनन क्षमता और याददस्त मजबूत करता है पढ़ा हुआ आसानी से याद रहता है।

7. परिस्थिति या विपदा में उलझे - भटके मनुष्य को सही मार्ग प्रदर्शित करता है।

8. जीवन में सफलता मिलेगी या नहीं यह मनुष्य द्वारा प्राप्त किए गए ज्ञान के उचित उपयोग पर निर्भर करता है।

9. नौकरी या रोजगार पाने, संस्था का गठन करने, धन कमाने आदि में ज्ञान महत्वपूर्ण है जो सहजता पूर्वक कार्य संचालन में सहायक होता है।

10. मां सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है अतः सद्भावना, लगन तथा निष्ठा पूर्वक ज्ञान उपार्जित करना चाहिए।

My thoughts on this article -

दोस्तों ज्ञान जो है व्यक्ति को जीवन जीने का तरीका सीखता है उसे सभ्य बनाता है। हम ज्ञानवान और अज्ञानी व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकते हैं उसके व्यवहार को देखकर। ज्ञान केवल वो वहीं नहीं जो हम स्कूल और कॉलेजों में पढ़ते हैं बल्कि ज्ञान तो सर्वयापी है मतलब जीवन के हर परिस्थिति से गुजरने के बाद ज्ञान मिलता है, कोई गलती होती है तो उससे सीख मिलती है। हम जिंदगी में जो कुछ सीख रहे हैं उसका अर्थ है ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। कई बातें तो हमें पता भी नहीं होगी की हमने वह कहां से सीखी थी। ज्ञान जीवनपर्यंत बना रहता है ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मनुष्य अपने जीवनकाल में कई सारी चीजें सीखते रहता है और यही मानव की विशेषता है जो ज्ञान प्राप्त करके दिमाग तेज करता रहता है। बालक बचपन मे चीजों को बहुत जल्दी याद कर लेता है अगर वह ज्ञान प्राप्त करता रहे तो उसकी स्मरणशक्ति किशोरावस्था में भी अच्छी होती जायेगी, हमें पढ़ने लिखने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि ज्ञान लाइफ में कब और कहां काम आ जाए क्या पता? इस लेख में मैने ज्ञान पर निबंध, Gyan Par Nibandh (Essay on Knowledge in Hindi) बताया हुआ है, यह लेख आपके लिए जरूर उपयोगी साबित होगा, आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Read More Articles -

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.