फूल पर निबंध हिंदी में - Essay On Flower In Hindi


फूल पर हिंदी निबंध - Essay on Flower in Hindi Language

फूल पर निबंध हिंदी - Essay On Flower In Hindi


पृथ्वी पर रंग बिरंगे फूल उसे अत्यधिक सुंदर बनाते हैं। फूल जिससे वातावरण के लूटता है हम सब अपने घरों की बालकनी में आंगन में फूलों का गमला जरूर रखते हैं जिससे सुगंधित खुशबू की अनुभूति होती रहे। जब घर के आंगन में फूल लगे हों तो मन में मुस्कान आ जाता है।

फूल पर निबंध 10 लाइन (10 Lines on Flower in Hindi)


फूल पर 10 पंक्तियां जो बच्चों के लिए उपयोगी होगा, इस पोस्ट के जरिए flower के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा उसके प्रकार, फूलों महत्व, उपयोग इत्यादि।

  1. फूल के कई प्रयायवाची शब्द हैं जैसे फूल, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प और सुमन।
  2. प्रकृति में फूल श्रृंगार की तरह है उसका बिना सबकुछ रंगहीन लगता है।
  3. हर इंसान को सुगंधित फूल पसंद होता है, इसलिए घरों के आंगन में गमलों पर रंग बिरंगे पुष्प नजर आते हैं।
  4. भगवान की पूजा के लिए अलग अलग तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।
  5. बरसात का मौसम जैसा ही आता है बाग - बगीचों में फूलों की हलचल नजर आती है।
  6. कुछ पुष्प ऐसे होते हैं जो सुबह होते ही खिल उठते हैं और शाम को मुरझा जाते हैं।
  7. गेंदा और कमल फूल का उपयोग देवी देवताओं की पूजा में इस्तेमाल होता है। पूजन सामग्री में कई प्रकार के फूलों का उपयोग किया जाता है।
  8. रंग बिरंगे फूल अत्यंत आकर्षित होने के कारण मन को भाती है इसलिए इसका इस्तेमाल सजावट में होता है, मुख्य रूप से पूजन स्थल (मंदिर) पर।
  9. भ्रमण करती मधुमक्खियां, चिड़िया, कीड़े, तितलियां ये सब फूल पे बैठकर उसका रस का सेवन करते हैं इस तरह ये उनका भोजन भी है।
  10. फूलों से कई चीजें बनती है। जीनिया से रंग बनते हैं तथा गुलाब फूल से गुलकंद बनता है।

रंग बिरंगे फूल पर निबंध

पौधे में खेलने वाले रंग बिरंगे फूल उसे आकर्षित बना देती जो हमारे मन को शांति प्रदान करते हैं। बाग - बगीचों में चाहे जितनी पौधे हो, आम, अमरूद, जामुन पेड़ लगे हों लेकिन फूल बिना बाग सूना पड़ जाता है।

फूल को हम कहीं भी लगा सकते हैं। आमतौर पर एक साथ बहुत ज्यादा रंग बिरंगे फूल देखना हो तो फूलों के बगीचे में जा सकते हैं, जहां इनकी देखभाल वहां के माली करते हैं, फूलों को हर रोज नियमित रूप से पानी देते हैं। बगीचों में फूलों को पानी देने के लिए कुंआ या बोर की सुवधा रहती है जिससे पाइप की सहायता से पानी डाला जाता है।

कुछ लोग फूलों का शौक रखते हैं इसलिए घर के गैलरी में ही बहुत से रंग बिरंगे फूल उगा लेते हैं उसके लिए अनुकूलित वातावरण भी तैयार करते हैं, इसलिए अब इमारतों के बालकनी में गमलों में फूल खिले हुई नजर आते हैं।

आज कल अलग अलग किस्म के पौधें के फूल एक ही पौधे में नजर आ जाते हैं इसे कृत्रिम रूप से बनाया जाता है, पहले एक पौधे के डाली को काटकर किसी दूसरे फूल के डाली में व्यवस्थित रूप से जोड़ा जाता है और वहां पट्टी लगा देते हैं बाद में वह वृद्धि करके उसमें जुड़ जाता है इस तरह एक ही फूल के पौधे में अलग अलग रंग बिरंगे फूल खिलते हैं।

फूल पर निबंध हिंदी में - Essay On Flower in Hindi

फूल को कई अलग अलग नामों से जाना जाता है जिनमें प्रमुख पुष्प, सुमन, कुसुम इत्यादि हैं। "फूल" यह शब्द सुनते ही सबके मन में उसका चित्र प्रदर्शित होता है। प्रकृति में अनेक स्थानों पर अनेक फूल खिलते हैं। गुलाब, गेंदा, चमेली, चम्पा, मोगरा, गुड़हल, कमल इत्यादि लोगों के पसंदीदा फूलों में से हैं।

भारत में पाए जाने वाले फूलों के नाम

अनेकों स्थानों पर विभिन्न किस्मों के फूल खिलते हैं उसी तरह हमारे भारत देश में कई तरह के फूल पाए जाते हैं जिनके नाम सहित उनके बारे में नीचे उल्लेख कर रहे हैं -

कमल (Lotus flower)

कमल फूल से सभी लोग परिचित हैं कई लोगों का यह पसंदीदा फूल है। कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। भारतीय संस्कृति में इसका महत्वपूर्ण स्थान हमेशा से रहा है कमल को पवित्र पुष्प माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में भी कमल का हम स्थान है पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा, माता लक्ष्मी और सरस्वती भी कमल आसान पर विराजमान होते हैं।

गुलाब फूल (Rose flower)

गुलाब फूल देखने में अत्यंत सुंदर लगता है और ये अलग अलग रंग के पाए जाते हैं जिनमें सफेद और लाल गुलाब का फूल आम तौर देखे जा सकते हैं। प्रेम के फूल के रूप में इसे ही जाना जाता है। सुगंधित खुशबू मन को तरोताजा करती है। पूजा के समय गुलाब भी अर्पित किया जाता है।

गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल फूल का वानस्पनिक नाम 'हीबीस्कूस् रोज़ा साइनेन्सिस' है। इस फूल का पौधा बड़ा होता है जिसमें लाल रंग में गुड़हल पुष्प खिलते हैं। पूजा के समय इसका उपयोग भी करते हैं। देखने में मनमोहक रहता है। इस फूल का पुमंग (flower stamen) बाहर की तरफ निकला रहता है। 

चमेली का फूल (Jasmine flower)

यह फूल सफेद रंग के पंखुड़ियों के साथ खिलती है। चमेली पुष्प के लगभग 200 प्रजातियां पाई जाती है। इसे अंग्रेजी में jasmine (जैस्मिन) कहा जाता है जिसकी उत्पत्ति Persian शब्द Yasmeen से हुई है। चमेली की खुशबू से हर कोई मोहित हो जाता है इसलिए जैस्मिन के सुगंध वाले तेल अथवा अन्य वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। jasmine के सुगंध के प्रयोग से पूजा अगरबत्ती भी बनाई जाती है जिसके जलने से jasmine की खुशबू आती है।

गेंदा का फूल (Marigold flower)

गेंदा फूल अधिकतर घरों के आंगन और गमलों में उगाया जाता है। इसका उपयोग सामाजिक कार्यक्रमों में, घरों के दरवाजे पर और पूजन स्थल पर सजावज के लिए करते हैं। यह आसानी से उपलब्ध होने वाला फूल है। गेंदा फूल से माला तैयार करते हैं। बोलचाल में इसे गेंदा (Genda) कहते हैं जबकि इसका Scientific name "Tagetes" है।

कोई टिप्पणी नहीं

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.